पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :– पश्चिम बंगाल राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना द्वारे सरकार का नवां चरण आज से शुरू हो गया पूरे प्रदेश के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान जिले में भी आज से शिविर लगाए गए इस बारे में आज पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नाबलम ने संवाददाताओं से बात की उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना द्वारे सरकार आज से फिर से शुरू हुई है। यह इस परियोजना का नवां चरण है। उन्होंने बताया कि इस बार कुल 2744 सिविल लगाए जाएंगे जिसमें 504 स्थाई शिविर होंगे जबकि 2240 मोबाइल शिविर होंगे इसके जरिए आठ ब्लॉक और आसनसोल दुर्गापुर निगम क्षेत्र के लोगों को 37 परियोजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया जाएगा उन्होंने बताया कि आज से इस शिविर की शुरुआत हो गई आज जमुरिया और रानीगंज में शिविर लगाए गए हैं और आज 405 शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि 1 फरवरी तक यह शिविर लगाए जाएंगे और इन शिविरों में जो आवेदन पत्र मिलेंगे उन आवेदन पत्र पर 28 फरवरी तक कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने बताया कि रविवार और घोषित छुट्टी के दिनों में शिविर नहीं लगाए जाएंगे उन्होंने बताया कि कुछ शिविरों में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे आईसीडीएस के जरिए माता और बच्चों के पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी जाएगी इसके साथ ही लोक प्रसार कलाकारों द्वारा प्रस्तुति के जरिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। Post navigation समाज सेवी जिशान कुरैशी के द्वारा ख्वाजा गरीब नवाज़ के 813 उर्स के मौके पर कुल्टी केंदुआ बाजार में लंगर और कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया बाराबनी विधानसभा अंतर्गत दोमहानी ग्राम पंचायत में आज से नवें दुआरे सरकार की शुरुआत हुई दोमहानी विवेकानंद ग्रामीण पुस्तकालय में आज इसका उद्घाटन बाराबनी के वीडियो शीलादित्य भट्टाचार्य ने किया