Category: good news

  • भारत के संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    भारत के संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    पब्लिक न्यूज आसनसोल :– भारत के संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी के अलावा आसनसोल नगर निगम के तमाम कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे इस मौके पर सभी विशिष्ट व्यक्तियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अपना कब तक रखते हुए सभी ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को एक महान व्यक्ति बताया और कहा कि जिस तरह से एक पिछड़े समाज से आने के बावजूद भी उन्होंने अपनी शिक्षा के बल पर समाज में एक विशिष्ट स्थान हासिल किया और दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का संविधान उन्होंने लिखा यह दर्शाता है कि अगर कोई ठान ले तो दुनिया की बड़ी से बड़ी चुनौती भी उसके सामने बौनी नजर आती है सभी ने आने वाली पीढ़ी से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद रखना का अनुरोध किया और कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का जीवन प्रेरणा से भरा हुआ है और नई पीढ़ी को उनसे सीख लेने की आवश्यकता है

  • देश के संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष पर आज डामरा इलाके में पश्चिम बंगाल बावरी समाज और डामरा एससी एसटी आंचलिक कमिटि के तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया

    देश के संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष पर आज डामरा इलाके में पश्चिम बंगाल बावरी समाज और डामरा एससी एसटी आंचलिक कमिटि के तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया

    पब्लिक न्यूज आसनसोल :– देश के संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष पर आज डामरा इलाके में पश्चिम बंगाल बावरी समाज और डामरा एससी एसटी आंचलिक कमिटि के तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस रक्तदान शिविर में डिप्टी मेयर अभिजीत घटक बोरो चेयरमैन शिवानंद बावरी के अलावा इस क्षेत्र के तमाम स्थानीय लोग उपस्थित थे इस मौके पर अभिजीत घटक ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष पर यहां पर हर साल इस तरह के कार्यक्रम होते हैं इस साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इसके अलावा बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान की रचना की थी वह चाहते थे कि देश में सभी को समान अवसर प्राप्त हो जाए वह किसी भी धर्म जाति का क्यों ना हो लेकिन आज कुछ ताकत ऐसी है जो संविधान को कमजोर करना चाहती है हमें ऐसी शक्तियों के खिलाफ लड़ने की आवश्यकता है ताकि हमारा संविधान और मजबूत हो और भारत विश्व का सबसे मजबूत देश बनकर सामने आए।

  • आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक आज अपने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर इलाके में पहुंचे यहां पर उन्होंने हरि नाम संकीर्तन करने वाले मंडली को ढोलक और मंजीरा प्रदान किया

    आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक आज अपने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर इलाके में पहुंचे यहां पर उन्होंने हरि नाम संकीर्तन करने वाले मंडली को ढोलक और मंजीरा प्रदान किया

    पब्लिक न्यूज आसनसोल :– आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक आज अपने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर इलाके में पहुंचे यहां पर उन्होंने हरि नाम संकीर्तन करने वाले मंडली को ढोलक और मंजीरा प्रदान किया इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री ने कहा कि यह फैसला लिया गया था कि आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जितने भी हरिराम संकीर्तन मंडली है उनको ढोलक और मंजीरा प्रदान किया जाएगा आज इसी क्रम में वह यहां पर आए हैं और यह ढोलक पर मंजीरा प्रदान कर रहे हैं उन्होंने कहा कि नगर संकीर्तन बंगाल की बहुत पुरानी परंपरा है लेकिन जैसे-जैसे हम आधुनिकता की तरफ बढ़ रहे हैं हम कहीं ना कहीं अपनी परंपराओं से दूर हटते जा रहे हैं इसे देखते हुए यह कार्यक्रम किया जा रहा है ताकि हम अपने जड़ों से जुड़े और इसी सोच को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम किया जा रहा है इस मौके पर यहां बोरो चेयरमैन अनिमेष दास पार्षद अर्जुन मांझी के अलावा अन्य स्थानीय निवासी उपस्थित थे

  • हनुमान जयंती के अवसर पर आज आसनसोल गौशाला से राहा लेन श्याम मंदिर तक एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

    हनुमान जयंती के अवसर पर आज आसनसोल गौशाला से राहा लेन श्याम मंदिर तक एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

