पब्लिक न्यूज़ अमित कुमार गुप्ता आसनसोल :– एक युवती का अपहरण कर फिरौती मांगने की घटना सामने आई है। आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत दिलदार नगर इलाके की यह घटना है। युवती के पिता ने शिकायत की कि उनकी बेटी कल नर्स ट्रेनिंग के लिए गई थी लेकिन घर नहीं लौटी और फिर पिता को फोन कर फिरौती के लिए पांच लाख रुपए मांगे गए। उसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटना की जांच कर युवती को कोलकाता से बचाया है। युवती को मंगलवार को आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *