
पब्लिक न्यूज भरत पासवान कुल्टी : नियामतपुर फांड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सरकारी पाइप चोरी करने के दौरान हाइड्रा और ट्रक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 9 बजे सरकारी पेयजल पाइप चोरी करने की खबर पाकर कुल्टी थाना की नियामतपुर फांड़ी पुलिस ने कार्रवाई की। नियामतपुर फांड़ी पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर नियामतपुर स्थित इस्को बाइपास रोड के पास शिशु तीर्थ स्कूल के पास मैदान में रखे आसनसोल नगर निगम के पेयजल पाइप चोरी करने के दौरान रंगे हाथों 3 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही एक हाइड्रा और एक 12 चक्का ट्रक भी जब्त किया। गिरफ्तार तीनों लोगों में हाइड्रा चालक इमरान अंसारी, निवासी नियामतपुर नबी नगर, उसके साथ हाइड्रा हेल्पर इंजमाम अंसारी, निवासी कुलटी के सकतोड़िया, और ट्रक चालक प्रेम चंद्र प्रसाद, जामुड़िया थाने के नॉर्थ शियारशोल के रहने वाले हैं। तीनों अभियुक्तों को सोमवार की दोपहर आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के पश्चात तीनों को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।








