पब्लिक न्यूज आसनसोल :–20 अप्रैल को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में चार वामपंथी श्रमिक संगठनों की तरफ से 8 सूत्री मांगों के समर्थन में व्यापक समावेश किया जाएगा इसे लेकर आज प्रस्तुति के तौर पर रविंद्र भवन में एक सभा का आयोजन किया गया इस सभा का आयोजन वामपंथी श्रमिक संगठन सीटु कृषक सभा बस्ती फेडरेशन और खेत मजदूर यूनियन की तरफ से किया गया था इस सभा के दौरान 20 अप्रैल को ब्रिगेड परेड मैदान में जो विशाल समावेश किया जाएगा उसकी प्रस्तुति के तौर पर वक्ताओं ने अपनी बातें रखी आपको बता दें कि 20 अप्रैल को ब्रिगेड परेड मैदान में वामपंथी श्रमिक संगठनों द्वारा 8 सूत्री मांगों के समर्थन में विशाल समावेश का आयोजन किया जाएगा इसमें निजीकरण का विरोध महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना नशे के बढ़ते कारोबार पर रोक लगाना कोयला बालू सहित विभिन्न अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना महिला तस्करी को रोकने जैसी मांगों के समर्थन में यह समावेश किया जाएगा आज रविंद्र भवन में वामपंथी नेताओं द्वारा उसे समावेश को लेकर अपनी बातें रखी गई इस मौके पर यहां वामपंथी नेता पार्थो मुखर्जी आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी गौरांग चटर्जी वीरेश मंडल गौतम चक्रवर्ती के अलावा बड़ी संख्या में वामपंथी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *