पब्लिक न्यूज भरत पासवान कुल्टी : कुल्टी थाना अंतर्गत सांकतोड़िया पुलिस फाड़ी इलाके मे स्थित भालाडीह और मनकेश्वर दामोदर नदी घाट से परिमल नामक एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से बालू उठाने का आरोप लगाते हुए वार्ड संख्या 99 के अंतर्गत झुनूट ग्राम, भालाडीह, शलोनी, बिनोद बांध, पलाश डांगा इलाके के निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। एक तरफ जहाँ इलाके की महिलाओं अपने हाँथो मे झाड़ू लेकर बालू माफियाओं से दो -दो हाँथ कर दामोदर नदी घाट से अवैध रूप से बालू उठाव का कार्य बंद करने की मांग पर अड़ गई हैं। अवैध रूप से बालू निकाले जाने के कारण उनका नदी मे नहाना धोने के साथ सभी धार्मिक कर्मकांड पूरी तरह बंद हो चूका है, तो वहीं दूसरी ओर इलाके के लोगों का आरोप है कि नदी से अवैध रूप से बालू निकाले जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर उनको मोबाइल नंबर 78725 07420 से फोन कर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों के समर्थन मे कुल्टी भाजपा मंडल तीन के अध्यक्ष अमर प्रसाद उतर गए हैं। उन्होंने परिमल को खुली चेतावनी देते हुए यह कहा है की परिमल मंडल भले ही बालू माफिया हों, पर वह गाँव के किसी बेकसूर व्यक्ति को गोली नही मार सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि दामोदर नदी घाट से प्रतिदिन 200 से 300 गाड़ी अवैध रूप से बालू की तस्करी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *