पब्लिक न्यूज भरत पासवान कुल्टी : एसआईआर को लेकर तृणमूल और भाजपा के बीच लगातार जुबानी जंग चल रही है। कुल्टी के भाजपा नेता ने कहा कि जब से यह प्रक्रिया शुरू हुई है तब से तृणमूल के नेता इसका विरोध करते आ रहे हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि बंगाल में जो घुसपैठिए हैं वह यहां पर रहे क्योंकि उनके वोट से ही तृणमूल चुनाव में जीतते आ रही है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा जो यहां के वोटर नहीं है उनका नाम मतदाता सूची से काटा जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को लेकर कोई भ्रम की स्थिति नहीं है। तृणमूल जानबूझकर लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही आसान सी प्रक्रिया है जो यहां के वैध वोटर नहीं है उनका रहने नहीं दिया जाएगा। उनका नाम मतदाता सूची में नहीं रहेगा और जो यहां के वैध वोटर हैं उनमें से सभी का नाम रहेगा। हालांकि इस बारे में जब हमने तृणमूल नेता सह बोरो चेयरमैन चैतन्य माझी से बात की तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कभी भी इस प्रक्रिया का विरोध नहीं किया था। उन्होंने हमेशा कहा है कि एक भी वैध वोटर का नाम मतदाता सूची से कटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा इस पूरी प्रक्रिया को लेकर राजनीति कर रही है जिसका तृणमूल विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां पर ऐसे कई लोग हैं जो सात पीढ़ियों से यहां पर रह रहे हैं लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है कि उनका नाम 2002 के मतदाता सूची में नहीं है। अगर ऐसा होता है तो जब हियरिंग होगी तो वह अपने कागजात पेश करेंगे और उनका पूरा भरोसा है कि उनका नाम नहीं मतदाता सूची में आ जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो तृणमूल की तरफ से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से यहां के लोगों के मन में एक डर बैठा दिया गया था। तृणमूल के नेता और कार्यकर्ताओं ने लोगों के पास जा जाकर उस डर को निकाला है। अब लोग समझ रहे हैं कि यह प्रक्रिया कैसे पूरी करनी है। Post navigation यात्री साथी ऐप को बढ़ावा देने और पांडवेश्वर के एक्सीडेंट एरिया को निरक्षण करने पहुंचे ट्रैफिक डीसीपी वीजी सतीश आसनसोल नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करने पर जोर