पब्लिक न्यूज आसनसोल:– आज आसनसोल मरचेंट चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से गुजरात भवन में एक सेमिनार का आयोजन किया गया इस सेमिनार का उद्देश्य आम लोगों को निवेश के बारे में जागरूक करना था इस बारे में संगठन के अध्यक्ष हिरेन व्यास ने कहा कि आज की तारीख में इन्वेस्टमेंट या निवेश के कई अवसर आ गए हैं लेकिन लोग कशमकश में रहते हैं कि किस विभाग में निवेश किया जा सके उनकी इस कशमकश को दूर करने के लिए आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से आज कोलकाता से एक अतिथि वक्ता को आमंत्रित किया गया है जो लोगों को इस बारे में जागरूक करेंगे उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग और हर वर्ग का व्यक्ति निवेश करना चाहता है लेकिन उसे पता नहीं है कि वह कहां निवेश कर सकता है उन्होंने कहा कि आज स्टॉक मार्केट जिस तेजी के साथ गिर रहा है उसे लोगों के मन में डर बैठ गया है ऐसे में लोगों को सही दिशा निर्देश देने के लिए आसनसोल मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से इस सेमिनार का आयोजन किया गया है आज के इस सेमिनार के दौरान संगठन के अध्यक्ष हिरेन व्यास के अलावा सचिव दिलीप तोड़ी ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री नवीन अग्रवाल बोर्ड मेंबर राहुल सेठ संदीप डोली के अलावा और भी सदस्य उपस्थित थे सेमिनार में प्रसिद्ध व्यवसायी सचिन राय और विनोद गुप्ता को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *