पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को जनरल बॉडी मीटिंग हुई। इस जनरल बॉडी मीटिंग में आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के गर्वनिंग बॉडी के अध्यक्ष तथा मंत्री मलय घटक आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की नवनियुक्त प्रिंसिपल डॉ स्वाति चक्रवर्ती के अलावा जनरल बॉडी के अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक में आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के विकास को लेकर चर्चा हुई। इस संबंध में डॉक्टर स्वाति चक्रवर्ती ने बताया कि उनके प्रिंसिपल का पदभार संभालने के बाद यह पहले जनरल बॉडी मीटिंग हुई। यहां पर जनरल बॉडी के अध्यक्ष मंत्री मलय घटक की उपस्थिति में कॉलेज के विकास को लेकर चर्चा हुई और किस तरह से कॉलेज को और नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाए इस पर चर्चा हुई। Post navigation नियामतपुर में मंत्री ने किया ईएसआई हॉस्पिटल के नए डिस्पेंसरी का उद्घाटन पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर