एडीपीसी ने 10 एंबुलेंस चालकों को कैश रीवार्ड देकर किया सम्मानित


पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) ने यात्री साथी ऐप्स में एंबुलेंस परिसेवा शुरू किया था। शुक्रवार को इस परियोजना से जुड़े 10 टॉप 10 एंबुलेंस चालकों को एडीपीसी की ओर से सम्मानित किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) पीआर सतीश ने कहा कि डेढ़ वर्ष पूर्व यात्री साथी एप्स में एंबुलेंस परिसेवा को शुरू किया गया था। एडीपीसी क्षेत्र में भी एंबुलेंस परिसेवा शुरू की गई है जिसके तहत बेहतर कार्य करने वाले 10 एंबुलेंस चालकों को कैश रीवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक से जुड़ी समस्याओं को लेकर एडीपीसी की ओर से कार्य किया जा रहा है। जहां शिकायतें मिल रही है। उनको दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही एंबुलेंस परिसेवा को दुरुस्त करने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कुल्टी ट्रैफिक गार्ड अंतर्गत फर्न खान तथा मनोजित कांजीलाल, आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड अंतर्गत अभिषेक प्रमाणिक तथा विजय रुईदास, रानीगंज ट्रैफिक गार्डन अंतर्गत हिरेन रुईदास तथा सपन मंडल, आसनसोल साउथ टीजी अंतर्गत आकाश रुईदास और अजय बाउरी, नियामतपुर सब ट्रैफिक गार्ड अंतर्गत विश्वजीत कुमार, बराकर सब टीजी अंतर्गत प्रेम नाग को टाप टेन पुलिस चालकों को सम्मानित किया गया और उन्हें नगद इनाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *