Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares पब्लिक न्यूज आसनसोल/ कुल्टी:– कल शाम लगभग 7 बजे कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के सैंटोरिया, डिशरगढ़ रोड पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की प्रतिमाओं को भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की मिलीभगत से क्षतिग्रस्त कर दिया गया। यह घटना केवल दो प्रतिमाओं का अपमान नहीं है, बल्कि यह भारत माता के सपूतों, हमारे शहीद नेताओं, और लोकतंत्र की नींव पर सीधा हमला है। इस घृणित और निंदनीय कृत्य ने पूरे कांग्रेस परिवार को आहत और आक्रोशित किया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, रात 9 बजे से कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा कांग्रेसजन सड़क पर उतर आए और विरोध स्वरूप सड़क जाम कर दिया। यह विरोध पूरी रात चलता रहा। रात 2 बजे पुलिस प्रशासन की बार-बार विनती और दुर्गापुर की जनता की तकलीफ़ को देखते हुए कांग्रेसजनों ने धरना अस्थायी रूप से समाप्त किया। पुलिस प्रशासन ने लिखित और मौखिक रूप से आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी होगी। आज सुबह 9 बजे से कांग्रेस परिवार ने प्रतिमाओं की पुनर्स्थापना की प्रक्रिया शुरू की। प्रतिमाओं को गंगाजल और दूध से शुद्ध किया गया, और विशेष रूप से राजीव गांधी जी की क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर पट्टियाँ बाँधकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया गया। यह पट्टियाँ कांग्रेस के उस जख्म का प्रतीक हैं, जो तब तक रहेगा जब तक दोषियों को सज़ा नहीं मिलती और प्रतिमा की मरम्मत पूरी तरह नहीं हो जाती। दिनभर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनता का आना-जाना जारी रहा, और अंततः शाम 4 बजे प्रतिमाओं की पुनर्स्थापना का कार्य सम्पन्न हुआ। कांग्रेस की माँगें,घटना में शामिल सभी दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी।घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी मजिस्ट्रियल जाँच। प्रतिमाओं की स्थायी मरम्मत और सुरक्षा की गारंटी।अगर किसी राजनीतिक साज़िश की पुष्टि होती है तो संबंधित दलों और नेताओं पर कठोर कानूनी कार्रवाई। पुलिस प्रशासन से घटना पर लिखित रिपोर्ट और एफआईआर की कॉपी।इस अपमानजनक घटना के लिए सार्वजनिक माफ़ी और उचित मुआवज़ा।कांग्रेस का संदेश ,कांग्रेस का यह संघर्ष सत्य, अहिंसा और गांधीवादी मार्ग पर चलता रहेगा।हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक दोषियों को कड़ी सज़ा नहीं मिलती। इस घटना ने यह भी साबित कर दिया है कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों एक ही हैं।वे मिलकर कांग्रेस को डराने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें राहुल गांधी जी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता का उन पर बढ़ता विश्वास बर्दाश्त नहीं हो रहा। Facebook 0 Twitter 0 WhatsApp Print 0Shares Post navigation BJP की गीता और तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम पर हमले का आरोप, वीडियो वायरल आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से आज आश्रम मोड़ स्थित एक निजी होटल में संवाददाता सम्मेलन किया गया पूजा अवार्ड के लिए