पब्लिक न्यूज भरत पासवान बर्नपुर : इसी वर्ष जुलाई माह में कालाझरिया स्थित पीएचई पंप हाउस का पाइप लाइन ब्रिज दामोदर नदी में टूटकर गिर गया था। जिससे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के एक बड़े हिस्से में जलापूर्ति बाधित रहने के साथ लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर हाल ही में आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल द्वारा आवाज भी उठाई गई थी। वहीं गुरुवार को कोलकाता से पीएचई विभाग के इंजीनियर सहित एक टीम दामोदर नदी पर टूटे हुए पाइप लाइन का मुआयना करने पहुंचे। इस टीम में शामिल इंजीनियरों ने बताया उन्होंने कि सॉइल टेस्ट किया जाएगा और उसके बाद ही यह पता चल पाएगा कि इसको बनाने में कितनी लागत आएगी। वहीं सारे रिपोर्ट जमा करने के बाद ही काम शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *