Category: HINDI NEWS

  • आसनसोल महाबीर स्थान मंदिर के युवा पुजारी अविनाश मिश्रा का निधन

    आसनसोल महाबीर स्थान मंदिर के युवा पुजारी अविनाश मिश्रा का निधन

    पब्लिक न्यूज आसनसोल भरत पासवान । जीटी रोड बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास स्थित आसनसोल महाबीर स्थान मंदिर के युवा पुजारी अविनाश मिश्रा(28) की गुरुवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। इसे लेकर महाबीर स्थान मंदिर के सभी श्रद्धालुओं में शोक का माहौल है। इस संबंध में महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा अविनाश मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक से अविनाश मिश्रा का निधन हुआ। बीते 1 महीना से अस्वस्थ चल रहे थे। इस तरह युवा पुजारी के आकस्मिक निधन से सभी मर्माहत है। वहीं सभी आश्चर्यचकित हैं कि कैसे इतने कम उम्र में अविनाश के निधन हुआ। महावीर स्थान से जुड़े सभी श्रद्धालुओं में गहरा शोक है। उन्होंने कहा कि सुबह के पाली में अविनाश मिश्रा मंदिर में पूजा कराते थे। उनका पिता, दादा, परदादा पूजा कराते थे। उनके स्व. पिता के निधन के बाद अविनाश मिश्रा सुबह के पाली में पूजा कराते थे। अरुण शर्मा ने कहा कि अविनाश मिश्रा की अभी शादी भी नहीं हुई थी। वह अपनी मां के साथ रहते थे। उनकी मां अब अकेली हो गई। उनके बारे में मंदिर से कुछ व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि नवरात्रा और बसंती दुर्गापूजा शुरू हो गया। अविनाश मिश्रा के आकस्मिक निधन से पूजा सादगी से मनाया जाएगा। उनके शव को मंदिर लाया गया था। मंदिर में आसनसोल महाबीर स्थान सेवा समिति, आसनसोल दुर्गापूजा सार्वजनिन अखाड़ा कमेटी, श्रीश्री गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने उनको अंतिम विदाई दी। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया।

  • बर्नपुर कल्याण समिति के बांसती दुर्गापूजा का हुआ उद्घाटन, 44वे वर्ष हो रहा पूजा का आयोजन

    बर्नपुर कल्याण समिति के बांसती दुर्गापूजा का हुआ उद्घाटन, 44वे वर्ष हो रहा पूजा का आयोजन

    पब्लिक न्यूज बर्नपुर भरत पासवान। बर्नपुर के वार्ड संख्या 56 अंतर्गत वैगन कॉलोनी स्थित बर्नपुर कल्याण समिति की ओर से भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कर बांसती दुर्गापूजा का आयोजन किया गया है। बुधवार की शाम आयोजित पूजा के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में उपमेयर अभिजीत घटक के साथ पार्षद अशोक रुद्र, सोना गुप्ता, स्थानीय पार्षद श्रावणी विश्वास, उत्पल सेन, पवन गुटगुटिया आदि उपस्थित रहे। इस दौरान पूजा कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभिजीत घटक ने पूजा पंडाल का फीता काटकर एवं सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर बांसती दुर्गापूजा का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमेयर अभिजीत घटक ने आयोजकों की सराहना करने के साथ अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने के प्रयास की काफी सराहना की। इस दौरान बर्नपुर क्या समिति के उपाध्यक्ष सह पूर्व पार्षद मिलन मंडल, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, महासचिव चाणक्य कुमार, मुखविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष रूपक राय आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रूपक राय ने बताया कि 44वे वर्ष काफी धूमधाम के साथ बांसती दुर्गापूजा का आयोजन किया गया है। महानवमी को महाभोग का आयोजन किया जायेगा। जबकि 7 अप्रैल को प्रतिमा का विसर्जन होगा।

  • कल्ला प्रभु छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    कल्ला प्रभु छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    पब्लिक न्यूज आसनसोल भरत पासवान:-1 अप्रैल से नहाए खाए से शुरू 4 दिवसीय चैती छठ तीसरे दिन डूबते सूर्य को व्रतियों ने अर्घ्य दिया। तीसरे दिन शिल्पांचल के विभिन्न नदी तालाब , जलाशय में संस्था की ओर से सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी। ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। इसी क्रम में शिल्पांचल के ख्याति प्राप्त कल्ला प्रभु छठ घाट पर ली क्लब के सचिव सह समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। घाट की साज सज्जा में कोई कमी नहीं थी। वहीं छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो उसकी पूरी व्यवस्था की गई थी। कृष्णा प्रसाद द्वारा हर साल चैती छठ तथा नवंबर महीने में होने वाले छठ का आयोजन बड़े धूम धाम से किया जाता है। कृष्णा प्रसाद द्वारा प्रभु छठ घाट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ख्याल रखा गया था। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए थे। सभी ने परंपरा के अनुसार डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। कल सुबह शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि समाजसेवा से बढ़कर दूसरा कुछ नहीं है। वे हमेशा चाहते हैं कि किसी न किसी रूप में समाजसेवा कर सकें। वहीं उन्होंने कहा कि छठ पूजा में ज्यादा से ज्यादा लोग श्रद्धालु घाट पर पहुंचे। वह इसी तरह से ईश्वर की कृपा से और अपने पूर्वजों के आशीर्वाद से पूरी जिंदगी लोगो की सेवा करते रहना चाहते है। कल्ला प्रभु छठ घाट पर व्यवसायी अनिल जालान, ली क्लब के वरिष्ठ सलाहकार विजय प्रकाश, सुरेश प्रसाद, वरुणमय विश्वास, टिंकू वर्मा, शनि प्रसाद, मनोज प्रसाद, बिनोद प्रसाद सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रजनीश पांडेय ने किया।       

  • श्रेयांश एकादशी ने बीपीएल ट्रॉफी पर किया कब्जा

    श्रेयांश एकादशी ने बीपीएल ट्रॉफी पर किया कब्जा

    पब्लिक न्यूज आसनसोल भरत पासवान आसनसोल:– 58 नंबर वार्ड स्थित राहुल इंटरप्राइजेज के द्वारा आयोजित डीपीएल प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में श्रेयांश एकादश ने ब्लू बर्ड एकादश को6 विकेट से हराकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह लीग नोनिया रियल टेक सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा स्पॉन्सरशिप किया गया था। इस लीग के फाइनल मैच में टॉस जीतकर ब्लू बर्ड टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू वर्ल्ड ने 8 विकेट खोकर 93 रन बनाया। 94 रन का लक्ष्य श्रेयांश एकादशी को मिला। श्रेयांश ने बल्लेबाजी करते हुए मात्र 7 ओवर में चार विकेट खोकर 94 रन बना ली। इस प्रकार ब्लू बर्ड एकादश 6 विकेट से पराजित हुआ। मैन ऑफ द मैच राणा दास को दिया गया। जिन्होंने 22 गेंद पर 44 रन बनाए। पुरस्कार वितरण के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोदपुर एरिया के मुख्य महाप्रबंधक अभिजीत गंगोपाध्याय कोलयरी अभिकर्ता आर एन तिवारी, नोनिया रियल टेक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर राहुल नोनिया, इस लीग के संस्थापक और वार्ड के पार्षद संजय नोनिया, पीट के प्रबंधक रामु प्रसाद, इंकलाईन के प्रबंधक गौरव शर्मा, जीसीसी सदस्य विनोद सिंह, भीम प्रसाद नोनिया, प्रहलाद राम, अमरनाथ शर्मा, एटक के संयुक्त महासचिव अनिल सिंह, महिला नेत्री अनीता सिंह आदि उपस्थित थे। कमेटी के द्वारा मुख्य अतिथि श्री गंगोपाध्याय को पुष्प पुंज और शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। उन्हें स्मारक चिन्ह भी प्रदान की गई। इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा कि इतनी भीषण गर्मी में भी ऐसे मैच का आयोजन हुआ। बच्चे जोश के साथ खेले। बहुत अच्छा लगा। ऐसा आयोजन होता रहना चाहिए। क्योंकि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मोबाइल छोड़कर मैदान में आने की जरूरत है। क्योंकि खेल शरीर और दिमाग भी स्वस्थ रहता है। विजेता टीम को मुख्य अतिथि अभिजीत गंगोपाध्याय ने शील्ड और ₹25000 नकद प्रदान किया। जबकि उपविजेता टीम को कोलयरी अभिकर्ता आर एन तिवारी ने शील्ड और ₹20000 नगद प्रदान किया।

  • वर्ल्ड ऑटिज्म डे के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

    वर्ल्ड ऑटिज्म डे के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

    पब्लिक न्यूज आसनसोल भरत पासवान  : वर्ल्ड ऑटिज्म डे के उपलक्ष में मन काउंसलिंग चाइल्ड डेवलपमेंट एंड कम्युनिटी थेरेपी सेंटर की ओर से शहर के एक निजी बैंक्विट हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्पण सरकार ने कहा ऑटिज्म को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम सिर्फ आसनसोल में ही नहीं बल्कि चार जिलों में यह कार्यक्रम किया जा रहा है।

  • रास्तों के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने का आरोप, मेयर को सौंपा ज्ञापन

    रास्तों के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने का आरोप, मेयर को सौंपा ज्ञापन

    पब्लिक न्यूज आसनसोल भरत पासवान: आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को आसनसोल नगर निगम कार्यालय जाकर मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता शाह आलम ने वार्ड नंबर 46 और 47 में निर्मित रास्तों में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 47 में जो ढलाई रास्ते का निर्माण किया गया था। उसकी गुणवत्ता इतनी खराब है कि अभी से उसमें से बालु निकलने लगा है जबकि इस रास्ते का निर्माण ईद से तीन या चार दिन पहले ही किया गया था। उन्होंने बताया कि हाटन रोड में जो पिच रास्ता बनाया गया है उसकी भी हालत खराब है। शाह आलम ने कहा कि इन रास्तों का निर्माण आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के जो निवासी हैं उनके टैक्स के पैसे से किया जाता है । ऐसे में जिस तरह से नौसिखिया ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है, उससे जनता के पैसे की लूट हो रही है । उन्होंने मेयर से अनुरोध किया कि वह इसका संज्ञान लें और इस पर रोक लगाएं ।

  • जनसंपर्क अभियान में अग्निमित्रा ने तृणमूल सरकार पर साधा निशाना

    जनसंपर्क अभियान में अग्निमित्रा ने तृणमूल सरकार पर साधा निशाना

    तस्वीर भरत पासवान

    पब्लिक न्यूज आसनसोल भरत पासवान: आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल पिछले कुछ दिनों से लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी क्रम में वह बुधवार को आसनसोल के ईस्माइल इलाके में स्थित काली मंदिर पहुंची । इस दौरान पत्रकारों ने उनसे बंगाल के पाथर प्रतिमा और गुजरात के बनासकांठा में पटाखे की फैक्ट्री में हुए विस्फोट और लोगों की मौत पर सवाल पूछा इस पर अग्निमित्रा पाल ने गुजरात की घटना पर अपनी अनभिज्ञता जाहिर की। उन्होंने कहा कि बनासकांठा की घटना के बारे में उनको जानकारी ही नहीं है इसलिए वह उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। हालांकि उन्होंने बंगाल में लगातार पटाखा कारखानों में हो रही विस्फोट की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है कि जब बंगाल में इस तरह की घटना घटी है । इससे पहले भी इस तरह के कई घटनाएं घट चुकी हैं जिसमें कई लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज बंगाल में सिर्फ तीन उद्योग ही फल फूल रहे हैं। एक बम और गोली का उद्योग दूसरा लॉटरी का उद्योग और तीसरा शराब का उद्योग।

  • वार्ड 97 की महिलाओं ने मेयर से मुलाकात कर पेयजल समस्या का समाधान करने की अपील

    वार्ड 97 की महिलाओं ने मेयर से मुलाकात कर पेयजल समस्या का समाधान करने की अपील

    तस्वीर भरत पासवान

    पब्लिक न्यूज आसनसोल भरत पासवान: आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 97 के आदिवासी इलाके की महिलाओं ने बुधवार को मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की। उन्होंने उनके वार्ड में पानी की कमी के बारे में मेयर को अवगत कराया और इस परेशानी को दूर करने का अनुरोध किया। इस संबंध में मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि 97 नंबर वार्ड की कुछ महिलाओं ने उनसे उनके क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर मुलाकात की और समस्या के निराकरण के लिए अनुरोध किया । उन्होंने कहा कि उनके अनुरोध पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए समस्या के कारण का पता लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है रिपोर्ट आते ही उन्हें पूरी उम्मीद है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या दूर हो जाएगी।

  • डंपिंग ग्राउंड का एमएमआईसी ने दौरा कर लिया जायजा

    डंपिंग ग्राउंड का एमएमआईसी ने दौरा कर लिया जायजा

    तस्वीर भरत पासवान– एमएमआईसी मानस दास के नेतृत्व में सेनेटरी विभाग के अधिकारियों ने काली पहाड़ी डंपिंग ग्राउंड का दौरा किया।

    पब्लिक न्यूज आसनसोल भरत पासवान: 3 दिन पूर्व काली पहाड़ी इलाके में स्थित डंपिंग ग्राउंड में आग लगने की घटना घटी थी। इस वजह से इलाके में काफी खलबली मच गई थी। लोग बेहद आतंकित हो गए थे। बुधवार को मेयर विधान उपाध्याय के निर्देश पर आसनसोल नगर निगम के सैनिटरी विभाग के एमएमआईसी मानस दास के नेतृत्व में सेनेटरी विभाग के अधिकारियों ने काली पहाड़ी डंपिंग ग्राउंड का दौरा किया। इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि 3 दिन पहले डंपिंग ग्राउंड में आग लगी थी लेकिन आसनसोल नगर निगम और दमकल विभाग की कोशिशें से आग पर काबू पा लिया गया था। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रयास कर रहा है कि वहां पर जो कचरा जमा है । उसको हटा लिया जाए। इस बारे में एक एजेंसी से बात भी चल रही है। एजेंसी की तरफ से 2024 के अंत तक कचरे को हटा लेने की बात कही गई थी लेकिन अब 2025 के भी कुछ महीने बीत चुके हैं। अभी तक एजेंसी द्वारा कचरे को हटाया नहीं गया है । इस बारे में भी नगर निगम द्वारा प्रयास किया जा रहा है। वही एमएमआईसी मानस दास ने कहा कि वह अपने अधिकारियों के साथ काली पहाड़ी डंपिंग ग्राउंड का जायजा लेने के लिए आए हैं। यहां पर तीन दिनों पहले आग लगी थी लेकिन अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और जो भी थोड़ी बहुत परेशानी थी वह भी कल तक दूर हो जाएगी ।उन्होंने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

  • আসানসোল বার এ্যাসোসিয়েশন নির্বাচন/ হার বিদায়ী সভাপতি রাজেশ তেওয়ারির/ জয়ী অয়ন রঞ্জন মুখোপাধ্যায় ………… আসানসোল,

    আসানসোল বার এ্যাসোসিয়েশন নির্বাচন/ হার বিদায়ী সভাপতি রাজেশ তেওয়ারির/ জয়ী অয়ন রঞ্জন মুখোপাধ্যায় ………… আসানসোল,

    পাবলিক নিউজ আলোক চক্রবর্তী আসানসোল:-আসানসোল বার অ্যাসোসিয়েশনের নির্বাচনে নাটকীয় পট পরিবর্তন। সভাপতি পদে জয়লাভ করলেন অয়ন রঞ্জন মুখোপাধ্যায় । তিনি হারিয়েছেন বিদায়ী সভাপতি তথা আসানসোল পুরনিগমের তৃনমুল কংগ্রেসের কাউন্সিলার ও বোরো চেয়ারম্যান রাজেশ ওরফে বান্টি তেওয়ারিকে। অয়ন রঞ্জন বন্দোপাধ্যায় ৬০ ভোটে জয়লাভ করেছেন ।
    অয়ন রঞ্জন মুখোপাধ্যায় পেয়েছেন ৫৩০ ভোট ও বিদায়ী সভাপতি রাজেশ ওরফে বান্টি তেয়ারি পেয়েছেন ৪৭০ ভোট। প্রসঙ্গতঃ, এর আগে
    বিনা প্রতিদ্বন্দ্বিতায় সম্পাদক পদে আগেই জয়লাভ করেছেন বাণীব্রত মণ্ডল।
    উল্লেখ্য, মঙ্গলবারই আসানসোল বার এ্যাসোসিয়েশনের নির্বাচনে আইনজীবিরা তাদের ভোটাধিকার প্রয়োগ করেন।
    তবে, শাসক দলের কাউন্সিলার নেতা বারের নির্বাচনে হেরে যাওয়ায় স্বাভাবিক ভাবেই আসানসোল শহর তথা শিল্পাঞ্চলের রাজনৈতিক মহলে শোরগোল পড়েছে।