    पब्लिक न्यूज आसनसोल:– हनुमान जयंती के अवसर पर आज आसनसोल गौशाला से राहा लेन श्याम मंदिर तक एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे जिन्होंने अपने हाथों में पवित्र ध्वजाएं थाम रखे थे बजरंगबली के नाम के जयकारे लगाते हुए यह शोभायात्रा आगे बढ़ी यहां पर रह-रह कर भक्तों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए शोभायात्रा में शामिल लोगों में एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा था यह शोभायात्रा गौशाला से निकली और श्याम मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई।

  • दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी के 2025, 2027 वर्ष के लिए नई कमेटी का गठन किया गया है

    दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी के 2025, 2027 वर्ष के लिए नई कमेटी का गठन किया गया है

    पब्लिक न्यूज आसनसोल:– दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी के 2025 /2027 वर्ष के लिए नई कमेटी का गठन किया गया है आज रानीगंज के बांसड़ा इलाके में संस्था के कार्यालय में इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया आपको बता दें कि आने वाले 2 सालों के लिए संस्था के अध्यक्ष के तौर पर प्रख्यात व्यवसायी सचिन राय को चुना गया है। जबकि संदीप झुनझुनवाला ओनरेरी जनरल सेक्रेटरी बनाएगए हैं दूसरी तरफ मनोज सराफ वर्किंग प्रेसिडेंट और पवन गुटगुटिया सीनियर वाइस प्रेसीडेंट पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा और भी कई वरिष्ठ व्यापारियों को इस नई कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है रानीगंज के वरिष्ठ व्यवसायी और समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद खेतान पैटर्न की भूमिका निभाएंगे तो वही सुभाष अग्रवाला पैटर्न और चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। आज इन सभी पदाधिकारीयों का इंस्टालेशन सेरेमनी हुआ इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सचिन राय ने कहा कि फोसबेकी व्यापारियों का संगठन है जो हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए काम करता रहता है उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर कुछ समस्याएं हैं जो इस व्यापारियों के मंच से वह सरकार के सामने पेश करेंगे उन्होंने कहा कि आज की तारीख में बंगाल में औद्योगीकरण के क्षेत्र में सबसे बड़ी बाधा लैंड सीलिंग है उन्होंने कहा कि अन्य किसी भी राज्य में लैंड सीलिंग नहीं है लेकिन पश्चिम बंगाल में 25 एकड़ से ज्यादा जमीन कोई खरीद नहीं सकता उससे ज्यादा जमीन खरीदने के लिए उसे पहले वह जमीन खरीदनी होगी फिर उसे सरकार को लीज पर देना होगा सचिन राय नेकहा के इससे बहुत से व्यापारी पश्चिम बंगाल में निवेश करने से हतोत्साहित होते हैं इस वजह से उनकी यह सरकार से अपील रहेगी कि लैंड सीलिंग के प्रावधान को समाप्त किया जाए इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं और युवाओं को उद्योग के क्षेत्र में आगे लाने पर भी बल देने की बात कही

  • सोनामुखी, (बांकुड़ा) संत जेवियर्स हाई स्कूल के प्रांगण में अम्बेडकर जयंती व बंगाली नववर्ष (पोइला बोइशाख) के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    सोनामुखी, (बांकुड़ा) संत जेवियर्स हाई स्कूल के प्रांगण में अम्बेडकर जयंती व बंगाली नववर्ष (पोइला बोइशाख) के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल सोनामुखी, (बांकुड़ा):– संत जेवियर्स हाई स्कूल के प्रांगण में अम्बेडकर जयंती व बंगाली नववर्ष (पोइला बोइशाख) के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अम्बेडकर की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा बंगला गीत पर आकर्षक नृत्य पेश किया गया।
    विद्यालय के निदेशक रंजीत सिंह ने सभी को पोइला बोइशाख की शुभकामनाएं दी साथ ही अम्बेडकर जी के योगदानों को बताते हुए कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हमेशा समाज के पीड़ित, उपेक्षित व दबे कुचले लोगों को बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने संविधान के माध्यम से गरीब समाज को अधिकार और सम्मान दिलाया है,जिसकी बदौलत आज समाज में ऊंच-नीच की खाई मिट रही है।वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदीप भट्टाचार्य ने पोइला बोइसाख की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पोइला बोइशाख एक नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। ये एक बेहतर कल का संकेत देता है और समृद्धि, आनंद, अच्छे स्वास्थ्य आशा भी साथ लाता है।
    इस मौके पर अतनु सिंघो दे,चंद्रिमा गोराय, मोहम्मद अज़हर,कौशिक अधिकारी,शोमा दत्ता, दिब्यन्दु भट्टाचार्य, सुष्मिता बीट, कोयल दे, लबोनि गोराय,रुम्पा दत्ता, आदि उपस्थित थे।

