पब्लिक न्यूज भरत पासवान रानीगंज : पश्चिम बंगाल में पिछले 15 वर्षों से तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। पिछले 15 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने विकास के कौन से कार्य किए हैं इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले हर विधानसभा क्षेत्र में टेबलों निकाले जा रहे हैं। गुरुवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में एनएसबी रोड स्थित विधायक कार्यालय से रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के 11 वार्ड के लिए 11 टेबलों निकाले गए। इस मौके पर रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, तृणमूल के जिला सचिव रुपेश यादव, तृणमूल रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष ज्योति सिंह के अलावा टीएमसी से जुड़े तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर मुजम्मिल शहजादा ने कहा राज्य में मुख्यमंत्री ने विकास के कई कार्य हुए हैं 70 से ज्यादा जन कल्याणकारी परियोजनाएं चलाई जा रहे हैं। जिसका सीधा लाभ यहां के लोगों को मिलता है। इसके बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के 11 वार्ड के लिए 11 टेबलों निकाले गए हैं। जिसका काम होगा हर वार्ड में लोगों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी परियोजनाएं बताना और किस तरह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लोगों को सभी प्रकार की सुविधा दी जा रहे हैं। उसके बारे में जागरूक करना उन्होंने कहा कि चाहे लक्ष्मी भंडार को या स्वास्थ्य साथी या फिर कन्याश्री रुपोश्री या अन्य जन कल्याणकारी परियोजनाएं हर एक परियोजना के जरिए पश्चिम बंगाल के लोगों को सुविधाएं मिलीं हैं। इन टेबलो के जरिए लोगों तक यही संदेश पहुंचाया जा रहा है। Post navigation विधायक ने प्रचार को लेकर रवाना किया टेबलों नगर परिक्रमा के साथ श्रीमद्भागवत गीता पाठ का शुभारंभ