Tag: good news

  • दक्षिण भारतीय व्यंजनों के बालाजी रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया राज्य नेता वी शिवदशान दासू

    दक्षिण भारतीय व्यंजनों के बालाजी रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया राज्य नेता वी शिवदशान दासू

    पब्लिक न्यूज  आसनसोल : आसनसोलवासियों को अब और अधिक स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाने का अवसर मिलेगा। आसनसोल में जीटी रोड के किनारे बाजार कोलकाता के पास दूसरी मंजिल पर बालाजी रेस्टोरेंट  का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में पश्चिम बर्द्धमान जिला परिषद के मेंटर वी. शिवदासन दासू, आसनसोल क्लब एवं आसनसोल चैंबर के  सदस्य शंकर नारायण मुरली आदि उपस्थित थे।

      इस बारे में रेस्टोरेंट के मालिक शिवकुमार ने बताया कि यहां पर यह रेस्टोरेंट आज से 40 साल पहले था कुछ कारणवश यह बंद हो गया था लेकिन आप फिर से वह अपने भाई के साथ मिलकर इसे शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां साउथ इंडियन खाना मिलेगा और यहां पर मिलने वाले साउथ इंडियन खाने का स्वाद अन्य हर एक जगह से अलग होगा इसके अलावा यहां दोपहर में भी भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा और यह सब कुछ बेहद केकिफायत मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि रेस्टोरेंट बाजार कोलकाता के बगल में जीटी रोड के किनारे दूसरी मंजिल पर खुला है उन्होंने आसनसोल के लोगों से अनुरोध किया कि वह यहां पर आए और यहां पर साउथ इंडियन व्यंजनों का आनंद उठाएं शिव कुमार ने बताया कि रानीगंज मोड पर भी बालाजी रेस्टोरेंहै जो पिछले 50 वर्षों से रानीगंज के लोगों की सेवा कर रही है।

  • सुगम पार्क टीएमसी पार्टी कार्यालय से स्थानीय पार्षद श्रावणी मंडल के नेतृत्व में एक मैराथन रेस का आयोजन किया उपस्थित मंत्री

    सुगम पार्क टीएमसी पार्टी कार्यालय से स्थानीय पार्षद श्रावणी मंडल के नेतृत्व में एक मैराथन रेस का आयोजन किया उपस्थित मंत्री

    पब्लिक न्यूज आसनसोल:– सुगम पार्क टीएमसी पार्टी कार्यालय से स्थानीय पार्षद श्रावणी मंडल के नेतृत्व में एक मैराथन रेस का आयोजन किया गया इसमें 170 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया इस मौके पर यहां राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे उन्होंने इस मैराथन रेस के आयोजन के लिए श्रावणी मंडल और उनकी पूरी टीम को बधाई थी उन्होंने कहा कि आसनसोल में फुटबॉल क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताएं काफी होती है लेकिन मैराथन रेस का आयोजन आसनसोल के लिए एक अनोखी चीज है और इस तरह के आयोजनों से लोगों में उत्साह बढ़ता है उन्होंने कहा कि आज देखा गया कि कई महिलाएं भी इस रेस में शिरकत करना चाहते थे लेकिन उनके लिए कोई अलग से इंतजाम नहीं था इसलिए इस साल वह हिस्सा नहीं ले पाए लेकिन अगले साल उसका भी इंतजाम किया जाएगा उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश से आए दो युवकों ने मैराथन रेस में प्रथम और द्वितीय स्थान अधिकार किया मंत्री ने कहा कि उन्हें आशा है कि अगले साल इस मैराथन रेस का आयोजन ठंड के मौसम में किया जाएगा ताकि और ज्यादा लोग इसमें सम्मिलित हो सके और इस साल से भी बेहतर धावक शामिल हो।

  • आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से आज आसनसोल के कल्ला मोड़ इलाके में ट्रैफिक जागरूकता और यात्री साथी ऐप को लेकर एक अभियान चलाया

    आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से आज आसनसोल के कल्ला मोड़ इलाके में ट्रैफिक जागरूकता और यात्री साथी ऐप को लेकर एक अभियान चलाया

    पब्लिक न्यूज आसनसोल :– आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड की तरफ से आज आसनसोल के कल्ला मोड़ इलाके में ट्रैफिक जागरूकता और यात्री साथी ऐप को लेकर एक अभियान चलाया गया और लोगों को जागरूक किया गया इस मौके पर आसनसोल नार्थ ट्रेफिक गार्ड के अधिकारियों ने लोगों को ट्रैफिक नियम का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया और यात्री साथी ऐप को लेकर की जानकारी दें उन्होंने कहा कि यह बेहद सुविधाजनक ऐप है और यह राज्य सरकार की तरफ से लांच किया गया है इसमें पंजीकृत सभी ऑटो टैक्सी और दोपहिया वाहन चालकों की सारी जानकारी प्रशासन के पास रहती है जिससे कि महिलाएं भी बेहद सुरक्षित तरीके से इसका उपयोग कहीं भी आने जाने के लिए वाहन की बुकिंग के लिए कर सकती है

  • आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर अभियान चलाकर 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। उनके पास से तकरीबन 90 किलो गांजा बरामद किया

    आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर अभियान चलाकर 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। उनके पास से तकरीबन 90 किलो गांजा बरामद किया

    Public न्यूज आसनसोल:— आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर की तरफ से लगातार इस क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नकेल करने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में आज कुल्टी थाने के चौरंगी चौकी की पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चौरंगी चौकी और आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के खुफिया विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर अभियान चलाकर 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। उनके पास से तकरीबन 90 किलो गांजा बरामद किया गया हालांकि पुलिस अधिकारियों ने यह बताने से इनकार कर दिया कि यह गांजा कहां से आ रहा था या इसे कहां ले जाया जा रहा था पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच का विषय है और संपूर्ण जांच होने के बाद ही विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

  • আসানসোলে শুরু পশ্চিমবঙ্গ রাজ্য হস্তশিল্প মেলা / প্রতি জেলায় তৈরি হবে একটি করে মার্কেটঃ মন্ত্রী চন্দ্রনাথ সিনহা………

    আসানসোলে শুরু পশ্চিমবঙ্গ রাজ্য হস্তশিল্প মেলা / প্রতি জেলায় তৈরি হবে একটি করে মার্কেটঃ মন্ত্রী চন্দ্রনাথ সিনহা………

    পাবলিক নিউজ আসানসোল:– পশ্চিমবঙ্গ সরকারের ক্ষুদ্র, ছোট ও মাঝারি উদ্যোগ এবং বস্ত্র দপ্তরের ( এমএসএমইএন্ডটি) উদ্যোগে শনিবার থেকে আসানসোলের পোলো গ্রাউন্ডে শুরু হলো পশ্চিমবঙ্গ রাজ্য হস্তশিল্প মেলা ২০২৪-২৫। এদিন বিকেলে এক অনুষ্ঠানে প্রদীপ জ্বালিয়ে এই মেলার উদ্বোধন করেন
    আইন, বিচার ও শ্রম মন্ত্রী মলয় ঘটক ও ক্ষুদ্র, ছোট ও মাঝারি উদ্যোগ, বস্ত্র, কারাগার সংশোধন ও প্রশাসনিক দপ্তরের মন্ত্রী চন্দ্রনাথ সিনহা। অনুষ্ঠানে স্বাগত ভাষন দেন পশ্চিম বর্ধমানের জেলাশাসক এস পোন্নাবলম।
    উদ্বোধনী ভাষনে মন্ত্রী চন্দ্রনাথ সিনহা বলেন, শেষ মন্ত্রীসভার বৈঠক আলোচনার মাধ্যমে মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় সিদ্ধান্ত নিয়েছেন রাজ্যের জন্য প্রতিটি জেলায় একটি করে আরবান মার্কেট কমপ্লেক্স তৈরি করা হবে। পিপিপি মডেলে তা হবে। সেই মার্কেটের প্রথম দুটি তলায় সেই জেলার হস্তশিল্পীদের জন্য নির্দিষ্ট করা থাকবে। সেখানে তারা তাদের স্টল করবেন। এরফলে হস্তশিল্পীদের কাজের প্রসার ঘটবে। মন্ত্রী মলয় ঘটক বলেন, পশ্চিম বর্ধমান জেলার সেই মার্কেট আসানসোলে তৈরি করা হবে বলে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় জানিয়ে দিয়েছেন। এই অনুষ্ঠানে অন্যদের মধ্যে ছিলেন অতিরিক্ত জেলাশাসক ( জেনারেল) শুভাষীনি ই, জামুড়িয়ার বিধায়ক হরেরাম সিং, আসানসোল পুরনিগমের ডেপুটি মেয়র অভিজিৎ ঘটক, পুর চেয়ারম্যান অমরনাথ চট্টোপাধ্যায়, মেয়র পারিষদ গুরুদাস ওরফে রকেট চট্টোপাধ্যায়।
    এদিনের অনুষ্ঠানে আসানসোলের মনিমালা গালস্ হাইস্কুলের নবম শ্রেণির বেশ কয়েকজন পড়ুয়াকে সবুজসাথীর সাইকেল দেওয়া হয়। এই প্রসঙ্গে জেলাশাসক এস পোন্নাবলম বলেন, জেলায় ৩০ হাজার সাইকেল দেওয়া হবে।
    পশ্চিমবঙ্গ রাজ্য হস্তশিল্প মেলা ২০২৪-২৫ ১ মার্চ থেকে শুরু হয়ে আগামী ১২ মার্চ পর্যন্ত চলবে। দুপুর একটা থেকে শুরু হয়ে রাত সাড়ে আটটা পর্যন্ত চলবে এই মেলা।
    মেলায় বলতে গেলে বাংলার সব জেলার স্টল করা হয়েছে। সেইসব স্টলের নামকরণ করা হয়েছে সেই জেলার নদীর নামে।

  • বারাবনির গ্রামে প্রচেষ্টা ওয়েলফেয়ার অর্গানাইজেশনের অনুষ্ঠান…

    বারাবনির গ্রামে প্রচেষ্টা ওয়েলফেয়ার অর্গানাইজেশনের অনুষ্ঠান…

    Public newz Asansol:- আসানসোলের বারাবনি ইটাপাড়া গ্রাম পঞ্চায়েতের তালকানালি গ্রামে শনিবার প্রচেষ্টা ওয়েলফেয়ার অর্গানাইজেশনের পক্ষ থেকে আদিবাসী গ্রামে ৭০ জন মহিলা হাতে শাড়ি ও ২ কেজি করে চাল দেওয়া হয়। একই সঙ্গে গ্রামের পুরুষ ও শিশুদের জামা ও প্যান্ট দেওয়া হয়েছে। এদিনেরএই অনুষ্ঠানে উপস্থিত ছিলেন শিখা হাজরা, অর্চনা তেওয়ারি, মেঘলা চট্টরাজ ও নন্দ দুলাল চৌবে।

  • आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 58 के जगडीह ग्राम में पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आज समर्पण दिवस में उपस्थित हुए पश्चिम बंगाल के विशिष्ट समाजसेवी धार्मिक प्रवृत्ति के धनी कृष्णा प्रसाद

    आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 58 के जगडीह ग्राम में पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आज समर्पण दिवस में उपस्थित हुए पश्चिम बंगाल के विशिष्ट समाजसेवी धार्मिक प्रवृत्ति के धनी कृष्णा प्रसाद

    पब्लिक न्यूज आसनसोल:– आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 58 के जगडीह ग्राम में पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आज समर्पण दिवस में उपस्थित हुए पश्चिम बंगाल के विशिष्ट समाजसेवी धार्मिक प्रवृत्ति के धनी कृष्णा प्रसाद  ।
    भागवत कथा में पहुंचकर उन्होंने भागवत पीठाधीश ऋषिकेश महाराज जी को प्रणाम किया एवं वहां पहुंचे हुए सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और पश्चिम बंगाल आसनसोल सहित समग्र विश्व में शांति के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा और यहां के लोगों के लिए मंगल कामना की और कहा ऐसे धार्मिक आयोजन से पूरे वातावरण में एक शांति का माहौल बनता है ,श्रद्धालुओं को ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ता है और लोग सत्य राह पर चलकर पाप मुक्त जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित होते हैं, और कहा कि आने वाले समय में इस तरह का धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन आसनसोल शिल्पांचल में भव्य रूप से किया जाएगा ।

  • आज आसनसोल के कालीपहरी घागरबुरी मंदिरा प्रांगण के एक हाल में आसनसोल बार्बर एसोसिएशन की तरफ से वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर इस क्षेत्र के तमाम बार्बर उपस्थित थे।

    आज आसनसोल के कालीपहरी घागरबुरी मंदिरा प्रांगण के एक हाल में आसनसोल बार्बर एसोसिएशन की तरफ से वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर इस क्षेत्र के तमाम बार्बर उपस्थित थे।

    पब्लिक न्यूज आसनसोल :– आज आसनसोल के कालीपहरी घागरबुरी मंदिरा प्रांगण के एक हाल में आसनसोल बार्बर एसोसिएशन की तरफ से वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर इस क्षेत्र के तमाम बार्बर उपस्थित थे। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष अनिल प्रमाणिक ने बताया कि हर 2 से 3 साल में संगठन की तरफ से इस तरह का कार्यक्रम किया जाता है ताकि इस समुदाय के लोग एक साथ आ सकें और यह एक मिलन समारोह की तरह होता है उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से पिछले लंबे समय से आसनसोल के प्रशासनिक अधिकारियों और सांसद विधायक से अनुरोध किया जा रहा है कि उनके संगठन के लिए एक कार्यालय बनाने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए ताकि वह वहां पर बाबा धर्मदास जी का मंदिर बन सके और संगठन के सदस्यों के लिए एक कार्यालय बन सके ताकि वह वहां पर अपने समुदाय के लोगों के लिए विचार विमर्श कर सके लेकिन अभी तक की अर्जी पूरी नहीं हो पाई है उन्होंने कहा कि आज के इस मिलन समारोह के दौरान फिर से इस विषय को उठाया जाएगा और एक बार फिर प्रशासन तक आवाज पहुंचाई जाएगी।

  • आसनसोल के एडीडीए मार्केट में अमित छाबड़ा के मोबाइल शोरूम में आज वीवो के एक नए मोबाइल फोन का लॉन्च किया गया। उपस्थित टोलीवुड की अभिनेत्री

    आसनसोल के एडीडीए मार्केट में अमित छाबड़ा के मोबाइल शोरूम में आज वीवो के एक नए मोबाइल फोन का लॉन्च किया गया। उपस्थित टोलीवुड की अभिनेत्री

    पब्लिक न्यूज आसनसोल :–आसनसोल के एडीडीए मार्केट में अमित छाबड़ा के मोबाइल शोरूम में आज वीवो के एक नए मोबाइल फोन का लॉन्च किया गया। इस के मॉडल का नाम v50 है और कंपनी द्वारा इसे आज लॉन्च किया गया। यह मॉडल आज आसनसोल में भी लॉन्च हुआ। टॉलीवुड अभिनेत्री सोहनी सरकार द्वारा इसका लॉन्च किया गया और यह आज से ही मार्केट में उपलब्ध हो गया आज वीवो के शोरूम में इसका लाइव डेमोंसट्रेशन भी दिया गया। अमित छाबड़ा ने बताया कि यह एक बेहद उम्दा मोबाइल है जो कि लोगों को बहुत पसंद आएगी। उन्होंने बताया कि इसमें कई नए फीचर्स हैं जो लोगों को और खासकर नई पीढ़ी को बहुत ज्यादा पसंद आएगी

  • SAIL ISP में ₹4403.23 करोड़ से  अत्याधुनिक कोक ओवन बैटरी बनेगा

    SAIL ISP में ₹4403.23 करोड़ से  अत्याधुनिक कोक ओवन बैटरी बनेगा

    पब्लिक न्यूज बर्नपुर: आई.एस.पी., बर्नपुर में अगले 41 महीनों में ₹4403.23 करोड़ की कुल लागत पर स्थापित होगा एक नया अत्याधुनिक पहली बार स्टैम्प चार्ज कोक ओवन बैटरी जो की एक नए सी.डी.सी.पी., डी.एम. वाटर प्लांट, बाय-प्रोडक्ट प्लांट और बी.ओ.डी. प्लांट के साथ लैस होगा ।
    25.02.2025 की शाम को परियोजना विभाग में नए सी.डी.सी.पी.(कोक ड्राई कूलिंग प्लांट) के साथ एक डी.एम.(डीमिनरलाइजेशन) वाटर प्लांट स्थापित करने के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और निप्पॉन स्टील इंजीनियरिंग (भारत और जापान) – जो सी.डी.क्यू. (कोक ड्राई क्वेंचिंग) तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी हैं – के साथ ₹624.36 करोड़ की अनुमानित लागत वाला एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
    अनुबंध हस्ताक्षर के दौरान  आई.एस.पी,बर्नपुर के ई.डी.(प्रोजेक्ट्स) सुरजीत मिश्रा ने बताया कि यह अनुबंध ₹4403.23 करोड़ की कुल लागत वाले एक व्यापक परियोजना के तीन पैकेजों में से एक के लिए है, जिसे आई.एस.पी. में कोक उत्पादन दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से 10-01-2025 को सेल बोर्ड की 519वीं बैठक में अनुमोदित किया गया था। इस परियोजना के तहत 1.0 एमटीपीए (मिलियन टन प्रति वर्ष) ड्राय कोयला थ्रूपुट की सुविधा विकसित की जाएगी।
    अन्य दो पैकेजों के अनुबंध पिछले सप्ताह संबंधित तकनीकों के वैश्विक अग्रदूतों के साथ हस्ताक्षरित किए गए थे, जो तकनीकी प्रगति और औद्योगिक उत्कृष्टता का प्रतीक हैं। गौर तलब है कि तीनों पैकेजों वाली यह पूरी परियोजना को अनुबंधों पर हस्ताक्षर की तारीख से 41 महीनों के भीतर पूरी की जानी है।
    बर्नपुर में पहली बार स्टैम्प चार्ज कोक ओवन बैटरी (सी.ओ.बी. #12) स्थापित करने के लिए ₹2138.19 करोड़ की अनुमानित लागत वाले एक पैकेज के लिए एस.एम.एस. इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मेकॉन लिमिटेड और पॉल वुर्थ एस.पी.ए. के साथ 21 फरवरी को अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
    इसी तरह, बर्नपुर में एक नया बाय-प्रोडक्ट प्लांट, जिसमें बी.ओ.डी. (बायोलॉजिकल ऑक्सीकरण और डी-फिनोलाइजेशन) प्लांट शामिल है, स्थापित करने के लिए ₹849.49 करोड़ की अनुमानित लागत वाले एक अन्य पैकेज के लिए हुत्नी प्रोजेक्ट फ्राइडेक-मिस्तेक ए.एस. और हुत्नी प्रोजेक्ट एफएम (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
    आगामी सीओबी #12 बैटरी 6.25 मीटर ऊंची होगी, जिसमें कुल 60 ओवन (प्रत्येक 30 ओवन के दो ब्लॉक) शामिल होंगे और यह लगभग 0.76 एमटीपीए का कुल ड्राय ग्रॉस कोक उत्पादन प्रदान करेगी। उल्लेखनीय है कि यह बैटरी उच्च गुणवत्ता वाला कोक उत्पादित करेगी, जिसमें एम10 मान 5.5% से कम और बी.एफ. कोक उत्पादन लगभग 70.5% होगा।


    इस उन्नत स्टैम्प-चार्जिंग तकनीक का एक प्रमुख लाभ यह है कि यह निम्न-ग्रेड और पीसीसी/एमसीसी कोयले का उपयोग करके उच्च गुणवत्ता वाला कोक उत्पन्न कर सकती है, जिससे लागत दक्षता बनी रहती है और प्रदर्शन पर कोई समझौता नहीं होता। ड्राय
    आगामी सीओबी #12 लगभग 350 म³/टीडीसीसी गैस उत्पादन करेगी, जिसमें 50,000 एनएम³/घंटा गैस हैंडलिंग क्षमता होगी। यह अत्याधुनिक स्थापना उन्नत गैस सफाई तकनीक के साथ एकीकृत होगी, ताकि बाय-प्रोडक्ट की इष्टतम पुनर्प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके और कठोर पर्यावरणीय और वैधानिक विनियमों का पालन किया जा सके, जो टिकाऊ औद्योगिक प्रथाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।
    नई सीओबी #12 एक एकल-चेंबर सी.डी.क्यू. प्रणाली से सुसज्जित होगी, जिसकी क्षमता 120 टी.पी.एच. होगी। यह एक अपशिष्ट ऊष्मा बॉयलर के साथ एकीकृत होगी, जो उच्च तापीय दक्षता, न्यूनतम धूल उत्सर्जन और उत्कृष्ट कोक गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को भी कम करेगी, जिससे यह टिकाऊ इस्पात निर्माण प्रौद्योगिकी में एक मील का पत्थर बनेगी।
    इसके अतिरिक्त, आगामी डी.एम. वाटर प्लांट में प्रत्येक 100 टी.पी.एच. की दो धाराएँ (1W+1S) होंगी, जो प्रक्रिया की स्थिरता के लिए निरंतर और कुशल जल उपचार सुनिश्चित करेंगी।
    आगामी नई सीओबी #12 उन्नत दक्षता, उत्कृष्ट गैस पुनर्प्राप्ति और ड्राई-क्वेंचिंग के माध्यम से पर्यावरणीय प्रभाव को कम करते हुए कोक उत्पादन क्षमताओं को परिवर्तित करने और डाउनस्ट्रीम इस्पात निर्माण को मजबूत करने के लिए तैयार है।