पब्लिक न्यूज आसनसोल: आसनसोल स्टेशन परिसर से घंटों हिरासत में 8 टैक्सी चालक, भड़का आक्रोश। रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन परिषद स्थित टैक्सी स्टैंड का भी टेंडर कर दिया गया है। कुछ महीने पहले इसे लेकर विवाद हुआ था तब मामला ठंडा बस्ती में चला गया था लेकिन आज अचानक आज टैक्सी चालकों को रेलवे सुरक्षा बल ने विरासत में ले लिया घंटा उन्हें रखा गया और रात को चालकों को छोड़ा गया। वहीं उनके वाहनों पर मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से टैक्सी चालकों में आक्रोश देखा जा रहा है खबर पाकर यूनियन नेता राजू अहलूवालिया पहुंचे थे उन्होंने कहा कि रेलवे की मनमानी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।  वही रेल सूत्रों का कहना है कि रेलवे ने इस स्टैंड का टेंडर कर दिया है यहां पर वाहन‌ रखने पर पार्किंग शुल्क का भुगतान करना होगा। इसे लेकर ही विवाद की शुरुआत हुई है अब देखना है कि यह विवाद कहां तक जाता है। शुक्रवार को इसे लेकर आंदोलन होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *