पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : कोल इंडिया एससी/एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन को ओर से बुधवार को चित्रा मोड़ स्थित एक निजी होटल में संविधान दिवस का पालन किया गया। इस अवसर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों के साथ संगठन के पदाधिकारियों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात संगठन के पदाधिकारियों एवं उपस्थित ईसीएल के कई पूर्व अधिकारियों ने संविधान दिवस मनाए जाने के उद्देश्य एवं संविधान लागू होने तथा संविधान में निहित नागरिकों के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी एस पन्नमबलम को संगठन के महासचिव दीनानाथ उपासक सहित अन्य पदाधिकारियों ने उत्तरीय, पुष्प गुच्छ, मोमेंटो एवं संविधान की प्रति देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी एस पन्नमबलम के हाथों मेधावी छात्र, छात्राओं को सम्मानित किया गया। वहीं अपने संबोधन में जिलाधिकारी एस पन्नमबलम ने कहा कि आसनसोल- दुर्गापुर शिल्पांचल सहित संलग्न क्षेत्रों के विकास में ईसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।।उन्होंने कहा कि 200 वर्षों से अधिक समय तक देश में ब्रिटिश का शासन रहा। आजादी मिलने के बाद देश को चलाने का रास्ता संविधान दिखाता है। वहीं यहां के 18 वर्ष आयु के सभी युवाओं को मताधिकार उपयोग करने का उपयोग संविधान ने ही दिया है। स्वतंत्रता सेनानियों ने संविधान को बनाया जिसमें देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार दिया गया है। सभी नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ संविधान का सम्मान करते हुए अपने कर्तव्यों का भी पालन करने की जरूरत है। वहीं कार्यक्रम के दौरान बच्चियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस संबंध में सिस्टा ईसीएल के महासचिव दीनानाथ उपासक ने बताया संगठन द्वारा समाज के पिछड़े जाति के लोगों के उत्थान के लिए काफी कार्य किया जा रहा है। साथ ही सभी के प्रयास से यह संगठन अब विशाल बन गया है। इस मौके पर ईसीएल के पूर्व डीपी के एस पात्र, संगठन के राष्ट्रीय महासचिव परमहंस प्रसाद , पूर्व महाप्रबंधक (सिविल) एके वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के के जोशीसहित अन्य पदाधिकारी एवं काफी संख्या में संगठन के विभिन्न क्षेत्रों के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *