पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:– पश्चिम बंगाल आदिवासी कल्याण समिति की तरफ से आज आसनसोल के सब डिविजनल ऑफीसर से मुलाकात की गई और उनसे अनुरोध किया गया कि एससी एसटी सर्टिफिकेट में हो रही जालसाजी को रोका जाए। इस बारे में संगठन के युवा नेता ने बताया कि आज उन्होंने एसडीओ से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि फर्जी सर्टिफिकेट को रद्द किया जाए क्योंकि इसके जरिए असली आदिवासी समाज के लोगों को वंचित किया जा रहा है उन्होंने ऐसे 400 लोगों के नामों की सूची एसडीओ को दी और दावा किया कि यह लोग असली एससी एसटी समुदाय के नहीं है और फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी पाकर आदिवासी समाज के लोगों को वंचित कर रहे हैं उन्होंने दावा किया कि उज्जवल महतो नामक एक व्यक्ति के पास खातरा से ओबीसी सर्टिफिकेट है और आसनसोल से उसने एसटी सर्टिफिकेट निकाला है इसके जरिए वह नौकरी भी कर रहा है उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की गई है उन्होंने बताया कि एसडीओ ने उनकी बातों को सुना और 8 तारीख तक का समय मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *