पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित महावीर स्थान मंदिर प्रांगण में गुरुवार को मंदिर का 136 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान यहां पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके अलावा यहां निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें रानीगंज के एक निजी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं शाम को कंबल वितरण और भोग वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए महावीर स्थान मंदिर सर्वजनिन दुर्गा पूजा महावीर अखाड़ा के सचिव अरविंद कुमार साव ने कहा कि महाबीर स्थान मंदिर का 136 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर यहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके अलावा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच किए गए। वहीं शाम को कंबल वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि 25 से ज्यादा लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। यह संख्या और बढ़ाने की उम्मीद है वही सौ के आसपास लोगों को कंबल दिया जाएगा। दूसरी तरफ कार्यक्रम में उपस्थित आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत ने कहा कि महावीर स्थान मंदिर की तरफ से लगातार सामाजिक कार्य किए जाते हैं आज उनका 136 वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर यहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज को एक अच्छा संदेश दिया जाता है। इससे लोगों का भी भला होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *