Publicnewz कुलटी/आसनसोल:होली के दिन कुलटी के वार्ड संख्या 68 अंतर्गत करीम डंगाल इलाके में बमबाजी, कथित गोलीबारी और पत्थरबाजी की घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके की एक मस्जिद के बाहर कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर हंगामा और तोड़फोड़ की जा रही थी। आरोप है कि मस्जिद के बाहर रखे डस्टबिन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते बम धमाकों, पत्थरबाजी तथा कथित फायरिंग की घटनाएं होने लगीं, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही कुलटी थाना और बराकर चौकी से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं।गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में एसआईआर की प्रक्रिया समाप्त हुई है और जल्द ही विधानसभा चुनाव की घोषणा होने की संभावना है। चुनाव को देखते हुए राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है, जो विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस के साथ संयुक्त रूप से रूट मार्च कर रहे हैं।ऐसे समय में इस प्रकार की घटना ने चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। Post navigation पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी को शौर्य पदक देने की मांग, समाजसेवी फिरोज खान ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र হোলির দিনে কুলটির করিম ডাঙ্গালে বোমাবাজি ও পাথর ছোঁড়া, এলাকায় উত্তেজনা