Category: HINDI NEWS

  • आज आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित भाजपा के जिला पार्टी कार्यालय में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने एक प्रेस मीट की

    आज आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित भाजपा के जिला पार्टी कार्यालय में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने एक प्रेस मीट की

    पब्लिक न्यूज आसनसोल :– आज आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित भाजपा के जिला पार्टी कार्यालय में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने एक प्रेस मीट की इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता प्रशांत चक्रवर्ती भी उपस्थित थे राहुल सिन्हा ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल बारूद पर बैठा हुआ है यहां पर चरम अशांति की आशंका है वह इसलिए कि यहां पर एक निकम्मी राज्य सरकार सत्ता में है उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है लेकिन यहां के अल्पसंख्यक नेता खामोश है उन्होंने कहा कि कोलकाता के मेयर बॉबी हकीम जैसे अल्पसंख्यक नेता बांग्लादेश के अल्पसंख्यक के हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलते हैं इसके साथ ही राहुल सिन्हा ने कहा कि बांग्लादेश में जो अशांति हो रही है उसके परिपेक्ष में भारत में आठ आतंकवादियों की गिरफ्तारी बहुत मायने रखती है उन्होंने कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि इन आठ आतंकवादियों में से ज्यादातर इस देश के हैं जो पूर्वोत्तर भारत को भारत के मुख्य भूखंड से जोड़ने वाले चिकन नेक को काटने की कोशिश कर रहे थे उन्होंने कहा कि इससे भी बड़े अफसोस की बात यह है कि ना आठ आतंकवादियों को असम पुलिस ने पकड़ा बांग्लादेश के यह आतंकवादी पश्चिम बंगाल में रहकर पश्चिम बंगाल की भौगोलिक स्थिति को बदलने की कोशिश कर रहे थे यहां पर अपने आतंकवादी क्रियाकलापों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनको पकड़ा असम पुलिस ने इसी से साफ जाहिर होता है कि बंगाल पुलिस कितने निकम्मी है और इसकी वजह यह है कि यहां पर टीएमसी नामक एक ऐसी पार्टी सत्ता में है जो कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह से नाकाम है उन्होंने कहा कि यही वजह है कि अब समय आ गया है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बने ताकि देश के संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखा जा सके।

  • बर्नपुर के पुराना हॉट एसएसपी मैदान में अपराजिता सब पेयेछिर आसर की शुरुआत हुई यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री मलय घटक उपस्थित थे इस कार्यक्रम के आयोजकों ने सबसे पहले मंत्री मलय घटक का स्वागत किया

    बर्नपुर के पुराना हॉट एसएसपी मैदान में अपराजिता सब पेयेछिर आसर की शुरुआत हुई यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री मलय घटक उपस्थित थे इस कार्यक्रम के आयोजकों ने सबसे पहले मंत्री मलय घटक का स्वागत किया

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :–आज बर्नपुर के पुराना हॉट एसएसपी मैदान में अपराजिता सब पेयेछिर आसर की शुरुआत हुई यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री मलय घटक उपस्थित थे इस कार्यक्रम के आयोजकों ने सबसे पहले मंत्री मलय घटक का स्वागत किया इसके उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम के जरिए लड़कियों को आत्मरक्षा के कौशल सिखाए जाएंगे यहां कराटे योग के साथ-साथ संगीत की शिक्षा भी दी जाएगी इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री ने कहा कि कुछ दिनों पहले कोलकाता में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी जिसे लेकर पूरे बंगाल में काफी हलचल हुई घटना के 12 घंटे के अंदर राज्य की पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया लेकिन फिलहाल यह मामला सीबीआई के अधीन है सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है लेकिन 3 महीने से ऊपर बीत चुके हैं लेकिन अभी तक दोषी को सजा नहीं मिली है उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने भारत के पुराने कानून व्यवस्था को बदलकर भारत न्याय संहिता नामक नई कानून व्यवस्था लागू की इस नई कानून व्यवस्था में 16 वर्ष से कम आयु की किसी लड़की के साथ अगर सामूहिक बलात्कार होता है तो आरोपियों को फांसी की सजा का प्रावधान है लेकिन अन्य अपराधों में यह प्रावधान नहीं है जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो कानून विधानसभा में पास करवाया था उस  अपराजिता कानून में ऐसे अपराधों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान है यह बिल अभी राष्ट्रपति के पास अनुमोदन के लिए लंबित है उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है और अपराजिता सब पेयेछिर आसर में भी लड़कियों महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है जिसे देखकर काफी अच्छा लग रहा है।

  • आज आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से गिरजा मोड इलाके में स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सामने से देश के गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह की अंतिम यात्रा निकाली गई

    आज आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से गिरजा मोड इलाके में स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सामने से देश के गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह की अंतिम यात्रा निकाली गई

    पब्लिक न्यूज आसनसोल :– आज आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से गिरजा मोड इलाके में स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सामने से देश के गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह की अंतिम यात्रा निकाली गई इस मौके पर यहां आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एस एम मुस्तफा साउथ ब्लॉक अध्यक्ष शाह आलम वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी के अलावा इस क्षेत्र के तमाम बड़े कांग्रेस नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड और आसनसोल कारपोरेशन के सामने धरना प्रदर्शन भी किया और अमित शाह के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे। इनका कहना है कि जिस तरह से देश के गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में 17 दिसंबर को संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ बयान दिया था उसकी जितनी निंदा की जाय कम है उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस की तरफ से उनका पुतला जलाया गया था आज उनकी अंतिम यात्रा निकाली जा रही है और सभी रीति-रिवाजों को मानते हुए उनकी अस्थियों का विसर्जन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह एक प्रतीकात्मक विरोध है जो यह दिखाता है कि अमित शाह के उस बयान से लोग कितने आहत हैं कांग्रेस नेताओं ने मांग की की अमित शाह अपने उस बयान के लिए देश से माफी मांगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनको कैबिनेट से बर्खास्त करें उन्होंने कहा कि अमित शाह का यह बयान दिखाता है कि दरअसल भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को किस नजर से देखती है उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए संविधान की कोई अहमियत नहीं है और यही वजह है कि संविधान रचयिता के खिलाफ राज्यसभा में खड़े होकर देश के गृहमंत्री ने इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी की है उनका साफ कहना है कि जब तक अमित शाह माफी नहीं मांगते और जब तक नरेंद्र मोदी कैबिनेट से उनका इस्तीफा नहीं लिया जाता कांग्रेस का यह आंदोलन पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी चलता रहेगा।

  • राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शीतला इलाके में एक सड़क दुर्घटना में एक कार पलट गई जिसमें कार को तो नुकसान पहुंचा

    राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शीतला इलाके में एक सड़क दुर्घटना में एक कार पलट गई जिसमें कार को तो नुकसान पहुंचा

    पब्लिक न्यूज आसनसोल :– आज राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शीतला इलाके में एक सड़क दुर्घटना में एक कार पलट गई जिसमें कार को तो नुकसान पहुंचा लेकिन सौभाग्य से कार चालक और कार सवार को चोट नहीं आई इस बारे में कार के मलिक मोहम्मद अजहर ने कहा कि वह जमुरिया से एडीडीए की तरफ अपने घर जा रहे थे गाड़ी में उनके साथ उनके छोटे भाई थे उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी के सामने एक टाटा सुमो जा रही थी अचानक टाटा सुमो के सामने एक गाय आ गई गाय को बचाने की कोशिश में टाटा सुमो के चालक ने अपनी गाड़ी को बाएं तरफ मोड़ा जिससे टाटा सुमो उनकी गाड़ी से टकरा गई और उनकी गाड़ी पलट गई उन्होंने कहा कि घटना में उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचा लेकिन वह और उनके भाई सुरक्षित हैं।

  • ভীন রাজ্যে কাজে গিয়ে মৃত্যু পরিযায়ী শ্রমিকের,খুনের অভিযোগ তুলে দেহ ফিরে পেতে কাঁকসা থানার দারস্ত হওয়ার পর পানাগড়ে দেহ ফিরে আসতেই গ্রামে ঢুকতে বাধা স্থানীয়দদের,আটক ঠিকাদার

    ভীন রাজ্যে কাজে গিয়ে মৃত্যু পরিযায়ী শ্রমিকের,খুনের অভিযোগ তুলে দেহ ফিরে পেতে কাঁকসা থানার দারস্ত হওয়ার পর পানাগড়ে দেহ ফিরে আসতেই গ্রামে ঢুকতে বাধা স্থানীয়দদের,আটক ঠিকাদার

    পাবলিক নিউজঃ কাঁকসা:-ভীন রাজ্যে কাজে গিয়ে এক পরিযায়ী শ্রমিকের মৃত্যু হয় গত শনিবার রাতে।কাঁকসার কেনেলপারের বাসিন্দা মৃত শ্রমিকের নাম সতীশ মন্ডল(৩৩)।ঠিকাদারের বিরুদ্ধে খুনের অভিযোগ তুলে দেহ ফিরে পেতে ৪দিন পর কাঁকসা থানার পুলিশের দারস্থ হয়েছিল পরিবার। পরিবারের অভিযোগ গত কয়েকবছর ধরে এক ঠিকাদারের সাথে ওই শ্রমিক ব্যাঙ্গালোরে রাজমিস্ত্রির কাজ করতেন।গত কালি পুজোর পর সে ছুটি কাটিয়ে কাজে যোগ দিয়েছিল।রবিবার সকালে কাঁকসার ক্যানেলপাড়ের বাড়িতে ঠিকাদার ফোন করে মৃত্যুর খবর জানায়।এর পরেই পরিবারের সদস্যরা কাঁকসা থানার দারস্ত হয়েছিলেন।শনিবার দুপুর ৩টে নাগাদ ঠিকাদার রবি সরকার দেহ বাড়িতে ফিরিয়ে আনলে দেহ এলাকায় ঢোকার মুখে বাধা দিয়ে বিক্ষোভ দেখায় এলাকার মানুষ ও পরিবারের সদস্যরা।পরিবারের সদস্যরা দাবি করে পুনরায় দেহ ময়নাতদন্ত করতে হবে।এবং ঠিকাদার কে গ্রেফতারের দাবি জানায়।স্থানীয়দের বিক্ষোভের জেরে এলাকায় উত্তেজনার সৃষ্টি হলে ঘটনাস্থলে কাঁকসা থানার পুলিশ পৌঁছে ঠিকাদার কে আটক করে নিয়ে যায়।পুলিশের অস্বাসে কফিন বন্দি দেহ পরে বাড়িতে নিয়ে যায় পরিবার।

  • बर्नपुर के मिनी मार्केट में लगातार हो रही चोरियों से व्यापारी परेशान

    बर्नपुर के मिनी मार्केट में लगातार हो रही चोरियों से व्यापारी परेशान

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल/बर्नपुर :–बर्नपुर बस स्टैंड के पास मिनी मार्केट में लगातार हो रही चोरी से इलाके के व्यापारी बेहद नाराज है इनका कहना है कि लगातार उनकी दुकानों में चोरियां हो रही है पुलिस प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिस वजह से चोरों के हौसले काफी बढ़ गए हैं कल रात भी मिनी मार्केट में दुकानों में चोरी हुई इस बारे में एक पीड़ित दुकानदार ने बताया उनके मोबाइल की दुकान से मोबाइल और 10 हजार रुपए नगद पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया उनका कहना है कि जब भी पुलिस प्रशासन से इस बारे में शिकायत की जाती है वह कहते हैं कि यह किसी बच्चे का काम है स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह बच्चों द्वारा किया गया है तो उनके माता-पिता को गिरफ्तार किया जाए लेकिन किसी भी तरह से इन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाई जाए। चोरी की घटनाओं से परेशान स्थानीय दुकानदारों ने हीरापुर थाने में जाकर अपना विरोध भी दर्ज कराया।

  • आसनसोल रेलवे प्रबंधन द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर के टैक्सी चालकों को हिरासत में लेने का आईएनटीटीयूसी ने किया विरोध

    आसनसोल रेलवे प्रबंधन द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर के टैक्सी चालकों को हिरासत में लेने का आईएनटीटीयूसी ने किया विरोध

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल  : – टीएमसी के श्रमिक संगठन आईएनटीटीयुसी की तरफ से आज रेलवे स्टेशन परिसर में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया इन्होंने कल रेलवे प्रबंधन द्वारा टैक्सी स्टैंड के आठ टैक्सी चालकों को हिरासत में लेने का विरोध किया इस मौके पर श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया ने कहा कि जिस तरह से रेलवे प्रबंधन द्वारा 50 साल पुराने टैक्सी स्टैंड को हटाकर नए सिरे से टेंडर किया जा रहा है यह यहां पर टैक्सी चला कर अपना गुजारा करने वाले टैक्सी चालकों के साथ अन्याय है उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन की तरफ से मनमर्जी की जा रही है उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे पूरी तरह से भाजपा की दलारी कर रही है खासकर आसनसोल रेलवे डिवीजन में सीनियर डीसीएम और डीआरएम भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं जिस वजह से आसनसोल रेलवे स्टेशन परिसर में टैक्सी चालकों ऑटो स्टैंड पर ऑटो चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उनको गलत तरीके से अपनी रोजी-रोटी से वंचित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस टैक्सी स्टैंड पर पिछले 50 वर्षों से टैक्सी चालक टैक्सी चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं लेकिन जिस तरह से अचानक उनको हटा दिया गया और टैक्सी स्टैंड का नए सिरे से टेंडर किया जा रहा है उसे आईएनटीटीयूसी या टीएमसी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में चलने वाली मां माटी मानुष की सरकार का राज्य है यहां पर श्रमिकों और जरूरतमंदों को कभी वंचित होने नहीं दिया जाएगा यहां श्रमिक नेता मलय घटक अभिजीत घटक श्रमिकों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं ऐसे में श्रमिक हितों के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि आज केवल प्रतीकात्मक रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया अगर रेलवे प्रबंधन इसी तरह अपने रवैये पर अड़ा रहा तो आने वाले समय पर और बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा

  • आज नीघा के सिटी रेजिडेंसी होटल में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया

    आज नीघा के सिटी रेजिडेंसी होटल में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया

    पब्लिक न्यूज आसनसोल ;–आज नीघा के सिटी रेजिडेंसी होटल में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं पश्चिम वर्धमान जिला चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के सहयोग से और भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया था । जिसका विषय था रक्षा उत्पादन में उभरते अवसर में एमएसएमई की भूमिका जिसमें इस क्षेत्र के उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता के रूप में वीरेंद्र प्रताप डिप्टी डायरेक्टर जनरल डिपार्टमेंट ऑफ़ डिफेंस प्रोडक्शन उपस्थित थे। इनके अलावा अमृतेंदु मंडल रीजनल मैनेजर बीईएमएल लिमिटेड एचएएल के चीफ मैनेजर सिद्धार्थ सरकार पश्चिम बर्धमान डिस्ट्रिक्ट चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सेक्रेटरी अजय खेतान भी उपस्थित थे । कार्यक्रम का उद्घाटन भाषण आसनसोल चेंबर आफ कामर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने दिया उन्होंने इस क्षेत्र में इस तरह का कार्यक्रम करने के लिए रक्षा मंत्रालय को आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से धन्यवाद ज्ञापन किया उन्होंने भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारियों की भी सराहना की जिन्होंने इस क्षेत्र के उद्योगपतियों के सामने एक नई दिशा और अवसर प्रदान करने के लिए यह कार्यक्रम किया है इसके लिए उन्होंने इस क्षेत्र के सारे उद्यमियों की तरफ से उन सभी का धन्यवाद दिया और कहा कि आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के उद्यमी जो सिर्फ ईसीएल सेल और रेल पर निर्भर रहते हैं अब वह आने वाले दिनों में रक्षा मंत्रालय से भी जुड़कर अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाएंगे । वहीं वीरेंद्र प्रताप और अमृतेंदु मंडल और सिद्धार्थ सरकार ने उद्यमियों को इस क्षेत्र में जुड़ने का आवाहन किया और उनके द्वारा पूछे गए सारे प्रश्नों के उत्तर दिए भारत चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सेक्रेटरी जनरल केका सरकार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आपको बता दें कि केंद्र सरकार का मेक इन इंडिया में पूर्वोदय योजना के तहत इस पूर्वांचल क्षेत्र के उद्यमियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है इस क्षेत्र के लोगों को रक्षा मंत्रालय से जोड़ने के लिए सरकार ने यह योजना चलाई है और इसीलिए इस क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम और ज्यादा किये जाएंगे जिससे रक्षा मंत्रालय में इस क्षेत्र के उद्यमी ज्यादा से ज्यादा भाग ले क्योंकि सरकार चाहती है कि शिक्षा मंत्रालय में अब विदेशों से कोई भी सामान नहीं मंगाया जाएगा जो भी उत्पादन होगा वह भारतवर्ष के उद्यमी ही बनाएंगे और भारतवर्ष में ही इसकी खपत होगी। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में केका सरकार की अहम भूमिका रही।

  • कल्याणेश्वरी फांड़ी की तरफ से जरूरतमंद लोगों में बांटे गए कंबल

    कल्याणेश्वरी फांड़ी की तरफ से जरूरतमंद लोगों में बांटे गए कंबल

    पब्लिक न्यूज सालानपुर :सालानपुर थाना क्षेत्र के कल्याणेश्वरी चौकी परिसर में शुक्रवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया जहां लेफ्ट बैंक, नतुनपाड़ा, जमीरकुडी, हाडला गांव के करीब 100 गरीबों लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल दिये गए। यहां सालानपुर थाने के प्रभारी अमित हाटी कल्याणेश्वरी चौकी प्रभारी लाल्टु पाखिरा रुपनारायणपुर फांड़ी प्रभारी अरुणाभ भट्टाचार्य समाजसेवी मनोज तिवारी मोबिन खान के अलावा पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।सालानपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अमित हाटी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सामाजिक गतिविधियां कर रही है, जिसके तहत लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया कल्याणेश्वरी चौकी की पहल पर क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पुलिस की ओर से ऐसे और भी सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

  • माइंस बोर्ड ऑफ़ हेल्थ मे बजट को लेकर हुई अहम बैठक

    माइंस बोर्ड ऑफ़ हेल्थ मे बजट को लेकर हुई अहम बैठक

    पब्लिक न्यूज आसनसोल :आज माइंस बोर्ड ऑफ़ हेल्थ के कार्यालय में बजट मीटिंग हुई यहां नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती विधान उपाध्याय पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नाबलम अभिजीत घटक सहित माइंस बोर्ड आफ हेल्थ के तमाम अधिकारी उपस्थित थे यहां पर बजट को लेकर चर्चा हुई इस बारे में नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने बताया कि आज माइंस बोर्ड आफ हेल्थ में बजट के ऊपर चर्चा हुई किस तरह से माइंस बोर्ड आफ हेल्थ को और सुचारू ढंग से चलाया जाए इस पर चर्चा हुई जो जगह खाली पड़ी है उसको पीपीपी मॉडल पर किस तरह से इस्तेमाल किया जा सके इस पर भी चर्चा हुई उन्होंने कहा कि एक बड़े अस्पताल बनाने को लेकर आज की बैठक में बातचीत हुई लेप्रोसी क्लिनिक को और बेहतर करने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया