Category: paschim bardhaman

  • আসানসোল পৌরনিগমের সাফাই কর্মীদের নিয়ে বৈঠক রবীন্দ্র ভবনে।

    আসানসোল পৌরনিগমের সাফাই কর্মীদের নিয়ে বৈঠক রবীন্দ্র ভবনে।

    পাবলিক নিউজঃ ডেস্ক/আলোক চক্রবর্তী আসানসোল :-আসানসোল পৌরনিগমের সাফাই কর্মীদের নিয়ে বৈঠক রবীন্দ্র ভবনে।শণিবার দুপুরে আসানসোল পৌরনিগমের সাফাই নিয়ে এক আলোচনা সভার আয়োজন করা হয়। এই আলোচনা সভায় উপস্থিত ছিলেন আসানসোল পৌরনিগমের মেয়র বিধান উপাধ্যায়, চেয়ারম্যান অমরনাথ চ্যাটার্জী ,বোরো চেয়ারম্যান ডক্টর দেবাশীষ সরকার, পৌরপিতা মহম্মদ হারসাতুল্লা, পৌর পিতা তরুণ চক্রবর্তী ,সহ বিভিন্ন ওয়ার্ডের কাউন্সিলর এবং পৌর আধিকারী উপস্থিত ছিলেন।

    মেয়র বিধান উপাধ্যায় জানান পরিবেশকে দূষণ মুক্ত করতে আসানসোল পৌরনিগমের পক্ষ থেকে প্রত্যেক পার্কে গাছ লাগানো হবে, শহরের বিভিন্ন জায়গায় গাছ লাগানো হবে। পৌরনিগমের পক্ষ থেকে ১০০০ সাফাই কর্মী নিয়োগ করা হবে তারা প্রত্যেকের বাড়ী থেকে আবর্জনা সংগ্রহ করবে, রাস্তার উপর থেকে ডাষ্টবিন সরিয়ে নেওয়া হবে তবে জনগণকে সে ব্যাপারে সহযোগিতা করতে হবে নিজের বাড়ীর সাথে ঘরের বাইরেটাও পরিস্কার করার দায়িত্ব নিতে হবে নিজের বাড়ীর আবর্জনা নালিতে না ফেলে নির্দিষ্ট জায়গায় জমা করে সাফাই কর্মীরা আসলে তাদের দিতে হবে, রাস্তা মেরামত করে সুন্দর আসানসোল তৈরী করা পৌরনিগমের লক্ষ।

  • भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा का आसनसोल जमकर किया गया स्वागत बीजेपी कर्मीयों एवं मिठू घांटी

    भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा का आसनसोल जमकर किया गया स्वागत बीजेपी कर्मीयों एवं मिठू घांटी

    पब्लिक न्यूज ब्यूरो अमित कुमार गुप्ता आसनसोल :–आसनसोल मे भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा झारखंड किसी काम से आए थे। वापसी के दौरान शुक्रवार की संध्या उन्होंने आसनसोल के विशिष्ट समाजसेवी, एवं व्यवसायी भाजपा ट्रेड सेल के प्रदेश कमेटी के को-कन्वेनर सुब्रत घांटी (मिठू) के अपकार गार्डन स्थित उनके आवासीय कार्यालय में पहुंचे और उनसे मुलाकात की । मौके पर सुब्रत घांटी, निर्मल कर्मकार, शंकर चौधरी, ओमनारायण प्रसाद, राम अधिकारी, भृगु ठाकुर, तापस घोष सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। मौके पर संगठन को लेकर चर्चाएं हुई। आसनसोल में संगठन को कैसे मजबूत किया जाए। उसे लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वहीं पत्रकारों द्वारा पूछे गए आरजी कर घटना को लेकर राहुल सिन्हा ने ममता को आरेड हाथ लिया ओर कहा कि इस घटना को लेकर जितनी निंदा की जाए कम है।

    उन्होंने कहा की इस घटना को लेकर पुलिस और तृणमूल के लोग साक्ष्य को इतने जल्दी मिटा दिया इसे साफ हो गया की तृणमूल के कुछ दुर्निती को वह जानती थी। उन्होंने कहा की इस घटना दबाने के लिए राज्य सरकार बहुत कोशिश कर रही है। यह अब दबने वाला नहीं है। इसे जितना दबाया जायेगा। यह उतना यह घटना उभरकर सामने आएगा। इस घटना में दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। सीबीआई के विषय पर पूछे जाने पर कहा कि उन्होंने की सीबीआई अपनी जांच कर रही है पर सारे सबूत को मिटा दिया गया है फिर भी सीबीआई अंत नहीं छोड़ेगी और इसकी पूरी जांच कर सही रिपोर्ट पेश करेगी ममता सरकार काफी कोशिश कर रही है बचाने के लिए इस गंदे डॉक्टर को क्या पता किस वजह से इतनी ममता इस पर दर्शा रही है।

  • आसनसोल के ट्रैफिक कॉलोनी में टाइगर क्लब की तरफ से धूमधाम से गणेश पूजा का आयोजन किया गया ।टाइगर क्लब का गणेश पूजा इस बार 22 वां साल पूरा किया

    आसनसोल के ट्रैफिक कॉलोनी में टाइगर क्लब की तरफ से धूमधाम से गणेश पूजा का आयोजन किया गया ।टाइगर क्लब का गणेश पूजा इस बार 22 वां साल पूरा किया

    पब्लिक न्यूज ब्यूरो आसनसोल :–आसनसोल के ट्रैफिक कॉलोनी इलाके में टाइगर क्लब की तरफ से धूमधाम से गणेश पूजा का आयोजन किया गया टाइगर क्लब की तरफ से इस बार गणेश पूजा का 22 वां साल है। आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह ने आज अपनी पत्नी के साथ पंडाल पहुंचकर गणेश पूजा का उद्घाटन किया इस मौके पर आसनसोल रेलवे डिवीजन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे कार्यक्रम के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए रेलवे कर्मचारी और निखिल सिंह ने बताया कि आज गणेश पूजा का उद्घाटन किया गया डीआरएम चेतनानंद सिंह और उनकी पत्नी ने पूजा का उद्घाटन किया।

    उन्होंने कहा कि इस बार आसनसोल रेलवे स्टेशन की तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है ताकि आसनसोल के लोग इस शहर के इतिहास को जान सके उन्होंने कहा कि आसनसोल के रेलवे शहर है और लोगों को आसनसोल के इतिहास के बारे में बताने के लिए आसनसोल रेलवे स्टेशन की तर्ज पर पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है उन्होंने कहा कि यहां पर अगले दो-तीन दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और मंगलवार को विसर्जन होगा

  • ADPC 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर आसनसोल उत्तर थाना एवं कन्यापुर चौकी की तरफ से बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता

    ADPC 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर आसनसोल उत्तर थाना एवं कन्यापुर चौकी की तरफ से बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता

    पब्लिक न्यूज ब्यूरो आसनसोल:– आसनसोल दुर्गापुर कमिश्नरेट के 13वें स्थापना दिवस के वाक्य पर आज आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत कन्यापुर चौकी की तरफ से बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तमाम अधिकारी उपस्थित थे। इसके साथ ही यहां पार्षद श्रावणी मंडल अनुप माजी के अलावा तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे यहां पर बच्चों ने उत्कृष्ट चित्रकार का नमूना पेश किया यहां पर बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया

  • আসানসোল দূর্গাপুর পুলিশ কমিশনারেটের ১৩ তম প্রতিষ্ঠা দিবস / কন্যাপুর ফাঁড়ির উদ্যোগে বসে আঁকো প্রতিযোগিত

    আসানসোল দূর্গাপুর পুলিশ কমিশনারেটের ১৩ তম প্রতিষ্ঠা দিবস / কন্যাপুর ফাঁড়ির উদ্যোগে বসে আঁকো প্রতিযোগিত

    পাবলিক নিউজঃ ডেস্ক :–আসানসোল দুর্গাপুর কমিশনারেটের ১৩ তম প্রতিষ্ঠা দিবস উপলক্ষে শনিবার আসানসোল উত্তর থানার কন্যাপুর ফাঁড়ির উদ্যোগে শিশুদের জন্য একটি অঙ্কন ( সিট এন্ড কমপিটিশন বা বসে আঁকো) প্রতিযোগিতার আয়োজন করা হয়েছিল। এই উপলক্ষে হওয়া অনুষ্ঠানে উপস্থিত ছিলেন আসানসোল দুর্গাপুর পুলিশ কমিশনারেটের আসানসোল উত্তর থানার ওসি অমিত হালদার, আসানসোল পুরনিগমের কাউন্সিলর শ্রাবণী মন্ডল অনুপ মাজি ছাড়াও অনেক বিশিষ্ট ব্যক্তিরা। প্রতিযোগিতায় অংশ নেওয়া শিশুদেরকে পুরস্কৃত হয়েছে।

  • पश्चिम बर्दवान शिक्षक समाज द्वारा शनिवार आसनसोल गिरजा मोड़ से राहा लेन तक प्रतिवाद जुलूस निकाला गया।

    पश्चिम बर्दवान शिक्षक समाज द्वारा शनिवार आसनसोल गिरजा मोड़ से राहा लेन तक प्रतिवाद जुलूस निकाला गया।

    पब्लिक न्यूज ब्यूरो आसनसोल: –आसनसोल में आरजी कर घटना के विरोध में पश्चिम बर्दवान शिक्षक समाज द्वारा शनिवार आसनसोल गिरजा मोड़ से राहा लेन तक प्रतिवाद जुलूस निकाला गया। आज राहालेन मोड़ पर सभा का आयोजन किया गया। यहां पर अशोक रूद्र, राजीव मुखर्जी, गांधी नोनिया, मुकेश झा समेत अन्य वक्ताओं ने आरजी कर घटना की तीव्र निंदा की और दोषियों को जल्द से जल्द चिन्हित करके कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है ।उसके साथ ही उन्होंने जूनियर डॉक्टरों से अनुरोध किया कि वे लोग अब ड्यूटी ज्वाइन कर ले उनके इस आंदोलन के साथ पूरा पश्चिम बंगाल ही नहीं पूरा देश है ।क्योंकि ऐसा नहीं होना चाहिए कि किसी मां की गोद बिना इलाज के खाली हो जाए शिक्षक समाज की तरफ से उनसे अनुरोध है कि वह ड्यूटी ज्वाइन करें और लोगों को इलाज उपलब्ध कराने का उनका जब महान कार्य है उसे फिर से शुरू करें ताकि सभी लोगो को सुभिधा मिले इलाज में। बीमारी मैं आए लोगों को इलाज मिल सकें।


    वहींआरजी कर घटना के विरोध में आसनसोल के वरिष्ठ नागरिकों ने विरोध जुलूस निकाला. आसनसोल के मोहिशिला कॉलोनी में शनिवार दोपहर को जुलूस निकाला. जुलूस में सेवानिवृत्त रेलकर्मी शामिल हुए.।
    एमएस मंडल ने कहा कि आरजी कर घटना के विरोध में रेलवे रिटायर्ड एम्प्लॉइज एसोसिएशन की ओर से सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्यों ने जुलूस में भाग लिया। इस मामले में आरोपियों के लिए जल्द से जल्द कड़ी सजा चाहते हैं।’   कोर्ट कोर्ट इस मामले का जल्द निपटारा कर दोषियों को सजा दे वही घर का एनसी लाहिड़ी स्कूल के पूर्व विद्यार्थियों ने शाम में प्रतिवाद जुलूस निकाला जो धादका होते हुए आसनसोल नगर निगम होकर स्टेशन के पास सभा में तब्दील हो गया

  • कोयला तस्करी मामले में आज आसनसोल के सीबीआई अदालत में चार्जसीट गठित होने की बात थी लेकिन आज भी चार्जसीट का गठन नहीं हो पाया

    कोयला तस्करी मामले में आज आसनसोल के सीबीआई अदालत में चार्जसीट गठित होने की बात थी लेकिन आज भी चार्जसीट का गठन नहीं हो पाया

    कोयला तस्करी मामले में आज आसनसोल के सीबीआई अदालत में चार्जसीट गठित होने की बात थी लेकिन आज भी चार्जसीट का गठन नहीं हो पाया इस बारे में बताया जा रहा है कि आज आसनसोल के सीबीआई अदालत के जज राजेश चक्रवर्ती ने इस मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर मुकर्रर की है उन्होंने सीबीआई को यह आदेश दिया है कि उनके द्वारा जारी नोटिस में कौन आरोपी है और कौन गवाह यह अलग-अलग करके नोटिस जारी किया जाए। वही लिक्विडेशन के मुद्दे पर एक पिटिशन दाखिल किया गया था 21 तारीख को उसकी सुनवाई होगी

  • बकाया वेतन की मांग को लेकर सांकटोरिया में संविदा कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

    बकाया वेतन की मांग को लेकर सांकटोरिया में संविदा कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

    पब्लिक न्यूज ब्यूरो आसनसोल:–तीन महीने से ईसीएल खदानों में ठेका मजदूरों को वेतन नहीं मिलने के कारण शनिवार की सुबह से कोयला खदान ठेका श्रमिक संघ के सदस्यों ने सांकटोरिया स्थित ईसीएल के प्रधान कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. ठेका श्रमिकों ने बार-बार वेतन की मांग को लेकर खदान अधिकारियों से संपर्क किया था, लेकिन खदान अधिकारियों को शनिवार को कोई कार्रवाई नहीं करनी पड़ी और उन्होंने मुख्यालय के सामने मुख्य द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया। खबर मिलने के बाद तृणमूल श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी के जिला अध्यक्ष और आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ।

    सांकटोरिया ईसीएल मुख्यालय गए और अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद आईएनटीटीयूसी के जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक ने कहा कि अधिकारियों के साथ बैठक में वे अगले कुछ दिनों में बकाया वेतन का भुगतान कर देंगे और आगामी दुर्गा पूजा के लिए बोनस देने का भी वादा किया है, लेकिन अगर बोनस नहीं मिलता है. दिया, फिर विरोध होगा। जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि संविदा कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है़ पहले कर्मचारी संघ की ओर से अधिकारियों को पत्र भेजकर बकाया भुगतान की मांग की गयी थी, लेकिन आज उन्हें सड़क जाम करने पर मजबूर होना पड़ा. अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने के कारण मुख्य द्वार अवरुद्ध किया गया। उन्होंने कहा कि सीएमडी बीमार है, उनकी जगह दूसरे सीएमडी आ रहे है, डीएम उनकी जगह काम संभाल रहे हैं, उनके साथ उनकी बैठक हुई है और उन्होंने अगले चार दिनों के अंदर बकाया भुगतान करने का वादा किया है. पूजा के बोनस के बारे में भी बात की गई है और सही समय पर बोनस देने का वादा किया गया है

  • साधु संत महात्मा की सेवा करने से तुरंत फल की प्राप्ति होती है – आत्मप्रकाश जी महाराज बोलें

    साधु संत महात्मा की सेवा करने से तुरंत फल की प्राप्ति होती है – आत्मप्रकाश जी महाराज बोलें

    पब्लिक न्यूज ब्यूरो:–आसनसोल आसनसोल स रोड अंतर्गत गौशाला में मुरारका परिवार की ओर से एवं आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति के सहयोग से साथ दिवसीय श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन पूरी हुई। दूसरे दिन की कथा दीन जर भारत कथा नाम महिमा और वामन भगवान का अवतार पर कथा कही गई है। स्वामी आत्म प्रकाश जी महाराज ने कथा में कहा कि भागवत कथा करने में जितनी खर्च होती है। काम काज से व्यापार से जितना समय का नुकसान होता है। उसे ज्यादा भगवान किसी न किसी रूप में उन्हे दे देते हैं। गुरुजी ने कहा कि जिसकी पत्नी झगड़ालू है । तो पति को भक्ति में लीन हो जाना चाहिए। वहीं जिसके पति झगड़ालू है, ।उसकी पत्नी को भक्ति में लीन होनी चाहिए। यज्ञ तीर्थ करने से समय से फल की प्राप्ति होती है। वहीं साधु संत महात्मा की सेवा करने से तुरंत फल की प्राप्ति होती है। भगवान के भक्तों के साथ जो छल कपट करता है। उसका बड़ा अनहित होता है।

    इसलिए कभी किसी से छल कपट नहीं करनी चाहिए। दूसरे दिन भी भक्तों की भीड़ उमड़ी थी। दूसरे दिन राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक पहुंचे। मंत्री को गुरुजी ने आशीर्वाद दिया और आगे उन्नति हो। गुरुजी ने मंत्री मलय घटक के बारे में बोलें आसनसोल के विकास में काफी योगदान है इनका । मौके पर बालकिशन मुरारका का पूरा परिवार, मोहन केशव भाई सहित पटेल परिवार, महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा, राजकुमार शर्मा, नारायण मुरारका, बाल कृष्णा मुरारका, सरस मुरारका, सरोज मुरारका, पंखुड़ी मुरारका, शुचि पोद्दार, सुमित्रा टेबरेवाल, स्वेता टेबरेवाल, कपूर अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, प्रेमचंद केशरी, सज्जन जालुका, मुकेश पहचान, बासुदेव शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, अक्षय शर्मा, रौनक जालान सहित सैंकड़ों महिलाएं व पुरुष भक्त उपस्थित थे।

  • आसनसोल यूथ क्लब के गणेश पूजा पंडाल का उदघाटन, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

    आसनसोल यूथ क्लब के गणेश पूजा पंडाल का उदघाटन, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

    पब्लिक न्यूज ब्यूरो आसनसोल :–आसनसोल के होटल रोड स्थित यूथ क्लब द्वारा आयोजित किया गया शुक्रवार संध्या को उद्घाटन कार्यक्रम मौके पर उपस्थित आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी उपमेयर तथा आई एन टी टी यू सी जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक मेयर परिषद गुरदास चटर्जी आसनसोल नगर निगम के चार नंबर बोर्न के अध्यक्ष राजेश तिवारी स्थानीय पार्षद शिखा घटक कुलदीप सिंह सलूजा सतीश चंद्र शशि भूषण पांडे राजकुमार उर्फ पप्पू सिंह संजय सिंह इस मौके पर उपस्थित थे । फीता काटकर गणेश पूजा का शुभ आरंभ किया गया अध्यक्ष और डेप्युटी मेयर के हाथों से ।2020 से यूथ क्लब की शुरुआत हुई है और गणेश पूजा का भी शुभ आरंभ हुआ था इस बार पांचवा वर्ष गणेश पूजा की मनाई जा रही है इस दौरान कई कार्यक्रम हर दिन होंगे । पूजा समिति के सदस्य के अलावा आसनसोल साउथ बीपी के इंचार्ज संदीप दे दिनेश सिंह शाहिद परवेज, मुकेश शर्मा ,रंजीत कुमार विश्वास ,राजेश शर्मा प,रमजीत सिंह ,सुनील साहू ,राकेश केडिया, राकेश प्रसाद आदि मौजूद थे।

    जबकि क्लब सदस्य के सचिव विकास चंद्र ने बताया कि हमारे कई सदस्य मिलकर इस पूजा का आयोजन करते हैं जिनमें से हैं सुनील जायसवाल ,राहुल विश्वास, सौम्य साधु ,केदारनाथ ,दिव्यांशु अग्रवाल, विकी वर्मा, सौरभ साहू सौरभ शर्मा, नरेंद्र यादव, ऋषिकेश सिंह, सोनी सलूजा आशीष गुप्ता ,शिवलाल यादव पिंटू पंडित ,रतन झा ,आकाश शर्मा ,अजय प्रसाद ,पंकज बरनवाल ,अक्षय कुमार पार्थप्रतिम गोराई आदि मौजूद थे। जानकारी देते हुए क्लब सदस्य ने बताया कि शनिवार शाम को यूथ क्लब की ओर से जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण किया जाएगा रविवार संध्या 7:30 बजे विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा और व्यवस्था रहेगी सोमवार 9 सितंबर को अनाथ बच्चों के बीच कपड़े और भोजन वितरण किए जाएंगे और मंगलवार दोपहर को महाप्रसाद खिचड़ी भोग का आयोजन किया जाएगा