  • 2016 के एसएससी पैनल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल हीमें खारिज कर दिया गया था इसे लेकर शिक्षकों द्वारा लगातार  प्रदर्शन किया जा रहा है।

    2016 के एसएससी पैनल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल हीमें खारिज कर दिया गया था इसे लेकर शिक्षकों द्वारा लगातार  प्रदर्शन किया जा रहा है।

    पब्लिक न्यूज आसनसोल :–2016 के एसएससी पैनल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल हीमें खारिज कर दिया गया था इसे लेकर शिक्षकों द्वारा लगातार  प्रदर्शन किया जा रहा है। कल कस्बा में जब योग्य शिक्षक डीआई कार्यालय मैं ज्ञापन सौंपने गए थे तब उन पर पुलिस द्वारालाठीचार्ज किया गया था इन सब मुद्दों को लेकर आज नियामतपुर बाजार इलाके में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कुल्टी एरिया कमेटी की तरफ से विरोध सभा का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां कई वामपंथी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर वामपंथी नेता देवानंद प्रसाद ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं कर पाती है इनके कार्यकाल में सिर्फ एक बार 2016 में एसएससी के जरिए नियुक्ति हुई थी लेकिन उसमें भी इतनी गड़बड़ियां पाई गई की अदालतों को सरकार को बताना पड़ा कि जो योग्य है और जो अयोग्य हैं उनको अलग-अलग किया जाए लेकिन ना तो एसएससी न राज्य सरकार और ना ही शिक्षा विभाग यह कर पाया जिस वजह से पूरा का पूरा पैनल खारिज करना पड़ा उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है और ऐसे भी आशंका है कि आम जनता अपने हाथ में कानून न उठा ले उन्होंने कहा कि राज्य सरकार योग्य शिक्षकों के नाम की सूची जारी कर दे बाकी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी अदालत में मामला देख लेगी

  • मौसम ने बदला मिजाज चिलचिलाती धुप और चिपचिपी गर्मी के बिच झमाझम बारिश

    मौसम ने बदला मिजाज चिलचिलाती धुप और चिपचिपी गर्मी के बिच झमाझम बारिश

    पब्लिक न्यूज आसनसोल, पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे गुरुवार को शाम पाँच बजे के बाद अचानक से मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया और चिलचिलाती धुप और चिपचिपी गर्मी के बिच अचानक से झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिस बारिश ने गर्म मौसम को ठंडे मौसम मे बदल दिया, जो लोग धुप से बचने के लिये छाता का इस्तेमाल कर रहे थे वही लोग बारिश से बचने के लिये छाता का इस्तेमाल करते नजर आए, एक तरफ जहाँ लोगों ने अचानक से हुई इस बारिश को राहत की बारिश बताई तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने इस बारिश को आफत की बारिश कहते हुए यह कहा की इस बारिश से भीगने के बाद भले ही शरीर को थोड़ी देर के लिये ठंडक और राहत मिलेगी पर वह ठंडक और राहत मौसमी शर्दी और बुखारें भी शौंप देंगी, इस लिये ऐसे बारिश से खुदको भीगने से बचाकर रखना ही फायदेमंद है, वहीं कुछ लोग यह भी कहते हुए नजर आए की वह मौसम का हर मजा खुलकर लेते हैं, चाहे धुप हो या फिर गर्मी या फिर हो ठंडी और शीतलहरी का मौसम या फिर बारिश का मौसम वह प्राकुर्तिक के हर मौसम को खुलकर एन्जॉय करते हैं

  • ভোটার তালিকার কাজে শাসক দলের জেলা স্তরে বিএলএ নিয়োগ / পশ্চিম বর্ধমানের দায়িত্বে ভি শিবদাসন…………. আসানসোল, ১০

    ভোটার তালিকার কাজে শাসক দলের জেলা স্তরে বিএলএ নিয়োগ / পশ্চিম বর্ধমানের দায়িত্বে ভি শিবদাসন…………. আসানসোল, ১০

    পাবলিক নিউজ আসানসোল :– এপ্রিলঃ রাজ্যের শাসক দল তৃণমূল কংগ্রেস জেলায় জেলায় ভোটার তালিকার কাজের জন্য দায়িত্ব বণ্টন করলো। তাদের বলা হচ্ছে বুথ লেভেল এজেন্ট বা বিএলএ-১। পশ্চিম বর্ধমান জেলাও তার মধ্যে রয়েছে।
    রাজ্যে তৃণমূল কংগ্রেস ভোটার তালিকা সংক্রান্ত কাজে গতি আনতে প্রতিটি জেলায় নেতৃত্বের হাতে এই দায়িত্ব তুলে দিয়েছে। তাতে পশ্চিম বর্ধমান জেলার দায়িত্ব দেওয়া হয়েছে দলের রাজ্য সম্পাদক ভি শিবদাসন ওরফে দাসুকে। তাকে পশ্চিম বর্ধমানের জেলা স্তরের বুথ লেভেল এজেন্ট (বিএলএ-১) হিসেবে নিযুক্ত করা হয়েছে।
    রাজ্যের অন্যান্য জেলায় স্থানীয় বিধায়ক ও মন্ত্রীদের এই দায়িত্ব দেওয়া হলেও, পশ্চিম বর্ধমানে দল একজন সিনিয়র নেতার উপর ভরসা রেখেছে বলে মনে করা হচ্ছে।
    এই নিয়োগ প্রসঙ্গে এক সাক্ষাৎকারে ভি শিবদাসন দাসু বলেন, আমি নেত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় এবং নেতা অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায়ের কাছে কৃতজ্ঞ। তাদের দুজনকে আমি ধন্যবাদ জানাই যে তারা আমাকে এই দায়িত্বের যোগ্য মনে করেছেন। অল ইন্ডিয়া তৃণমূল কংগ্রেসের পক্ষ থেকে পশ্চিম বর্ধমান জেলার বিএলএ-১ হিসেবে নিযুক্ত করেছেন।
    তিনি আরও বলেন, সবাই ভালো থাকুন, সুস্থ থাকুন। আসুন, আমরা সবাই একসঙ্গে মাঠে নেমে দলকে আরও শক্তিশালী করি। এই নিয়োগের মাধ্যমে তৃণমূল কংগ্রেস তৃণমূল স্তরে তাদের সাংগঠনিক শক্তিকে আরও মজবুত করার দিকে আরেকটি পদক্ষেপ নিয়েছে। আগামী নির্বাচনের কথা মাথায় রেখে দলের এই উদ্যোগকে সংগঠনকে আরও শক্তিশালী করার কৌশলের অংশ হিসেবে দেখা হচ্ছে বলে, রাজনৈতিক বিশেষজ্ঞদের মত।

  • बर्नपुर कल्याण समिति के बांसती दुर्गापूजा का हुआ उद्घाटन, 44वे वर्ष हो रहा पूजा का आयोजन

    बर्नपुर कल्याण समिति के बांसती दुर्गापूजा का हुआ उद्घाटन, 44वे वर्ष हो रहा पूजा का आयोजन

    पब्लिक न्यूज बर्नपुर भरत पासवान। बर्नपुर के वार्ड संख्या 56 अंतर्गत वैगन कॉलोनी स्थित बर्नपुर कल्याण समिति की ओर से भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कर बांसती दुर्गापूजा का आयोजन किया गया है। बुधवार की शाम आयोजित पूजा के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में उपमेयर अभिजीत घटक के साथ पार्षद अशोक रुद्र, सोना गुप्ता, स्थानीय पार्षद श्रावणी विश्वास, उत्पल सेन, पवन गुटगुटिया आदि उपस्थित रहे। इस दौरान पूजा कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभिजीत घटक ने पूजा पंडाल का फीता काटकर एवं सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर बांसती दुर्गापूजा का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमेयर अभिजीत घटक ने आयोजकों की सराहना करने के साथ अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने के प्रयास की काफी सराहना की। इस दौरान बर्नपुर क्या समिति के उपाध्यक्ष सह पूर्व पार्षद मिलन मंडल, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, महासचिव चाणक्य कुमार, मुखविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष रूपक राय आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रूपक राय ने बताया कि 44वे वर्ष काफी धूमधाम के साथ बांसती दुर्गापूजा का आयोजन किया गया है। महानवमी को महाभोग का आयोजन किया जायेगा। जबकि 7 अप्रैल को प्रतिमा का विसर्जन होगा।