पब्लिक न्यूज़ ब्यूरो आसनसोल:– अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आज ऑल इंडिया डी वाई ओ की तरफ से आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम को ज्ञापन सोपा गया इससे पहले संगठन की तरफ से कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए । संगठन के पश्चिम बर्दवान जिले के अध्यक्ष स्वपन मुंशी ने बताया कि आज पूरे भारत के साथ-साथ आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम को उनके संगठन की तरफ से ज्ञापन दिया जा रहा है। इसके जरिए उन्होंने रेलवे में रिक्त पदों पर भरती करने की मांग की साथी उन्होंने रेलवे में यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने की मांग कि इसके साथ ही इस विज्ञापन के जरिए रेलवे से मांग की गई कि बुजुर्गों को जो किराए में छूट मिलती थी उसे फिर से शुरू कर दिया जाए। रेलवे द्वारा उस छूट को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहां के बंदे भारत जैसे ट्रेनों की संख्या बढ़ रही है जिससे कि आम लोगों के लिए ट्रेन में सफर करना मुश्किल हो जा रहा है क्योंकि किराया इतना ज्यादा है । वह लोग टिकट नहीं ले पा रहे हैं ऐसे में उनके संगठन की तरफ से मांग की गई है । ट्रेनों में सेकंड क्लास स्लीपर और जनरल कंपार्टमेंट की संख्या बढ़ाई जाए इन्हीं सब मांगों को लेकर आज ज्ञापन सोपा गया है। Post navigation आसनसोल के राहा लेन इलाके में स्थित मोबाइल के दुकान ,मोबाइल मीडिया मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई । ECL में नवनियुक्त कर्मी से रिश्वत लेने के मामले में आसनसोल CBI विशेष अदालत के न्यायाधीश राजेश चक्रवर्ती ने ECL कर्मी संदीप साधु को दोषी पाया और 10 साल का जेल तथा 50,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई