पब्लिक न्यूज़ आसनसोल रिकी बाल्मीकि:– आज लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट पेश किया गया इसमें उन्होंने मध्यम वर्ग के लिए 12 लाख तक इनकम पर इनकम टैक्स में छूट दी है इसके अलावा इन्होंने और भी कई घोषणाएं आज के बजट में की है इसे लेकर आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया और यहां पर आज के बजट को लेकर चर्चा हुई। यहां पर आरपी खेतान गौरी शंकर अग्रवाल सचिन राय विनोद गुप्ता कृष्णा प्रसाद सतपाल सिंह कीर पिंकी संजय तिवारी के अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों से लोग उपस्थित सभी ने बजट पर अपनी राय रखी मध्यम वर्ग को बजट में जो राहत दे रही है उसे पर सब ने संतोष व्यक्त किया इसके साथ ही मूलभूत ढांचे के विकास के लिए जो प्रस्ताव बजट में रखे गए हैं उसका भी चेंबर के सदस्यों ने स्वागत किया हालांकि चैंबर के सदस्यों ने कहा कि इस बजट में बंगाल को वंचित किया गया है बंगाल के लिए इस बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे यहां पर आधारभूत सुविधाओं में विकास हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *