पब्लिक न्यूज आसनसोल आने वाले होली के त्यौहार को देखते हुए आज जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी में एक शांति बैठक का आयोजन किया गया इससे शांति बैठक में पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के अलावा विभिन्न समाज के प्रतिष्ठित लोग और कुछ राजनीतिक दलों के नेता और पार्षद भी उपस्थित थे इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने कहा के इस बार होली का पवित्र त्यौहार शुक्रवार के दिन पड़ा है रमजान का महीना चल रहा है इसलिए हर मुसलमान के लिए शुक्रवार की नमाज बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है इसे देखते हुए आज जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी में एक शांति बैठक का आयोजन किया गया और सभी से शांतिपूर्ण तरीके से होली और शुक्रवार की नमाज को मनाने की बात कही गई उन्होंने कहा कि आसनसोल गंगा जमुनी तहजीब का शहर है यहां पर सभी लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते हैं और सभी के त्योहारों में शरीक को होते हैं इस वजहसे कभी कोई परेशानी नहीं आई उन्होंने कहा कि समाज में कुछ लोग ऐसे हैं जो समाज को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश करते हैं ऐसे में उनको लेकर सावधान रहने की जरूरत है कांग्रेस पार्षद ने कहा कि जब रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीत हासिल की थी तब आसनसोल सात नंबर प्लेटफार्म के पास कुछ लोगों ने भारत की जीत का जश्न मनाते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ अपशब्द कहे थे एस एम मुस्तफा ने कहा कि भारत के जीत के खुशी भारत के मुसलमान को उतनी ही है जितने यहां के हिंदुओं को है इसलिए इस तरह से भावनाओं को भड़काना सही नहीं है उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि यह किसने किया है कांग्रेस पार्षद ने आरोप लगाया कि उसे तरह से भड़काने के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं का हाथ था लेकिन इस तरह की चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में अगर ऐसा किसी ने करने की कोशिश की तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा Post navigation आसनसोल नगर निगम में आज सभी एमएमआईसी की एकबैठक हुई इस बैठक में आने वाले गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति को लेकर चर्चा हुई पुलिस के जाल में फंसा फर्जी आईएस*