पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : भारतीय डोम समाज विकास परिषद की तरफ से सोमवार को पोलो ग्राउंड समक्ष से एक विशाल रैली निकाली गई। यह रैली भगत सिंह मोड़ होते हुए रविंद्र भवन तक गई। इस बारे में संगठन के पश्चिम बर्दवान जिले के महासचिव श्यामल बाध्यकर ने कहा कि भारतीय डोम समाज विकास परिषद के तरफ से उनकी मांग है कि उनके लिए एक अलग से विकास परिषद का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि बाद्यकर समाज के लोग जन्मजात कलाकार हैं, उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें कलाकार भत्ता दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनके सबसे प्रमुख मांग जो है वह है डोम समाज विकास परिषद का गठन करना जिससे कि उनके समाज का विकास संभव हो सकेगा। इस रैली में हजारों की संख्या में उनके समाज के लोग उपस्थित हुए हैं। उनकी 14 सूत्री मांग है जिनके तरफ हो सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। Post navigation अवैध पानी का कनेक्शन काटे जाने से भड़के लोग, जलापूर्ति बहाल नहीं होने पर वोट बॉयकॉट की दी चेतावनी, हियरिंग के दौरान बीएलए टू को नहीं रहने देने पर तृणमूल ने जताया विरोध, अधिकारियों से उलझे तृणमूल नेता