Tag: DHARMIK AND SAMAJIK

  • क्रिसमस में आसनसोल के रविंद्र भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    क्रिसमस में आसनसोल के रविंद्र भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :– क्रिसमस में आसनसोल के रविंद्र भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे इनके अलावा डिप्टी में अभिजीत घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी पार्षद अर्जुन मांझी फनसबी आलिया के अलावा और भी तमाम विशिष्ट लोग और ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित थे यहां पर मलय घटक ने कहा कि बंगाल में सभी धर्म के लोग मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से रहते हैं बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चाहते हैं कि यहां पर सभी धर्म के लोग खुशी-खुशी रह सके और अपने धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अपने-अपने त्यौहार मनाए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जो जनकल्याणकारी परियोजना चलाई जाती है उसका लाभ सभी धर्म के लोगों को मिलता है इसमें कोई भेदभाव नहीं किया जाता उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वह ईसा मसीह से ममता बनर्जी की लंबी और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करें।

  • हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आसनसोल मे मनाया गया कृषमस का त्योहार निकली विशाल शोभायात्रा

    हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आसनसोल मे मनाया गया कृषमस का त्योहार निकली विशाल शोभायात्रा

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल आसनसोल,:– पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी काफी धूमधाम से कृषमस का त्योहार मनाया गया, प्रभु यीशु के जन्मदिन के इस मौके पर शहर के तमाम गिरजा घरों को विभिन्न प्रकार के लाइटों से सजाया गया था, इसके अलावा प्रभु यीशु के भक्तों ने कुमरपुर से एक विशाल शोभायात्रा भी निकाली जो शोभायात्रा शताब्दी पार्क तक गई, जिसके बाद शोभायात्रा मे शामिल तमाम लोग बीएनआर स्थित रबिन्द्र भवन पहुँचे जहाँ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिस कार्यक्रम मे उन्होंने चढ़बढ़ कर हिस्सा लिया, यहीं नही इस कार्यक्रम मे प्रभु यीशु के अनुयाईयों ने प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी कई बातों को लोगों को बताया, वहीं इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर जहाँ राज्य के क़ानून मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी मौजूद रहे तो वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम के आयोजक कर्ता कुमरपुर के फूल घोसपेल चर्च के पास्टर पॉल और राजा पॉल सहित उनके कई सहयोगी भी कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपनी मुख्य भूमिका भी निभाए

  • বড়দিনের আনন্দে মাতলো আসানসোল / আলোয় সাজলো গীর্জা, পিকনিক স্পটে ভিড়

    বড়দিনের আনন্দে মাতলো আসানসোল / আলোয় সাজলো গীর্জা, পিকনিক স্পটে ভিড়

    পাবলিক নিউজঃ আসানসোল:– বড়দিনের আনন্দে মাতলো গোটা আসানসোল শিল্পাঞ্চল। আর এই বড়দিনের অন্যতম আকর্ষণ হলো পিকনিক বা চড়ুইভাতি। বুধ ভোররাত থেকেই আসানসোলের পিকনিক স্পটগুলিতে ভিড় জমতে শুরু করে। আসানসোলের শতাব্দী পার্কে ভিড় করেন অনেকে। বাইরে থেকে খাবার এনে পিকনিকের ব্যবস্থা করা হয় এখানে ।

    এই শিল্পাঞ্চল তথা বাংলার অন্যতম পর্যটনকেন্দ্র বা পিকনিক স্পট হলো মাইথন। স্বাভাবিক ভাবে এদিনে এই মাইথনে ভিড় ছিল চোখে পড়ার মতো। প্রচুর সংখ্যায় বাস, মিনিবাস, গাড়ি করে পিকনিক করতে এই মাইথনে আসেন দূরদূরান্তের হাজার হাজার মানুষ। অনেকে মাতেন নৌকোবিহারে। বিগত বছরগুলোর মতো এবারেরও মাইথনে ডিজে ও প্লাস্টিকের ব্যবহার নিষিদ্ধ করা হয়েছিলো পুলিশ ও প্রশাসনের তরফে। পুলিশ, স্বেচ্ছাসেবক বাহিনী এবং পঞ্চায়েত কর্মীরা ভিড় সামলেছেন দিনভর।
    তবে মাইথন বা শতাব্দী পার্ক শুধু নয়, বার্নপুরের দামোদর নদী লাগোয়া ল্যামিয়ার বা নেহেরু পার্কেও ভিড় ছিলো।
    অন্যদিকে বড়দিন উপলক্ষ্যে এদিন আসানসোলের গীর্জাগুলিতে ভিড় ছিলো। মঙ্গলবার রাত থেকেই আলো ও নানা রঙে রঙ্গিন হয়ে উঠেছিলো গীর্জাগুলি। মঙ্গলবার রাতে গীর্জায় গীর্জায় প্রার্থনার আয়োজন করা হয়েছিলো যীশুর জন্মদিন উপলক্ষে।

  • आसनसोल : क्रिसमस महोत्सव में मतवारा हुआ आसनसोल-दुर्गापुर लोग सुबह से चर्च में उमड़ पड़े।

