पब्लिक न्यूज़ आसनसोल अमित गुप्ता :– आज पश्चिम बंगाल भारत जकात माझी परगना महल की तरफ से पश्चिम वर्तमान जिला शासक कार्यालय को एक ज्ञापन सोपा गया इसके जरिए उन्होंने अपनी कुछ मांगों को लेकर जिला शासक को अवगत कराया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए संगठन के एक नेता ने बताया कि आज कुछ मांगों के समर्थन में पूरे प्रदेश के साथ-साथ राज्य कमेटी के आवाहन पर पश्चिम वर्तमान जिले में भी जिला शासक को ज्ञापन सौंपा जा रहा है उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय में शिक्षा का प्रसार करने के लिए संथाली भाषा में शिक्षा प्रदान करना होगा विभिन्न स्कूलों में पैरा टीचर को स्थाई करना और वॉलंटरी टीचर को पर टीचर के रूप में नियुक्त करने की मांग की गई इसके अलावा उन्होंने जिला शासक से आईसीडीएस से लेकर कॉलेज स्तर तक संथाली भाषा और अलचिकी लिपि में शिक्षा प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के साथ-साथ किस जिले में भी फर्जी एससी एसटी सर्टिफिकेट प्रदान किए गए हैं जिससे आदिवासी समुदाय के लोग वंचित हो रहे हैं उन्होंने इस पर रोक लगाने और जो लोग इस तरह के फर्जी सर्टिफिकेट जारी करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की उन्होंने कहा कि आदिवासी संप्रदाय के पवित्र जाहेर स्थान या शमशानों पर बालू माफिया या जमीन माफिया द्वारा कब्जा किया जा रहा है ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने की भी मांग की के साथ ही सरकारी जमीनों पर आदिवासियों को पट्टा देने की भी मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *