Category: Education

  • पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट के जरिए अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कई परियोजनाएं चलाई जा रही है इसी को लेकर आज आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में एक बैठक का आयोजन किया

    पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट के जरिए अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कई परियोजनाएं चलाई जा रही है इसी को लेकर आज आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में एक बैठक का आयोजन किया

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:– पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट के जरिए अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कई परियोजनाएं चलाई जा रही है इसी को लेकर आज आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक की अध्यक्षता आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने की। इनके अलावा यहां आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक विभिन्न बोरो के चेयरमैन पार्षद नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे इस मौके पर विधान उपाध्याय ने कहा कि पहले माइनोरिटी डिपार्टमेंट के बारे में लोग सिर्फ सुनते थे लेकिन जब से मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी ने कमान संभाली है इस विभाग के जरिए लोगों का भला हो रहा है अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का लाभ मिल रहा है और इसके लिए ममता बनर्जी को जितना भी धन्यवाद दिया जाए वह कम है वही वसीम उल हक ने कहा के राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कई परियोजनाएं लागू की गई है लेकिन अक्सर परियोजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी नहीं होती जिस वजह से उनका लाभ उन्हें नहीं मिलता ऐसी बैठकों के जरिए राज्य सरकार की उन परियोजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करने में सहूलियत होगी उन्होंने कहा कि आज सभी 106 वार्डों के प्रतिनिधियों को इस बैठक में सम्मिलित करना संभव नहीं था लेकिन यहां पर अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित हैं जो इस सभा से जो जानकारी मिलेगी उस जानकारी को अपने-अपने इलाकों में जाकर फैलाएंगे और लोगों को बताएंगे कि राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए कौन-कौन से परियोजनाएं चलाई जा रही हैं उन्होंने कहा कि इस कार्य में आसनसोल नगर निगम और विभिन्न बोरो के चेयरमैन उनकी मदद करेंगे।

  • पश्चिम बंगाल आदिवासी कल्याण समिति की तरफ से आज आसनसोल के सब डिविजनल ऑफीसर से मुलाकात की

    पश्चिम बंगाल आदिवासी कल्याण समिति की तरफ से आज आसनसोल के सब डिविजनल ऑफीसर से मुलाकात की

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:– पश्चिम बंगाल आदिवासी कल्याण समिति की तरफ से आज आसनसोल के सब डिविजनल ऑफीसर से मुलाकात की गई और उनसे अनुरोध किया गया कि एससी एसटी सर्टिफिकेट में हो रही जालसाजी को रोका जाए। इस बारे में संगठन के युवा नेता ने बताया कि आज उन्होंने एसडीओ से मुलाकात की और उनसे अनुरोध किया कि फर्जी सर्टिफिकेट को रद्द किया जाए क्योंकि इसके जरिए असली आदिवासी समाज के लोगों को वंचित किया जा रहा है उन्होंने ऐसे 400 लोगों के नामों की सूची एसडीओ को दी और दावा किया कि यह लोग असली एससी एसटी समुदाय के नहीं है और फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी पाकर आदिवासी समाज के लोगों को वंचित कर रहे हैं उन्होंने दावा किया कि उज्जवल महतो नामक एक व्यक्ति के पास खातरा से ओबीसी सर्टिफिकेट है और आसनसोल से उसने एसटी सर्टिफिकेट निकाला है इसके जरिए वह नौकरी भी कर रहा है उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की गई है उन्होंने बताया कि एसडीओ ने उनकी बातों को सुना और 8 तारीख तक का समय मांगा है।

  • आसनसोल के सृष्टि नगर में स्थित ओडीसी क्लब में आसनसोल एआईपी की तरफ से करियर फेयर का आयोजन किया गया

    आसनसोल के सृष्टि नगर में स्थित ओडीसी क्लब में आसनसोल एआईपी की तरफ से करियर फेयर का आयोजन किया गया

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:– आज आसनसोल के सृष्टि नगर में स्थित ओडीसी क्लब में आसनसोल एआईपी की तरफ से करियर फेयर का आयोजन किया गया आसनसोल एजुकेशन एक्सपो नाम से इस करियर फेयर के जरिए पश्चिम बर्धमान के साथ-साथ इस क्षेत्र के विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों को देश के सर्वश्रेष्ठ एमबीए कॉलेज के बारे में जानकारी प्रदान की गई यहां पर बेंगलुरु गुजरात उड़ीसा के अलावा बंगाल के भी सर्वश्रेष्ठ एमबीए कॉलेज के प्रतिनिधि आए थे जिन्होंने करियर फेयर में आए विद्यार्थियों को एमबीए के बारे में जानकारी दी कि कैसे वो इन कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध है या नहीं इसके अलावा विद्यार्थियों के मन में जो भी शंकाएं थीं उनका निराकरण कॉलेज के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया इस मौके पर इस आयोजन से जुड़े शुभ्रा जीत गांगुली ने बताया कि आज इस करियर फेयर में देश के विभिन्न प्रांतो से सर्वश्रेष्ठ एमबीए कॉलेज के प्रतिनिधि आए हैं जो पश्चिम बर्धमान ही नहीं बल्कि दूसरे जिला से आए विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा में एमबीए करने को लेकर जानकारी प्रदान कर रहे हैं उन्होंने कहा कि वह इन विद्यार्थियों और एमबीए कॉलेज के बीच एक सेतु का काम कर रहे हैं

  • बर्नपुर के पुराना हॉट एसएसपी मैदान में अपराजिता सब पेयेछिर आसर की शुरुआत हुई यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री मलय घटक उपस्थित थे इस कार्यक्रम के आयोजकों ने सबसे पहले मंत्री मलय घटक का स्वागत किया

    बर्नपुर के पुराना हॉट एसएसपी मैदान में अपराजिता सब पेयेछिर आसर की शुरुआत हुई यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री मलय घटक उपस्थित थे इस कार्यक्रम के आयोजकों ने सबसे पहले मंत्री मलय घटक का स्वागत किया

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :–आज बर्नपुर के पुराना हॉट एसएसपी मैदान में अपराजिता सब पेयेछिर आसर की शुरुआत हुई यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री मलय घटक उपस्थित थे इस कार्यक्रम के आयोजकों ने सबसे पहले मंत्री मलय घटक का स्वागत किया इसके उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम के जरिए लड़कियों को आत्मरक्षा के कौशल सिखाए जाएंगे यहां कराटे योग के साथ-साथ संगीत की शिक्षा भी दी जाएगी इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मंत्री ने कहा कि कुछ दिनों पहले कोलकाता में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी जिसे लेकर पूरे बंगाल में काफी हलचल हुई घटना के 12 घंटे के अंदर राज्य की पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया लेकिन फिलहाल यह मामला सीबीआई के अधीन है सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है लेकिन 3 महीने से ऊपर बीत चुके हैं लेकिन अभी तक दोषी को सजा नहीं मिली है उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने भारत के पुराने कानून व्यवस्था को बदलकर भारत न्याय संहिता नामक नई कानून व्यवस्था लागू की इस नई कानून व्यवस्था में 16 वर्ष से कम आयु की किसी लड़की के साथ अगर सामूहिक बलात्कार होता है तो आरोपियों को फांसी की सजा का प्रावधान है लेकिन अन्य अपराधों में यह प्रावधान नहीं है जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जो कानून विधानसभा में पास करवाया था उस  अपराजिता कानून में ऐसे अपराधों के लिए फांसी की सजा का प्रावधान है यह बिल अभी राष्ट्रपति के पास अनुमोदन के लिए लंबित है उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है और अपराजिता सब पेयेछिर आसर में भी लड़कियों महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है जिसे देखकर काफी अच्छा लग रहा है।

  • ऐनुअल स्पोर्ट कार्यक्रम मे कुलटी आएंगे सीबीएसई के जॉइंट सेकेट्री थोँगो लेट मेट

    ऐनुअल स्पोर्ट कार्यक्रम मे कुलटी आएंगे सीबीएसई के जॉइंट सेकेट्री थोँगो लेट मेट

    पब्लिक न्यूज आसनसोल कुलटी, पश्चिम बंगाल आसनसोल कुलटी विधानसभा के कुलतोड़ा इलाके मे स्थित ग्रीन पॉइंट स्कुल मे
    हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 22 दिसंबर को अनुअल स्पोर्ट कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है, जिस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये स्कुल मे पुरे जोर शोर से तैयारियां भी चल रही है, वहीं स्कुल के छात्र और छात्राएं भी स्पोर्ट से जुड़े विभिन्न प्रकार की तैयारियां भी कर रहे हैं, की वह कार्यक्रम के दौरान अपनी कला और हुनर को अच्छे से प्रदर्शित कर सकें, इसी कार्यक्रम को लेकर स्कुल के चेयरमेन राम बालक शर्मा ने बताया की स्कुल मे कोविड की वजह से यह कार्यक्रम कई वर्षो से स्थगित रहा, पर इस वर्ष इस कार्यक्रम को सफल बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है, जिस तैयारी मे स्कुल के छात्रा और छात्राएं ही नही बल्कि स्कुल के तमाम सिक्षक भी जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं, उन्होने स्कुल के शुरुआती दौर को याद करते हुए यह कहा की उनको कुलटी मे इस स्कुल को बनाने का आइडिया नैनीताल और मद्रास से आया था जब वह अपने बच्चों की वहाँ उच्च सिक्षा दिलवाने ले गए थे, वहाँ के स्कूलों की सिक्षा वेवस्था व वहाँ का कल्चर को देख वह काफी प्रभावित हुए और उनके मन मे भी यह आशा जगी की अगर इस तरह का स्कुल का निर्माण कुलटी मे हो तो वहाँ के वह छात्र और छात्राएं कम बजट मे अच्छी सिक्षा प्राप्त कर पाएंगे जो छात्र और छात्राएं पैसे या फिर स्कुल मे कम सीट उपलब्ध होने के कारण कुलटी के एक मात्र मिसिनरी स्कुल एजी चर्च स्कुल मे दाखिला नही करवा पाते, अपनी उस आशा को अमली जामा पहनाने के उदेश्य से वह कुलटी आए और कुलटी मे अपने स्कुल बनाने के लिये जमीन ढूढ़ने की शुरुआत 2002 मे शुरू की करीब तीन वर्ष के बाद उनको स्कुल बनाने के लिये करीब 42 बीघा जमीन उपलब्ध हो पाई, 2006 मे उन्होंने स्कुल का नीव डालना शुरू किया, 2007 मे उनको अपने स्कुल का सेक्सन पकड़ना था और स्कुल का उदघाटन भी करना था, दिन रात कड़ी मेहनत और लगन के बाद स्कुल कुछ हद तक तैयार हुई जिसमे क्लास पाँचवी तक की पढ़ाई शुरू की गई उस वक्त स्कुल मे करीब 550 छात्र और छात्राओं ने दाखिला लिया, शुरुआती दौर मे इतने सारे बच्चों का दाखिला कोई कम बड़ी बात नही थी, उनके लिये यह दाखिला एक अग्नि परीक्षा भी थी जिस परीक्षा मे राम बालक शर्मा पूरी तरह से खरे भी उतरे और हर वर्ष एक नई चुनौती के साथ सिक्षा के क्षेत्र मे आगे बढ़ते चले गए, आज के दौर मे स्कुल मे 12 वीं तक पढ़ाई होती है, स्कुल मे कुल 2600 छात्र और छात्राएं हैं, जिन छात्र और छात्राओं को अच्छी सिक्षा दिक्षा दिलाने के लिये करीब 96 अनुभवी सिक्षक है, स्कुल के साथ -साथ स्कूली छात्र-छात्राओं पर नजर रखने के लिये करीब 200 कैमरे लगाए गए हैं, इसके अलावा स्कुल के अन्य 64 स्टाफ हैं जो स्कुल की हर गतिविधियों पर नजर रखते हैं, उन्होंने यह भी कहा की वह सीबीएसई गाइड लाईन को पालन करते कर रहे हैं जिस कारण वह स्कुल मे दाखिला लेने के लिये आने वाले छात्र और छात्राओं को दाखिला ले नही पा रहे हैं, उन्होने इस तरह की स्थिति के समाधान के लिये एक रास्ता ढूंढ़ लिया है और वह अपने स्कुल मे सेकसन बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दि है, जिससे स्कुल मे अपने बच्चों का दाखिला दिलवाने आने वाले अभिवाक मायूस नही लौटेंगे और उनके बच्चों को बहोत ही असानी से दाखिला हो जाएगा, इसके अलावा उन्होने यह भी कहा की आने वाले समय मे वह एक लॉ कॉलेज खोलने की तैयारी कर रहे हैं जिसके लिये उन्होंने करीब चार बीघा जमीन भी चिन्हित कर लिया है, कार्य शुरू करने से पहले वह सीबीएससी गाइड लाईन का पालन करते हुए स्कुल बिल्डिंग मे एक लिफ्ट बनवाने का कार्य शुरू कर रहे हैं, साथ ही स्कुल मे तेजी से बढ़ रहे छात्र और छात्राओं के दाखिलों की संख्या को देखते हुए सेक्सन भी बढ़ा रहे हैं, जिसके लिये वह स्कुल कैम्पल मे नए भवन बनाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्होने कहा की वह अपने स्कुल के छात्र और छात्राओं को सिक्षा दिक्षा के अलावा स्पोर्ट से जुड़े तमाम कलाओं के गुर भी सिखाना चाहते हैं जिससे उनके स्कुल के छात्र और छात्राएं आल राउंडर के रूप मे जाने और पहचाने जाए

  • स्कूली बच्चों को सिर्फ स्कूल की किताबों के शिक्षा तक सीमित रखकर उन्हें जीवन का अनुभव कराए गए

    स्कूली बच्चों को सिर्फ स्कूल की किताबों के शिक्षा तक सीमित रखकर उन्हें जीवन का अनुभव कराए गए

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:– स्कूली बच्चों को सिर्फ स्कूल की किताबों के शिक्षा तक सीमित रखकर उन्हें जीवन का अनुभव करने के लिए आज केंद्रीय विद्यालय की तरफ से स्कूल के कक्षा 5 के 114 बच्चों को वर्धमान के जूलॉजिकल गार्डन में ले जाया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए स्कूल की शिक्षिका काजल ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को सिलेबस के बाहर के जीवन का अनुभव प्रदान करने के लिए वर्धमान के जूलॉजिकल गार्डन के शहर कराई जा रही है 114 बच्चों को ले जाया जा रहा है वहां पर प्रकृति के बारे में प्रकृति के बीच ले जाकर जानकारी दी जाएगी।

  • ভারত থেকে একমাত্র সুযোগ / ইউরোপীয়ান ইউনিয়নের পিএইচডি ফেলোশিপ নিয়ে ইউরোপ পাড়ি পশ্চিম বর্ধমানের যুবকের

    ভারত থেকে একমাত্র সুযোগ / ইউরোপীয়ান ইউনিয়নের পিএইচডি ফেলোশিপ নিয়ে ইউরোপ পাড়ি পশ্চিম বর্ধমানের যুবকের

    পাবলিক নিউজঃ আসানসোল:– পশ্চিম বর্ধমান জেলার সালানপুরের রূপনারায়নপুর ডিএভি স্কুলের প্রাক্তন পড়ুয়া পশ্চিম রাঙ্গামাটিয়ার বাসিন্দা অস্মিত রায় বর্মণ ” এমএসসিএ ” (মেরি কূরি) পিএইচডি ফেলোশিপ পেলেন। অস্মিত ভারত থেকে এবার এক মাত্র পড়ুয়া যে উচ্চতর শিক্ষা ও গবেষনা্র কাজ নিয়ে ইউরোপ পাড়ি দিল।
    ইউরোপীয়ান ইউনিয়নের দেওয়া এই ” এমএসসিএ” র ফেলোশিপ খুবই সম্মানজনক ও পৃথিবীর অন্যতম শ্রেষ্ঠ ফেলোশিপ। যার মেয়াদ হলো তিন বছরের। এই ফেলোশিপের সামগ্রিক মূল্য হলো ১,৪৪০০০ ইউরো। ভারতীয় মুদ্রায় তা প্রায় ১২, ৯০০০০০ টাকা।
    রুপনারায়নপুরের অস্মিত সিভিল ইঞ্জিনিয়ারিংয়ে স্নাতক। ” গেট ” ২০২২ এ তার নাম সর্বভারতীয় তালিকায় ৩২ ছিলো। ইসরোর সংস্থা আইআইআরএস দেরাদুন থেকে( ইনসার ) ” ইনফরম্যাট্রিক সিন্থেটিক অ্যাপারচার রেডার রিমোট সেনসিং” এ স্নাকত্তোর ডিগ্রী অর্জন করেছে অস্মিত । ইতালিতে ” পলিটেকনিকো দি মিলানো” র ডিপার্টমেন্ট অফ আর্কিটেকচার, বিল্ট এনভায়রনমেন্ট এন্ড কনস্ট্রাকশন ইঞ্জিনিয়ারিংয়ে সমগ্র ইউরোপের নব নির্মিত ও পুরনো সেতুগুলির উপগ্রহ মাধ্যমে স্বাস্থ্য পর্যাবেক্ষন করে সেগুলোর অসঙ্গতি বিশ্লেষণ করতেই এই ফেলোশিপ দেওয়া হয়। এই কাজের জন্য অস্মিত সুইডেনে কেটিএইচ রয়্যাল ইন্সটিটিউট অফ টেকনোলজি ও স্টকহোমে যাবে। ইতিমধ্যে গত ১৬ ডিসেম্বর সেখানে অস্মিত পৌঁছে গেছে ও কাজে যোগ দিয়েছে বলে পরিবার সূত্রে জানা গেছে।
    ফোনে অস্মিত বলেন, আমার এই কৃতিত্বের বড় দাবিদার হলেন বাবা ও মা। এছাড়াও রয়েছেন সব শিক্ষা প্রতিষ্ঠানের শিক্ষকরা। তাদের সাহচর্য না পেলে আমি, আজ এই জায়গায় আসতে পারতাম না। তিনি আরো বলেন, এখানে বাঙালিদের পছন্দের সবকিছু পাওয়া যায়। আলাদা একটা মার্কেটও আছে। বিশ্ব বাংলাও অনেক কিছু এখানে পাওয়া যায় দেখলাম। সত্যি এইসব কিছু দেখে ভালো লাগছে।

