
पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : आसनसोल नगर निगम द्वारा राजस्व बढ़ाने को लेकर पहल तेज कर दी गई है। इस उद्देश्य से मंगलवार को मेयर विधान उपाध्याय ने अपने कक्ष में असिस्टेंट इंजीनियर, रेवेन्यू, टैक्स, एडवरटाइजमेंट सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपने अपने विभाग के आय- व्यय की जानकारी साझा करने के साथ आय बढ़ाने के उपायों पर ही सुझाव दिया। वहीं मेयर विधान उपाध्याय ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर राजस्व बढ़ाने को लेकर पहल तेज करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जन सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का भी निर्देश दिया।








