पब्लिक न्यूज आसनसोल शाम 7 बजे के आसपास नियामतपुर के बाजार इलाके में बने एक जूते और मोबाइल की दुकान में आग लग गई जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। दुकान के गोदाम में यह आग लगी। आग लगने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई तुरंत नियामतपुर चौकी की पुलिस को खबर दी गई। नियामतपुर चौकी से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दमकल को खबर दी गई। इससे पहले की दमकल की टीम वहां पर पहुंचती दुकान के मालिक और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई आखिरकार नियामतपुर चौकी के पुलिस और दमकल की टीम तथा अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *