Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares PUBLIC NEWS PEOPLE’S VOICE पब्लिक न्यूज आसनसोल: ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से राधानगर क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने स्वयं रक्तदान कर लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया। क्लब के सदस्यों ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि वर्तमान समय में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। ऐसे में सामाजिक संस्थाओं और क्लबों की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित करना बेहद सराहनीय पहल है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है और उनकी जान बचाई जा सकती है।उन्होंने राधानगर क्लब के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जाना चाहिए। उन्होंने अन्य क्लबों और सामाजिक संगठनों से भी आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील की।विधायक ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है। इसके जरिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने में मदद मिलती है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए और इस अभियान में भाग लेना चाहिए।राधानगर क्लब द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ब्लड बैंकों में रक्त की उपलब्धता बढ़ाना और आम लोगों के बीच रक्तदान के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना रहा। इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। PUBLIC NEWS PEOPLE’S VOICE Facebook 0 Twitter/X 0 WhatsApp0 Print0 0Shares Post navigation आसनसोल में शुरू हुआ पोदार इंटरनेशनल स्कूल का नया कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीद রাধানগর ক্লাবের উদ্যোগে রক্তদান শিবির, রক্ত দিলেন বিধায়ক কৃষ্ণেন্দু মুখোপাধ্যায়ও