पब्लिक न्यूज़ अमित कुमार गुप्ता आसनसोल:– भारत स्काउट एंड गाइड्स की तरफ से आज सेंट्रम मॉल के पास ड्रग्स के खिलाफ एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए भारत स्काउट एंड गाइड्स के कृष्णा प्रसाद ने बताया कि आज नशे के खिलाफ सेंट्रम मॉल के पास एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि एंटी ड्रग डे के उपलक्ष पर 1 और 2 अक्टूबर को रैली निकाली जाएगी। इसी दौरान एक वीडियो चलाया जायेगा जिसमे यह नुक्कड़ नाटक दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य समाज में ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता पैदा करना है। इस मौके पर भारत स्काउट एंड गाइड्स के और भी अधिकारी उपस्थित थे Post navigation खदान कर्मियों को मिलेगा 85 हजार दुर्गा पूजा बोनस भारत स्काउट एंड ट्रेफिक ग्रुप आसनसोल की तरफ से आज आसनसोल नगर निगम मुख्यालय के सामने एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।