केकेएससी को मजबूत बनाये ताकी तानाशाही के खिलाफ मजबूती से लडे–: हरेराम सिंह।

पब्लिक न्यूज़ मंथन पासवान अंडाल–: ईसीएल के केंदा क्षेत्र के सीएल जामबाद कोलियरी,सीएल जामबाद ओसीपी,में कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस (केकेएससी) ने प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया, इस प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए केकेएससी के महासचिव व जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह ने कहा, प्रबंधन की मनमानी और तानाशाही को खत्म करने के लिए केकेएसी लगातार आंदोलन कर रही है,मैं अपने श्रमिक भाईयों से कहना चाहता हूं, आप केकेएसी के साथ जुड़कर संगठन को मजबूत बनाये, तभी हम पुरी शक्ति के साथ इसका विरोध कर पायेगें, सभा को क्षेत्रीय अध्यक्ष रुपक चक्रबर्ती, शिवराम बाउरी, गौतम पांडे,
मिथुन बाद्यकर आदि ने संबोधित किया, इस सभा को सफल बनाने के लिए तापस सिन्हा, अमित सिंह, देवाशीष चक्रबर्ती, अनुप चटर्जी, रंजित सिन्हा आदि मौजूद रहे,सभा का संचालन मिथुन बाद्यकर ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *