पब्लिक न्यूज आसनसोल मंथन पासवान अंडाल : अंडाल ब्लॉक के खासकाजोरा कोलियरी स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय प्रांगण से प्रयाग राज महा कुंभ स्नान के लिए तीर्थ यात्रियों से खचाखच भरी बस को पश्चिम बर्दवान जिला सहकारी सभाधिपती विष्णु देव नोनिया ने रवाना किया,इस दौरान उनके साथ उनकी धर्म पत्नी पूर्व जिला परिषद कर्माध्यक्ष रेनु देवी नोनिया,जवाहर नोनिया,विजय अधिकारी आशीष सिंह तथा समस्त नेता व समर्थक मौजूद रहे,
रवाना से पहले सभी तीर्थ यात्रियों को गुलदस्ता और स्वाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया,
उसके बाद सभी तीर्थ यात्रियों को एक एक गुलाब का फूल देकर बस में बैठाया गया,श्री नोनिया ने सभी को यात्रा मंगलमय होने की शुभ कांमना दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *