पब्लिक न्यूज भारत पासवान बर्नपुर : बर्नपुर क्रिकेट क्लब मैदान में बीसीसी चैलेंज ट्रॉफी का फाइनल मैच रविवार की शाम आयोजित किया गया।इस टूर्नामेंट की शुरूआत 4 दिसम्बर को हुई थी। इसमें कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें सभी सेल आईएसपी के अलग अलग विभाग ने हिस्सा लिया था। वही इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एसएमएस का मुकाबला सीआईएसएफ के बीच हुआ। फाइनल मैच में सीआईएसएफ की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 117 रन बनायी, इसके जबाव में बल्लेबाजी करने उतरी एसएमएस की टीम ने शानदार बल्लेबाजी कर 5 विकेट से मैच को जीत जितने के साथ विजेता बनी। मैच की शुरूआत करने के दौरान सीजीएम प्राभारी यूपी सिंह थे। जबकि फाइनल में सीआईएसएफ के डीआईजी प्रबोध चंद मौजूद थे। उन्होंने विजेता टीम को शील्ड, 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। जबकि उपविजेता टीम को शील्ड और 3 हजार रुपए दिए। इसके अलावा अन्य पुरुस्कार प्रदान किया। Post navigation इंडियन सेकुलर फ्रंट या आईएसएफ नेता और भांगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नौशाद सिद्दीकी आज बाराबनी पहुंचे बहुला ग्राम पंचायत में नये एसडीओ ने किया निरीक्षण