पब्लिक न्यूज आसनसोल :– जमुरिया थाना अंतर्गत श्रीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के निघा इलाके के गुंजन पार्क में किसानों द्वारा खेती की गई थी कई एकड़ जमीन पर किसानों द्वारा विभिन्न सब्जियों लगाई गई थी जिन्हें आज बुलडोजर के जरिए नष्ट कर दिया गया अपने लहलहाती फसलों को नष्ट होता देख किसान रो पड़े उन्होंने बार-बार अनुरोध किया कि उनके फसलों पर बुलडोजर नहीं चलाया जाए लेकिन सरकारी कार्य करने आए अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी और उनकी फसलों को बुलडोजर के नीचे तबाह कर दिया दरअसल इस जमीन से पानी का पाइपलाइन ले जाया जाएगा इसके लिए उनकी फसलों को इस तरह से तबाह कर दिया गया उनको कहा गया था कि इसका उन्हें हर्जाना मिलेगा लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई हर्जाना नहीं मिला। घटना की जानकारी पाकर टीएमसी के दो नेता मौके पर पहुंचे इनमें से एक आसनसोल नगर निगम के 10 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद भोला पासवान थे वहीं टीएमसी नेता कल्याण महतो भी यहां पहुंचे और उन्होंने किसानों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की उन्होंने कहा कि कुछ भी हो जाए किसानों को उनकी फसलों के लिए मुआवजा दिलवाकर रहेंगे वहीं भोला पासवान ने कहा कि वह भी ठेकेदार से बात कर किसानों को उनकी खड़ी फसल नष्ट होने का मुआवजा दिलवाई जाएगी Post navigation कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी में तोड़ फॉर,टीएमसी की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि लेफ्ट और अल्ट्रा लेफ्ट छात्र संगठनों के किस आंदोलन के कारण शिक्षा मंत्री को चोट भी लगी उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की, आसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से आज आसनसोल के कल्ला मोड़ इलाके में ट्रैफिक जागरूकता और यात्री साथी ऐप को लेकर एक अभियान चलाया