Category: HINDI NEWS

  • Asansol Bar Election Result अध्यक्ष बने अयन रंजन मुखर्जी, राजेश तिवारी को हराया

    Asansol Bar Election Result अध्यक्ष बने अयन रंजन मुखर्जी, राजेश तिवारी को हराया

    आसनसोल: आसनसोल बार एसोसिएशन में  द्विवार्षिक कार्यकारिणी के लिए गहमागहमी के बीच  चुनाव हुआ। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से बार एसोसिएशन के सभागार में संपन्न हुआ। यहां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष  सहित विभिन्न पदों के लिए बार एसोसिएशन के सदस्यों ने मतदान किया । कुल 50 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतदान संपन्न होने के बाद अब मतगणना शुरू हो चुकी है। देर शाम मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित किये गये, अध्यक्ष पद पर अयन रंजन मुखर्जी ने जीत दर्ज की। उन्होंने निवर्मतान अध्यक्ष राजेश तिवारी बंटी को हराया। अयन रंजन को 530 और राजेश तिवारी को 470 वोट प्राप्त हुए।
    किस पद पर कौन जीते
    अध्यक्ष : अयान रंजन मुखर्जी
    उपाध्यक्ष : अविजीत कुमार रॉय (बापी), सोनतन धारा,
    सचिव : बानी कुमार मंडल ( निर्विरोध निर्वाचित )
    सहायक सचिव :धीरेन कुमार चौधरी, सुप्रिया हाजरा
    कोषाध्यक्ष : कृष्णेंदु खान,
    लेखा परीक्षक ( Auditor ) : अनिंदिता मुखोपाध्याय (रायमा)
    कार्यकारी सदस्य : अभय गिरी,अभिषेक मुखर्जी, अनिमेष कुमार सिन्हा, अनुप मुखर्जी
    अंतरा मुखर्जी, बिनोद कुमार चौधरी प्रीतिबाला कर्मकार,

    क्या कहना है अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का

    निवर्तमान अध्यक्ष एवं प्रत्याशी उम्मीदवार राजेश तिवारी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उन्हें बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा और वह जीत की हैट्रिक लगा सकेंगे । उन्होंने कहा कि वह एक कम्युनिटी हॉल बनाना चाहते हैं और वकीलों के लिए हॉस्टल का इंतजाम करना चाहेंगे  ।

    वहीं प्रतिद्वंद्वी अयन रंजन मुखर्जी ने कहा कि वह पिछले 17 वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे हैं । वह हमेशा वकीलों के विकास के लिए कोशिश करते रहते हैं । यही वजह है कि वह इस बार चुनाव में खड़े हैं । अदालत परिसर में महिलाओं के लिए शौचालय और वकीलों के सर्वांगीण विकास के लिए और भी कई परियोजनाओं पर काम करना चाहते हैं इन्हीं सब मुद्दों को लेकर वह चुनाव लड़ रहे हैं। शाम में मतगणना शुरू हुई। वहीं सचिव पद पर बाणी मंडल पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं।

  • Asansol : चेयरमैन ने किया पेवर ब्लॉक कार्य का शिलान्यास

    Asansol : चेयरमैन ने किया पेवर ब्लॉक कार्य का शिलान्यास

    पब्लिक न्यूज आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में वार्ड 44 अंतर्गत आसनसोल बाजार इलाके में नागरिक सुविधाओं को विकसित करने के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। वार्ड संख्या 44 के चुना भट्टी एवं बाजार क्षेत्र में सड़कों और फुटपाथ पर पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का शिलान्यास  चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट उद्योगपति एवं समाजसेवी नथमल शर्मा, 44 नंबर वार्ड के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विशिष्ट व्यवसायी एवं समाजसेवी विनोद गुप्ता, विमल जालान, गोपाल विजयवर्गीय, मधुमिता दास समेत वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।
    इस  दौरान चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए सतत प्रयत्नशील है। इसी क्रम में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में भी बुनियादी  विकास हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। स्थानीय निवासियों की लंबे समय से मांग को ध्यान में रखते यहां पेवर ब्लॉक लगाने का निर्णय लिया गया। इस पर करीब 14 लाख रुपये खर्च होंगे।

  • Cyber Crime से कैसे बचें, विद्यार्थियों को किया जागरूक

    Cyber Crime से कैसे बचें, विद्यार्थियों को किया जागरूक

    पब्लिक न्यूज जामुड़िया  : साइबर अपराध से बचाव के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम विभाग द्वारा
    जामुड़िया के चुरुलिया स्थित काजी नज़रुल इस्लाम महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कॉलेज के विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विषय में जागरूक किया गया। इस मौके पर यहां साइबर क्राइम विभाग की सब इंस्पेक्टर स्वर्णाली पाल, एएसआई शहनाज खातून काजी नज़रुल इस्लाम महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर मोतीलाल सेन,  संयोजक समाप्ति चटर्जी संचिता नाग मानसी हाजरा आदि उपस्थित थे।
    शहनाज खातून ने कहा कि महाविद्यालय की विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।  विद्यार्थी बहुत आसानी से साइबर अपराध के शिकार हो सकते हैं इसलिए यह बहुत जरूरी है कि इन्हें और खासकर उनके शिक्षक को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी जाए।  शिक्षकों से मिलने वाली जानकारी को विद्यार्थी हमेशा बहुत संजीदगी के साथ ग्रहण करते हैं । प्रिंसिपल डॉक्टर मोतीलाल सेन  ने कहा कि आज पुलिस अधिकारियों द्वारा कॉलेज के विद्यार्थियों शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी प्रदान की गई और किस तरह से वह इससे बच सकते हैं इसके बारे में भी जागरूक किया गया

    साइबर क्राइम से बचने के लिए आज के डिजिटल युग में सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है। हाल के समाचारों के अनुसार, भारत में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, और लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। यहाँ कुछ प्रमुख तरीके दिए जा रहे हैं, जो समाचारों और विशेषज्ञों की सलाह पर आधारित हैं, जिनसे आप साइबर क्राइम से बच सकते हैं:

    अनजान लिंक और कॉल से सावधान रहें: समाचारों में बताया गया है कि साइबर ठग फर्जी लिंक, मैसेज या वीडियो कॉल के जरिए लोगों को फंसाते हैं। किसी अनजान नंबर से आने वाली कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें। उदाहरण के लिए, हाल ही में ‘डिजिटल अरेस्ट‘ जैसे नए तरीके सामने आए हैं, जहाँ अपराधी फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर धमकाते हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

    ओटीपी और बैंक डिटेल्स शेयर न करें: समाचारों के अनुसार, ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मांगने वाले फर्जी कॉल्स से लोग लाखों रुपये गंवा चुके हैं। किसी भी स्थिति में अपना ओटीपी, बैंक खाता नंबर, या कार्ड की जानकारी अनजान लोगों के साथ साझा न करें।

    मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें: विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अपने सोशल मीडिया, ईमेल और बैंक खातों के लिए मजबूत और अलग-अलग पासवर्ड रखें। पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें ताकि हैकिंग का खतरा कम हो। संदिग्ध ऐप्स डाउनलोड न करें: हाल के समाचारों में जियो जैसी कंपनियों के नाम पर फर्जी ऐप्स (Apk फाइल्स) डाउनलोड करने की चेतावनी दी गई है। केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही एप्लिकेशन डाउनलोड करें।

    सोशल मीडिया पर गोपनीयता बनाए रखें: अपनी निजी जानकारी जैसे फोन नंबर, पता या तस्वीरें सार्वजनिक रूप से शेयर न करें। ठग अक्सर सोशल मीडिया से डेटा चुराकर हनी ट्रैप जैसे अपराध करते हैं।जागरूकता और शिकायत: अगर आपके साथ कोई साइबर ठगी होती है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें। समाचारों में बताया गया है कि ठगी के 24 घंटे के भीतर शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना रहती है।

  • ईसीएल के निदेशक (तकनीकी) का दायित्व  गिरीश गोपीनाथन नायर ने लिया है। गिरीश गोपीनाथन नायर ने सांकतोड़िया स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के मुख्यालय में निदेशक (तकनीकी) का पदभार संभाल लिया है।

    ईसीएल के निदेशक (तकनीकी) का दायित्व  गिरीश गोपीनाथन नायर ने लिया है। गिरीश गोपीनाथन नायर ने सांकतोड़िया स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के मुख्यालय में निदेशक (तकनीकी) का पदभार संभाल लिया है।

    पब्लिक न्यूज आसनसोल : ईसीएल के निदेशक (तकनीकी) का दायित्व  गिरीश गोपीनाथन नायर ने लिया है। गिरीश गोपीनाथन नायर ने सांकतोड़िया स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के मुख्यालय में निदेशक (तकनीकी) का पदभार संभाल लिया है। इस नियुक्ति से पहले, वे कोलकाता में कोल इंडिया के कॉर्पोरेट कार्यालय में कार्यकारी निदेशक (अनुबंध प्रबंधन प्रकोष्ठ) के रूप में कार्यरत थे।
    कोयला खनन उद्योग में 34 वर्षों से अधिक के अनुभव और भूमिगत और ओपनकास्ट खनन दोनों में मजबूत पृष्ठभूमि के साथ, श्री नायर कोयला खनन उद्योग में एक प्रतिष्ठित पेशेवर हैं। उनके पास आईआईटी-आईएसएम, धनबाद से खनन इंजीनियरिंग में डिग्री है और उन्होंने 1997 में प्रथम श्रेणी खान प्रबंधक का योग्यता प्रमाणपत्र अर्जित किया। उन्होंने 1990 में कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल में अपना करियर शुरू किया और वर्षों से सहायक कंपनी बीसीसीएल में विभिन्न प्रमुख पदों पर भी रहे हैं।

  • भाजपा के बिहार दिवस पर तृणमूल के बोरो चेयरमैन ने साधा निशाना, छिड़ी बहस

    भाजपा के बिहार दिवस पर तृणमूल के बोरो चेयरमैन ने साधा निशाना, छिड़ी बहस

    पब्लिक न्यूज आसनसोल/बर्नपुर : भाजपा के बिहार दिवस पर तृणमूल के बोरो चेयरमैन ने साधा निशाना, छिड़ी बहस । भाजपा द्वारा बरानपुर में आयोजित बिहार दिवस कार्यक्रम को लेकर तृणमूल के बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी हमलावर हो गए हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए भाजपा और विधायक अग्निमित्र पल पर सोशल मीडिया पर करारा निशान चाहते हुए कड़ी भाषा में निंदा की है। जिसके बाद इसे लेकर एक राजनीतिक बहस छिड़ गई है। इस पोस्ट पर ही लोग विभिन्न तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं भाजपा ने भी इसे लेकर तृणमूल पर हमला बोलते हुए कहा कि इससे तृणमूल का असली चेहरा उजागर हो रहा है।
    क्या लिखा है बोरो चेयरमैन ने
    शिवानंद बाउरी ने लिखा है कि बिहार  के भाजपा सांसद और आसनसोल दक्षिण विधानसभा की विधायक अग्निमित्रा पाल आसनसोल में बिहार दिवस मना रही हैं। क्या उन्हें थोड़ी शर्म नहीं आती?
    अग्निमित्रा पाल कितनी बड़ी बंगाली द्वेषी हैं जो बंगाल से ऐसा कार्यक्रम आयोजित कर सकती हैं?
    क्या बिहार में बंगाली दिवस मनाया जाता है?
    ये बंगाली विरोधी बदमाश हैं।
    इन बदमाशों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं है और न ही वोट।

    क्या लिख रहे हैं लोग
    अरिंदम मुखर्जी ने लिखा है कि एक छोटा सा सवाल: बिहार दिवस मनाना बांग्ला विरोधी कैसे हो जाता है? और जो लोग बंगाल के इस हिस्से को छोटा पाकिस्तान कहते हैं, उनके बारे में क्या कहा जाएगा? और क्या ये शब्द उन लोगों के मुंह से फिट बैठते हैं जो बिहार से नेताओं को लाकर यहां सांसद बनाते हैं?

    संगीता नोनिया चौहान लिखती है जब इतनी ही बिहार से दिक्कत है तो शत्रुघ्न सिन्हा जी क्या हैं।  ये बता सकते है। सुष्मिता दास गुप्ता ने लिखा है कि जिनके सांसद बिहारी है वह यह बात लिख रहा है।

    वही काफी लोगों ने शिवानंद का समर्थन करते हुए लिखा है कि बीजेपी बंगाल को बिहार बनाना चाहती है। यह लोग बंगाल का विकास करेंगे बंगाल की जनता इन्हें फिर नकारेगी।

    फिलहाल तृणमूल बोरो चेयरमैन का विवादित पोस्ट अभी राजनीति का बड़ा बहस बन चुका है। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं अब देखना है इस विवाद को कहां तक ले जाया जा रहा है और इसका लाभ किसे मिलता है।

  • এডিডিএর উদ্দ্যোগে জুবিলী মোড় থেকে স্কোব গেট পর্যন্ত রাস্তার পুননবীকরন করার শিলান্যাস।

    এডিডিএর উদ্দ্যোগে জুবিলী মোড় থেকে স্কোব গেট পর্যন্ত রাস্তার পুননবীকরন করার শিলান্যাস।

    পাবলিক নিউজ আলোক চক্রবর্তী আসানসোল :-শুক্রবার দুপুরে আসানসোলের জুবিলী মোড় এলাকায় জুবিলী মোড় থেকে ইস্কোর স্কোব গেট পর্যন্ত রাস্তার পুননবীকরন করার কাজের শুভারম্ভ করলেন রাজ্যের আইন ও শিল্প মন্ত্রী মলয় ঘটক। উপস্থিত ছিলেন এডিডিএর চেয়ারম্যান কবি দত্ত, জেলা শাসক এস পন্নামবলাম, আসানসোল পৌরনিগমের ডেপুটি মেয়র অভিজিৎ ঘটক, আসানসোল পৌরনিগমের কমিশনার রাজু মিশ্র সহ বিশিষ্ট অতিথিরা। মন্ত্রী মলয় ঘটক জানান রাস্তার অবস্থা জরাজীর্ণ হয়ে যাওয়াতে এডিডিএর পক্ষ থেকে প্রায় ১৫ কোটি টাকা খরচ করে রাস্তা পুনঃনবীকরন করা হবে এবং রাস্তার দুপাশ আরো সুন্দর করে সাজানো হবে। এই বছরের মধ্যে এডিডিএর পক্ষ থেকে প্রায় ৫০ কোটি টাকা বিভিন্ন রাস্তার জন্য খরচ করা হবে বলে জানান মন্ত্রী মলয় ঘটক।

  • फ्रैंकलीन किड्स प्ले स्कूल में बच्चों को किया गया सम्मानित।

    फ्रैंकलीन किड्स प्ले स्कूल में बच्चों को किया गया सम्मानित।

    पब्लिक न्यूज पांडवेश्वर : पांडवेश्वर विधानसभा अंतगर्त हरिपुर गाईघाटा में फ्रैंकलीन किड्स प्ले स्कूल में वार्षिक टीचर और पेरेंट्स मीटिंग का आयोजन किया गया,इस दौरान वार्षिक परीक्षा में अव्वल आने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया,साथ हीं फ्रैंकलीन किड्स प्ले स्कूल के प्रिंसिपल बापि मोदी ने कहा की किड्स प्ले स्कूल में पिछले वर्ष से बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम करते हैं, यह हमारा दूसरा वर्ष हैआज हमने इस स्कूल में पड़ने वाले सभी बच्चों के माता पिता से बात कर बच्चों के प्रति अपना दायित्व पालने करने और बच्चों को समय पर स्कूल भेजने के लिए कहा है,इरके अलावे जो बच्चा वार्षिक परीक्षा में अव्वल दर्जा हासिल किये है उनको हम सम्मनित भी किया ,इस दौरान स्कूल शिक्षक दुर्गा स्वर्णनाकर,बबली नोनिया,रिया मिश्रा, स्वागता सिंघा तथा अन्य स्कूल के शिक्षक गण उपस्थित रहे.

  • आसनसोल के सांसद क्षेत्र में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज आसनसोल के मक्का अपार्टमेंट में इफ्तार करने पहुंचे उन्होंने मक्का अपार्टमेंट के मालिक अत्ताउल्लाह खान और उनके परिवार के साथ यहां पर इफ्तार किया इस मौके पर आसनसोल लोकसभा के सांसद शत्रुघ्न धन्यवाद दिया आसनसोल के लोगों को

    आसनसोल के सांसद क्षेत्र में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज आसनसोल के मक्का अपार्टमेंट में इफ्तार करने पहुंचे उन्होंने मक्का अपार्टमेंट के मालिक अत्ताउल्लाह खान और उनके परिवार के साथ यहां पर इफ्तार किया इस मौके पर आसनसोल लोकसभा के सांसद शत्रुघ्न धन्यवाद दिया आसनसोल के लोगों को

    पब्लिक न्यूज आसनसोल:– आसनसोल के सांसद क्षेत्र मेंसंसद शत्रुघ्न सिन्हा आज आसनसोल के मक्का अपार्टमेंट में इफ्तार करने पहुंचे उन्होंने मक्का अपार्टमेंट के मालिक अत्ताउल्लाह खान और उनके परिवार के साथ यहां पर इफ्तार किया इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह हर साल आसनसोल में अपने इफ्तारी की शुरुआत मक्का अपार्टमेंट में अत्ताउल्लाह खान के परिवार के साथ ईफ्तारी करके करते हैं सांसद ने कहा कि उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगता है उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है ईद आने वाली है और वह ऊपर वाले से प्रार्थना करते हैं कि यह सब के जीवन में खुशियां लेकर आए उन्होंने कहा कि आसनसोल को सिटी आफ ब्रदरहुड कहा जाता है और पूरे देश को आसनसोल से सीखने की जरूरत है। अत्ताउल्लाह खान ने कहा की आसनसोल के सांसद श्री शत्रुघ्न सिन्हा जी हर साल मेरे बुलावे पर इफ्तार पार्टी में आते हैं और इस पार्टी को चार चांद लगा देते हैं उनकी यह अंदाज हमें बेहद पसंद है क्योंकि एक ही बुलावे पर वह हमारे इफ्तार पार्टी कई शान और शौकत बढ़ाने के लिए पहुंच जाते हैं उनकी तरह हाई प्रोफाइल सांसद काम ही ऐसे होंगे जो एक बार फोन करने से या फिर कहने से तुरंत इस तरह कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए पहुंचते हैं मैं उनका शुक्रगुजार करता हूं इस कार्यक्रम में आने के लिए।

  • रांगापाड़ा क्षेत्र के हरामडीही इलाके में आज सिर्फ पानी से होली खेली गई यह आदिवासियों की परंपरागत होली है जिसे बाहा बस्की कहा जाता है

    रांगापाड़ा क्षेत्र के हरामडीही इलाके में आज सिर्फ पानी से होली खेली गई यह आदिवासियों की परंपरागत होली है जिसे बाहा बस्की कहा जाता है

    ब्लिक न्यूज आसनसोल:– रांगापाड़ा क्षेत्र के हरामडीही इलाके में आज सिर्फ पानी से होली खेली गई यह आदिवासियों की परंपरागत होली है जिसे बाहा बस्की कहा जाता है इस बारे में स्थानीय एक आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मोतीलाल सोरेन ने कहा कि यह उनके आदिवासी समाज की परंपरा है होली के दिन वह लोग रंगों से होली नहीं खेलते होली से एक दिन पहले उनके समाज के धर्मगुरु घरों में फूल रखकर जाते हैं उस फूल के पानी से होली खेली जाती है यही आदिवासी समाज की परंपरा है और उसी का निर्वहन करते हुए हर साल इसी तरह से इस क्षेत्र में आदिवासी समाज के लोग होली मनाते हैं उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कलश से एक दूसरे पर छिड़का जाता है यह बहुत पवित्र माना जाता है और ऐसा समझा जाता है कि छोटे-छोटे कलशो से पानी छिड़कने से सारी अशांति और दुख दर्द दूर होते हैं

  • आसनसोल नगर निगम के 45 नंबर वार्ड इलाके में रामसाएर तालाब के पास आज एक कच्चे मकान में आग लग गई 45 नंबर वार्ड के पार्षद उत्पल राय द्वारा तुरंत दमकल विभाग को खबर दी गई दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची

    आसनसोल नगर निगम के 45 नंबर वार्ड इलाके में रामसाएर तालाब के पास आज एक कच्चे मकान में आग लग गई 45 नंबर वार्ड के पार्षद उत्पल राय द्वारा तुरंत दमकल विभाग को खबर दी गई दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची

    पब्लिक न्यूज आसनसोल :– आसनसोल नगर निगम के 45 नंबर वार्ड इलाके में रामसाएर तालाब के पास आज एक कच्चे मकान में आग लग गई 45 नंबर वार्ड के पार्षद उत्पल राय द्वारा तुरंत दमकल विभाग को खबर दी गई दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया इस बारे में आसनसोल दमकल विभाग के सब ऑफिसर तापस घोष ने बताया कि आज 45 नंबर वार्ड अंतर्गत क्षेत्र के एक कच्चे मकान में आग लग गई थी आग तेज हो पाती इससे पहले ही उन्हें स्थानीय पार्षद द्वारा खबर दी गई और वह तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया उन्होंने कहा कि इस कच्चे मकान में आग किस तरह से लगी यह जांच का विषय है लेकिन आग पर काबू पा लिया गया। वहीं इस बारे में जब हमने 45 नंबर वार्ड के पार्षद उत्पल राय से बात की तो उन्होंने कहा कि यह कच्चा मकान तालाब के सुरक्षाकर्मी का है जो तालाब की देखरेख करता है शॉर्ट सर्किट की वजह से इस कच्चे मकान में आग लगी होगी आग की वजह से कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन मछलियों को दिये जाने वाले भोजन का नुकसान हुआ इसके अलावा और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ उन्होंने कहा कि आसनसोल दमकल विभाग को खबर देते ही 10 मिनट के अंदर दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और बहुत जल्द उन्होंने आग पर काबू पा लिया