आसनसोल : टोटो – ऑटो रजिस्ट्रेशन होगा पोर्टल से होगा डीसीपी। पब्लिक न्यूज ब्यूरो आसनसोल:–पश्चिम बर्धमान मे ऑटो और टोटो चालकों की रजिस्ट्रेशन होगी। पश्चिम बंगाल में जितने भी ऑटो एवं टोटो है सभी का रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से होगा । यह जानकारी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर के ट्रैफिक विभाग के डीसीपी पीवीजी सतीश ने दी है।और उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्धमान एवं राज्य में टोटो एवं ऑटो चालकों के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल लॉन्च करने जा रहे हैं जल्द ही सरकार ,जिसके माध्यम से सभी ऑटो -टोटो जो रजिस्टर नहीं है वो अपनी रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे ,अब किसी भी तरह की कठिनाई नही होगी। किसी भी चालकों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वही जो चालक अपनी टोटो या ऑटो का रजिस्ट्रेशन नहीं करेंगे उन्हें अवैध माना जाएगा और उन पर कार्रवाई होगी। प्रशासन के इस फैसले से टोटो चालकों में खुशी की माहौल है । उन लोगों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा ।तृणमूल श्रमिक संगठन के परिवहन नेता राजू अहलूवालिया ने कहा कई दिनों से मांग कर रहे थे की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए मां माटी मानुष की सरकार ने ऑटो एवं टोटो रजिस्ट्रेशन के लिए सराहनीय कदम उठाया है । अब आशा है कि और जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी। और समस्त आसनसोल एवं पश्चिम वर्धमान के ऑटो टोटो चालक अपनी सम्मान के साथ जीविका निर्वाह कर पाएगी यह हमारी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि होगी और टोटो चालक ऑटो चालक के लिए यह एक बड़ा सौगात पूजा से पहले होगा। DCP Satish Post navigation इस्को स्टील प्लांट ( आईएसपी) में सड़क दुर्घटना में दो कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। लापरवाही का नतीजा 68वें स्टेट स्कूल गेम्स में बीआरएस की श्रेया ने रजत पदक जीता शूटिंग में।