पब्लिक न्यूज भरत पासवान रानीगंज : सामाजिक संस्था प्रयास फाउंडेशन की तरफ से रविवार को रानीगंज के स्कूल मोड़ इलाके में ठंड के मौसम को देखते हुए लगभग 100 जरूरतमंदों को कंबल दिया गया है। इस मौके पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक पिंटू गुप्ता ने बताया कि उनके संगठन की तरफ से हर साल इस तरह का कार्यक्रम किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रयास फाउंडेशन द्वारा लगातार सामाजिक कार्य किए जाते रहते हैं। ठंड के मौसम में हर साल कंबल वितरण का कार्यक्रम करते हैं। आज 100 के लगभग कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि उनके संगठन के सदस्य रात में भी निकालते हैं और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को कंबल देते हैं। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में लगातार इस तरह का कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, रानीगंज ट्रैफिक एसआई विनय लायक, रोहित खेतान, अरुण भारतीया सहित अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे। Post navigation बंगाल में हार देख साजिश के तहत भाजपा दबाव बनाकर करा रही एसआईआर: मंत्री मलय घटक सीटू का “शिल्प बचाओ, नौकरी बचाओ, जिला बचाओ एवं बंगाल बचाओ” अभियान शुरू