आसनसोल बीजेपी जिला कार्यालय में मारपीट का आरोपजिला संगठनात्मक सचिव अरिजीत राय के खिलाफ थाने में शिकायत

पब्लिक न्यूज भरत पासवान आसनसोल। आसनसोल स्थित बीजेपी जिला कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्टी के भीतर ही मारपीट का गंभीर आरोप सामने आया। बीजेपी मंडल अध्यक्षों के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप बीजेपी के जिला संगठनात्मक सचिव अरिजीत राय पर लगाया गया है।
आरोप है कि जिला कार्यालय में एक बैठक के दौरान अरिजीत राय ने मंडल अध्यक्षों पर हमला किया। शिकायत के अनुसार, उन्होंने बांस की लाठी और पंच का इस्तेमाल कर नेताओं की पिटाई की, जिससे कई लोग घायल हो गए।
घटना के बाद बीजेपी मंडल सचिव की ओर से आसनसोल उत्तर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में अरिजीत राय के खिलाफ शारीरिक हमला और मारपीट के आरोप लगाए गए हैं।
यह पूरी घटना आसनसोल के बीजेपी जिला कार्यालय के भीतर हुई बताई जा रही है, जिससे पार्टी के अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर तीखी चर्चा शुरू हो गई है।
फिलहाल इस मामले पर बीजेपी जिला नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *