पब्लिक न्यूज़ बीनू श्रीवास्तव/रिकी बाल्मीकि आसनसोल :आज कांग्रेस की तरफ से शहर के गिरजा मोड इलाके में स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया यहां पर टीएमसी के श्रमिक संगठन से जुड़े 32 ऑटो चालकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया इस मौके पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता शाह आलम ने कहा कि आज अटवाल मोड़ के पास जो ऑटो स्टैंड है उसको 32 ऑटो चालकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। यह इस बात को दिखाता है कि कांग्रेस खत्म नहीं हुआ है 2025 की शुरुआत में जिस तरह टीएमसी के श्रमिक संगठन से जुड़े 32 ऑटो चालकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया यह इस बात का सबूत है कि 2025 खत्म होते-होते इस क्षेत्र से टीएमसी का सुपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 2021 में जब कांग्रेस पार्टी कार्यालय को मंत्री मलय घटक ने खरीद लिया था तो उन्होंने एक बयान दिया था कि अब इस शिल्पांचल से कांग्रेस समाप्त हो चुकी है लेकिन आज जिस तरह से 32 ऑटो चालकों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया इससे यह साबित होता है कि टीएमसी के खात्में की शुरुआत हो चुकी है Post navigation कुमारडीही गांव के उदयन संघ क्रिकेट मैदान पर अतिक्रमण की शिकायत जमीन मालिक ने पांडवेश्श्वर थाना और बीएलएलआरओ से की। आसनसोल के डीआरएम कार्यालय में आज कांग्रेस की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया और डीआरएम को ज्ञापन सौंपा गया।