पब्लिक न्यूज़ आसनसोल रिकी बाल्मीकि :—आसनसोल नगर निगम के 30 नंबर वार्ड अंतर्गत गोपालनगर क्रिकेट क्लब की तरफ से दुर्गा मंदिर परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन संयुक्त रूप से आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी तथा कोलकाता से पीपल ब्लड बैंक के डायरेक्टर स्नेहासीश मुखर्जी द्वारा किया गया। इस मौके पर यहां अंबिका मुखर्जी सुबोध घोष प्रदीप मजूमदार प्रदीप सरकार तापस घोष मंडल राजा आचार्य मलय मजुमदार उर्फ बापी मिली मजूमदार पाषर्द गोपा हालदार पूर्व पार्षद आरती सरकार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *