सैकड़ों जरूरतमंद लोगों में वितरित किया गया कंबल


पब्लिक न्यूज भरत पासवान जामुड़िया : जामुड़िया बोरो एक के अंतर्गत बाईपास स्थित शेख दिलदार के कार्यालय मे जरूतमंद लोगो के बीच कंबल वितरण किया गया। बुधवार को शेख दिलदार के नेतृत्व में और इंडिया पावर के सहयोग से सैकड़ो की संख्या में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस कंबल वितरण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इंडिया पावर के अधिकारी अयन नाग ने बताया की बहुत दिनों से शेख दिलदार कह रहे थे की जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया जाए क्योंकि अभी ठंड का मौसम चल रहा है। लोगों को कंबल की आवश्यकता है इसी को देखते हुए कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया। शेख दिलदार राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा का कार्य करते रहते हैं। इंडिया पावर कंपनी प्रत्येक वर्ष इसी तरह सीएसआर के तहत लोगों के लिए कार्य करती रहती है, जैसे कि स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच शिविर, रक्तदान शिविर, जरूरतमंद बच्चों के लिए कपड़े, जरूरतमंद बच्चों के लिए किताबें, कॉपी,  पेंसिल इत्यादि वितरित किए जाते हैं। कई स्कूलों में स्वच्छ पानी के लिए वाटर कूलर भी लगाए गए हैं। स्कूलों में बच्चों के लिए कंप्यूटर दिए गए हैं। महिलाओं के लिए सिलाई मशीन प्रदान किए गए हैं ताकि वे सिलाई मशीन के द्वारा कार्य कर सके और अपना परिवार चला सके। वहीं  कंबल वितरण कार्यक्रम में शेख शानदार, शेख दिलदार, साधन राय, मृणाल मुखर्जी, आरिफ अली, चंचल मुखर्जी, गोपी धीबर, अयन नाग अपरुब चटर्जी अभिषेक आचार्या प्रमोद पटेल सागोतो राय त्रिदेव मंडल संजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *