पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:– राज्य में मध्यम एवं लघु उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए आगामी 2 से 20 दिसंबर कर एमएसएमई मंथ मनाया जायेगा। इसे लेकर डीएम पोन्नाबलम एस की अध्यक्षता में विभिन्न चेंबर के सदस्यों को लेकर बैठक की गई। इसमें विस्तार से जानकारी दी गई इस बारे में डीएम एस पोन्नाबलम ने कहा कि 2 से 20 दिसंबर तक शिल्पेर समाधाने नाम से एमएसएमई मंथ मनाया जायेगा। हर ब्लॉक और नगर निगम स्तर पर 6 दिन विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जाएगा । इसके जरिए एमएसएमई की समस्याओं का समाधान किया जाएगा उद्यमियों की शिकायतें ली जाएगी और उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा इसमें जिला प्रशासन के विभिन्न विभाग सहयोग करेंगे इसी को लेकर आज आसनसोल में बैठक हुई कल दुर्गापुर में बैठक होगी। इस मौके पर यहां आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा , पवन गुटगुटिया रोहित खेतान संदीप भालोटिया सहित आसनसोल रानीगंज बराकर आदि इलाकों के चेंबर के पदाधिकारी उपस्थित थे।वहीं इस बारे में जो हमने आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ जहां से बात की तो उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी एमएसएमई मंथ मनाया जा रहा है यह 2 दिसंबर से 20 दिसंबर तक होगा 19 दिसंबर को दुर्गापुर के सृजनी हाल में सिनर्जी का आयोजन किया जाएगा वहां पर प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और व्यापारी वर्ग भी रहेगा। व्यापारी वर्ग अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन के अधिकारियों के सामने रखेगा जिला प्रशासन के अधिकारी एवं समस्याओं का निराकरण करने की कोशिश करेंगे इसके अलावा अधिकारी व्यापारियों को राज्य सरकार के विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी भी देंगे जिससे कि एमएसएमई विभाग को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि बैठक में इस औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण पर भी चिंता जताई गई और व्यापारियों और उद्योगपतियों को हिदायत दी गई कि वह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ही कारखाने का संचालन करें शंभू नाथ झा ने कहा कि प्रदूषण निश्चित रूप से खतरे की सीमा लांघ रहा है आज इस औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर दिल्ली से भी ज्यादा हो गया है ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को और कारगर तरीके से इस पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है।वही रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने कहा कि आज जिला शासक की अध्यक्षता में इस क्षेत्र के विभिन्न चैंबरों के सदस्यों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया 2 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर तक एमएसएमई मंथ का आयोजन किया जाने वाला है 19 दिसंबर को सिनर्जी का आयोजन किया जाएगा इन्हीं सब मुद्दों के बारे में आज की बैठक में चर्चा हुई उन्होंने बताया कि जिला शासक ने सभी उद्योगपतियों और व्यवसाईयों को कहा कि वह सिनर्जी के आयोजन से पहले अपनी-अपनी समस्याओं के बारे में प्रशासन को अवगत करा दें ताकि 19 दिसंबर को सिनर्जी के दौरान इन समस्याओं का यथासंभव निराकरण किया जा सके रोहित खादर ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस तरह के आयोजनों से इस क्षेत्र के उद्योग को बढ़ावा मिलेगा खासकर रानीगंज अंडाल जैसे इलाकों में इस तरह के आयोजनों से काफी फायदा होगा। Post navigation আসানসোল পুরনিগমের টাউন প্ল্যানারের বিরুদ্ধে বেআইনি বাড়ি তৈরির অভিযোগ, তদন্তের আশ্বাস মেয়রের पीएचई ने अवैध पेयजल कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है। इस दिन पुलिस ने पीएचई कार्यालय के अधिकारि