    आसनसोल : क्रिसमस महोत्सव में मतवारा हुआ आसनसोल-दुर्गापुर लोग सुबह से चर्च में उमड़ पड़े।

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:– आसनसोल के सभी चर्चो में प्रार्थना के साथ-साथ मोमबत्तियां जलाकर आतिशबाजी की जा रही है। केक की दुकानो पर भीड़ देखि जा रही है l इसके साथ चॉकलेट का आनंद भी उठाया जा रहा।
    आसनसोल में बस स्टैंड के पास कैथोलिक चर्च या चर्च जंक्शन के पास प्रोटेस्टेंट चर्च सभी जगह त्योहार के माहौल में श्रद्धालु प्रार्थना कर रहें हैं। मंगलवार की रात से ही प्रार्थना शुरू हो गयी l बुधवार की सुबह कई लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए मोमबत्तियां जलाईं l बुधवार की सुबह से ही शहर की सभी सड़कें पर लोग चर्च की ओर जाते दिखे l सबसे ज्यादा भीड़ हॉटन रोड जंक्शन चर्च में थी। क्रिसमस के मौके पर इस चर्च को आकर्षक रूप से सजाया गया है l यहां से थोड़ी दूरी पर दो और चर्च हैं। दोपहर और शाम को वहां बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं l चेलिडांगा क्रिश्चियनपारा में स्थापित यीशु की मूर्ति और यंहा की सजावट भीड़ का ध्यान आकर्षित करती है। इस दिन पूरे आसनसोल शहर को रोशनी के अलावा विभिन्न कागजी सामग्रियों से सजाया गया था।

    IMG 20241225 101831

    आसनसोल में कई प्राचीन वस्तुओं की दुकानों में केक बनाए और बेचे जाते हैं। इसके अलावा मशहूर ब्रांड के केक भी हैं। इस दिन हर धर्म के लोग, हर कोई एक छोटे से केक का स्वाद चखना चाहता है l एक केक निर्माता ने बताया कि पिछले कुछ सालों में केक की मांग सबसे ज्यादा है l विशेषकर मध्यम और बड़े केक के लिए। जिनके पास थोड़ी आर्थिक शक्ति है, उन्होंने सोमवार को छोटे बच्चों के लिए सांता के कपड़े एकत्र किए। यह तस्वीर आसनसोल के अलावा रूपनारायणपुर, चित्तरंजन, कुल्टी, बराकर, जामुड़िया की भी है l सालानपुर प्रखंड के कालीपाथर में मदर टेरेसा की स्थापना मंगलवार की सुबह यीशु की विशेष प्रार्थना की गयी l

    दुर्गापुर में क्रिसमस की धूम :

    IMG 20241225 101739

    दुर्गापुर सिटी सेंटर में कैटलिन चर्च चर्च परिसर को रोशनी की सजावट से सजाया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा इसे सुरक्षा घेरे में लिया गया है। सड़क की एक लेन शाम से ही बंद है l चर्च में हर साल की तरह इस साल भी बड़ी संख्या में लोग और श्रद्धालु जुटें हैं l यंहा भी काफ़ी आकर्षक सजावट किया गया हैं ।

  • श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम की तरफ से पिछले 13 दिनों से संस्था के रजत जयंती समारोह को लेकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता रहा है।

    श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम की तरफ से पिछले 13 दिनों से संस्था के रजत जयंती समारोह को लेकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता रहा है।

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:–श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम की तरफ से पिछले 13 दिनों से संस्था के रजत जयंती समारोह को लेकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता रहा है। इस दौरान संस्था की तरफ से 109 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी करवाया गया साथ ही हनुमान चालीसा पाठ राम कथा का भी आयोजन किया गया। आज इन सभी कार्यक्रमों का समापन हो गया। इस अवसर पर पोलो मैदान से हनुमान ध्वज यात्रा निकाली गई। पोलो मैदान से शुरू होकर यह ध्वज यात्रा श्री नरसिंह बांध बालाजी धाम तक गई। यहां पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु इस हनुमान ध्वज यात्रा में शामिल हुए ।

  • नरसिंह बांद बालाजी धाम की रजत जयंती समारोह के अवसर पर पिछले 12 दिनों से लगातार पोलो मैदान में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है

    नरसिंह बांद बालाजी धाम की रजत जयंती समारोह के अवसर पर पिछले 12 दिनों से लगातार पोलो मैदान में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :– नरसिंह बांद बालाजी धाम की रजत जयंती समारोह के अवसर पर पिछले 12 दिनों से लगातार पोलो मैदान में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है यहां पर 109 कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया गया आज भी यहां पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया यहां पर अयोध्या और अन्य जगहों से आए महात्माओं द्वारा लोगों की आध्यात्मिक उन्नति के लिए विभिन्न कर्मकांड का आयोजन किया गया इसके साथ ही यह घोषणा की गई कि कल इस पूरे कार्यक्रम का समापन होगा। पोलो मैदान से हनुमान ध्वजा पदयात्रा निकलेगी। यह हनुमान ध्वजा पदयात्रा कल सुबह 11:00 निकलेगी जो नरसिंह बांध बालाजी धाम में जाकर समाप्त होगी।