  • ২০২৫ এর ২৬ জানুয়ারি দিল্লির কর্তব্য পথে কুচকাওয়াজ / এনএসএসের ভলেন্টিয়ার হিসেবে অংশ নিচ্ছেন আসানসোল বিসি কলেজের রানি কর্মকার

    ২০২৫ এর ২৬ জানুয়ারি দিল্লির কর্তব্য পথে কুচকাওয়াজ / এনএসএসের ভলেন্টিয়ার হিসেবে অংশ নিচ্ছেন আসানসোল বিসি কলেজের রানি কর্মকার

    পাবলিক নিউজঃ আসানসোল :– প্রতি বছর দেশের প্রজাতন্ত্র দিবস উপলক্ষে দিল্লিতে কর্তব্য পথে প্যারেড বা কুচকাওয়াজের আয়োজন করা হয়। ২০২৫ এর প্রজাতন্ত্র দিবসের দিন ২৬ শে জানুয়ারি একইভাবে প্যারেডের আয়োজন করা হয়েছে। আসানসোলের বিধান চন্দ্র রায় বা বিসি কলেজের এনএসএস স্বেচ্ছাসেবক বা ভলেন্টিয়ার রানি কর্মকার সেই কুচকাওয়াজে অংশগ্রহণের সুযোগ পেয়েছেন। মঙ্গলবার এই কথা জানিয়েছেন বিসি কলেজের এনএসএস বা ন্যাশানাল সার্ভিস স্কিমের এইচওডি বা বিভাগীয় প্রধান ডঃ বর্ণালী প্রামাণিক। তিনি এদিন বলেন, এটা খুবই আনন্দের বিষয় যে রানি কর্মকার, একজন ন্যাশনাল সার্ভিস স্কিমের স্বেচ্ছাসেবক, এই কলেজের তৃতীয় সেমিস্টারের পড়ুয়া, এই বছরের প্রজাতন্ত্র দিবসের প্যারেডে দিল্লিতে কর্তব্য পথে প্যারেড করার জন্য নির্বাচিত হয়েছে৷ রানি কর্মকার ঐ জায়গায় পৌঁছাতে সবমিলিয়ে দুই ধাপে নির্বাচিত হন। প্রথমে রানি কাজি নজরুল বিশ্ববিদ্যালয় পর্যায়ে নির্বাচিত হন। এরপর সে কাজি নজরুল বিশ্ববিদ্যালয়ের প্রতিনিধি বাংলা পর্যায়ে নির্বাচন প্রক্রিয়ায় অংশগ্রহণ করে। সেখানে সে বাংলার হয়ে প্রতিনিধিত্ব করার জন্য নির্বাচিত হন। তিনি আরো বলেন, এই নির্বাচন প্রক্রিয়া অসমের গুয়াহাটিতে অনুষ্ঠিত হয়েছিলো। যেখানে বাংলার হয়ে রানির পাশাপাশি আরো সাতজন ন্যাশানাল সার্ভিস স্কিমের স্বেচ্ছাসেবক নির্বাচিত করা হয়েছে। তিনি বলেন, মোট আটজনের মধ্যে চারজন ছাত্রী ও চারজন ছাত্র রয়েছে গোটা বাংলা থেকে। তাদের মধ্যে একজন হলো আসানসোলের বিসি কলেজের রানি কর্মকার। প্রতি বছর ২৬ শে জানুয়ারি অর্থাৎ প্রজাতন্ত্র দিবসে এই কুচকাওয়াজের আয়োজন করে ভারত সরকারের যুব বিষয়ক ও ক্রীড়া মন্ত্রক। রানি কর্মকারের প্রজাতন্ত্র দিবসের প্যারেতে ন্যাশানাল সার্ভিস স্কিমের স্বেচ্ছাসেবক হিসেবে নির্বাচিত হওয়া গোটা আসানসোলের জন্য গর্বের বিষয় বলে বর্ণালীদেবী জানিয়েছেন।
    স্বাভাবিক ভাবেই রানি কর্মকারও এই নির্বাচনে খুশি ও উচ্ছ্বসিত। রানি জানান খুব ভালো লাগছে যে আমি প্রজাতন্ত্র দিবসের প্যারেডে এনএসএসের ভলেন্টিয়ার হিসেবে অংশ নিচ্ছি। আমার এই সাফল্যে কলেজের খুব সহযোগিতা পেয়েছি। এরজন্য আমি কৃতজ্ঞ।

  • आसनसोल के विधान चंद्र राय कॉलेज की एनएसएस वालंटियर रानी कर्मकार को भी हिस्सा लेने का मौका मिला है दिल्ली में प्रजातंत्र दिवस के परेड में

    आसनसोल के विधान चंद्र राय कॉलेज की एनएसएस वालंटियर रानी कर्मकार को भी हिस्सा लेने का मौका मिला है दिल्ली में प्रजातंत्र दिवस के परेड में

    पब्लिक न्यूज आसनसोल:– हर साल प्रजातंत्र दिवस पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड मार्च का आयोजन किया जाता है इस साल भी परेड मार्च का आयोजन किया  जाएगा। इसमें आसनसोल के विधान चंद्र राय कॉलेज की एनएसएस वालंटियर रानी कर्मकार को भी हिस्सा लेने का मौका मिला है उनका परेड में हिस्सा लेने के लिए चुनाव हुआ है इस बारे में उन्होंने बताया कि वह नेशनल सर्विस स्कीम से जुड़ी हुई है इसके अलावा वह सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हुई हैं और विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य करतीं हैं उन्होंने कहा कि 26 जनवरी की परेड में हिस्सा लेने का मौका पाकर रूप बेहद खुश हैं

  • आसनसोल के ओके रोड मोड इलाके में मुंशी प्रेमचंद हिंदी फ्री प्राइमरी स्कूल को लेकर पिछले कुछ समय से लोगों की काफी शिकायतें आ रही थी

    आसनसोल के ओके रोड मोड इलाके में मुंशी प्रेमचंद हिंदी फ्री प्राइमरी स्कूल को लेकर पिछले कुछ समय से लोगों की काफी शिकायतें आ रही थी

    आसनसोल के ओके रोड मोड इलाके में मुंशी प्रेमचंद हिंदी फ्री प्राइमरी स्कूल को लेकर पिछले कुछ समय से लोगों की काफी शिकायतें आ रही थी खासकर शिक्षकों के समय पर ना आने की बात कही जा रही थी आज जब हमने स्कूल में जाकर देखा तो हमने पाया कि स्कूल शुरू हो जाने के तहत समय के बाद ही तकरीबन सभी शिक्षक स्कूल पहुंचे जब हमने इस बारे में शिक्षकों से जानना चाहा तो उन्होंने देरी से आने के बहाने बनाने शुरू कर दिए शिक्षकों का कहना था कि वह अन्य दिन समय पर आ जाते हैं लेकिन आज उनको किसी न किसी वजह से देरी हो गई लेकिन यह बड़ी हैरत की बात है किहुईलगभग सभी शिक्षकों को आने में देर हुई। दूसरी तरफ स्कूल के सामने गंदगी का अंबार लगा रहता है जिससे विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों का भी कहना है कि विद्यालय के सामने इस तरह से गंदगी का अंबार लगा रहना सही नहीं है वही स्कूल के आसपास चाय पान सिगरेट आदि की दुकान भी हैं यह भी बड़ी हैरानी की बात है कि एक स्कूल के पास इस तरह की दुकान है कैसे हो सकती हैं इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के शिक्षा विभाग के एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है और वह इसका निरीक्षण लेने खुद स्कूल जाएंगे।