Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल, पश्चिम बंगाल:आसनसोल के कुमरपुर रेलवे फ्लाइओवर ब्रिज के दोबारा उद्घाटन को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा के पूर्व सांसद एवं वर्तमान तृणमूल कांग्रेस विधायक सह राज्य मंत्री बाबुल सुप्रीयो ने इस उद्घाटन पर कई सवाल खड़े करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।बाबुल सुप्रीयो ने कहा कि कुमरपुर रेलवे फ्लाइओवर ब्रिज का उद्घाटन करीब डेढ़ साल पहले ही हो चुका था, और तब से आसनसोल की जनता इसका लाभ भी उठा रही है। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले उसी पुल का दोबारा उद्घाटन करना समझ से परे है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इसका मकसद क्या है।बाबुल सुप्रीयो ने याद दिलाया कि जब वह भाजपा के आसनसोल सांसद थे, तब आसनसोल की सबसे बड़ी समस्या—कुमरपुर रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम—के समाधान के लिए उन्होंने इस फ्लाइओवर के निर्माण की पहल की थी। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण के दौरान रेलवे फाटक के दोनों ओर स्थित दुकानों को हटाना एक बड़ी चुनौती थी, जिसे उन्होंने दुकानदारों को समझा-बुझाकर हल किया।इसके बाद पुल निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग और आसनसोल नगर निगम से सहयोग लेना जरूरी था। बाबुल सुप्रीयो के अनुसार, उस समय पीडब्ल्यूडी मंत्री अरूप विश्वास और तत्कालीन मेयर जितेंद्र तिवारी से मुलाकात कर उन्होंने दोनों विभागों की सहमति प्राप्त की। इसके बाद सेल और रेलवे से भी अनुमति लेकर ब्रिज का कार्य आगे बढ़ाया गया और अंततः निर्माण कार्य पूरा हुआ।उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष पहले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुल का उद्घाटन कर दिया गया था। ऐसे में अब उसी पुल का फिर से उद्घाटन करना केवल राजनीतिक उद्देश्य को दर्शाता है।बाबुल सुप्रीयो ने कहा कि उन्होंने आसनसोल के लिए क्या काम किया है, यह जनता अच्छी तरह जानती है। इसके लिए उन्हें किसी पार्टी या नेता से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह आसनसोल की जनता से प्यार करते हैं और जनता भी उनसे प्यार करती है, और यह रिश्ता आगे भी बना रहेगा।उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई व्यक्ति अच्छा काम करता है और उसके बॉस द्वारा उस काम की कद्र नहीं की जाती, तो उसके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी कारण उन्होंने सांसद रहते हुए, तीन साल का कार्यकाल शेष होने के बावजूद, अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।हालांकि, बाबुल सुप्रीयो ने कुमरपुर रेलवे फ्लाइओवर के दोबारा उद्घाटन पर खुशी जताते हुए आसनसोलवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।गौरतलब है कि कुमरपुर रेलवे फ्लाइओवर ब्रिज का उद्घाटन रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। पुल के पास लगी शिलापट्टिका पर रेलवे मंत्री के नाम के साथ सुवेंदु अधिकारी का नाम दर्ज होने को लेकर भी बंगाल की राजनीति में विवाद और चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस मुद्दे पर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation गो सम्मान आह्वान अभियान का शंखनादगौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने हेतु राष्ट्रव्यापी मुहिम की शुरुआतनारा कुमारपुर रेलवे ओवरब्रिज का वर्चुअल उद्घाटन, टीएमसी पर भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल ने लगाए विकास में बाधा के आरोप