Category: Education

  • पब्लिक न्यूज़ आसनसोल आसनसोल स्पोर्ट्स ऑफिशल्स की तरफ से आज एक स्पोर्ट्स क्विज का आयोजन किया

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल आसनसोल स्पोर्ट्स ऑफिशल्स की तरफ से आज एक स्पोर्ट्स क्विज का आयोजन किया

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल आसनसोल बीनूश्रीवास्तव:– स्पोर्ट्स ऑफिशल्स की तरफ से आज एक स्पोर्ट्स क्विज का आयोजन किया गया यहां पर दुर्गापुर बोगरा सहित पश्चिम बर्दवान जिले के तमाम हिस्सों से टीम आई थी जिन्होंने इस स्पोर्ट्स क्विज में हिस्सा लिया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए संस्था के अधिकारी रूपेंदु बनर्जी ने कहा कि स्पोर्ट्स ऑफिशल्स इस जिले में सिर्फ खेलों का परिचालन नहीं करते खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के स्पोर्ट्स क्विज का भी आयोजन किया जाता है जिससे कि खेलकूद के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ उन्होंने कहा कि क्विज के माध्यम से इस कार्य को करने की कोशिश की जा रही है उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में आसनसोल के अलावा अन्य क्षेत्र से भी टीमें आई है।

  • क्लाउड 9 इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से आज आसनसोल के सेन रेले रोड इलाके में स्थित एक निजी होटल में ब्यूटी कॉन्टेस्ट और फैशन शो का आयोजन किया गया

    क्लाउड 9 इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से आज आसनसोल के सेन रेले रोड इलाके में स्थित एक निजी होटल में ब्यूटी कॉन्टेस्ट और फैशन शो का आयोजन किया गया

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल अमित गुप्ता :– क्लाउड 9 इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से आज आसनसोल के सेन रेले रोड इलाके में स्थित एक निजी होटल में ब्यूटी कॉन्टेस्ट और फैशन शो का आयोजन किया गया इससे कार्यक्रम के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आयोजक संस्था से जुड़ी पमपाली मुखर्जी रिंकी चटर्जी और आत्रेई ने बताया कि इससे पहले आसनसोल में कई फैशन शो का आयोजन किया गया है लेकिन यह एक पहले ब्यूटी कॉन्टेस्ट और फैशन शो है जिसमें पूरे पूर्वी भारत से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया उन्होंने कहा कि इसमें तकरीबन 80 के आसपास प्रतिभागी है और यह विभिन्न आयु वर्ग के हैं इनमें 16 वर्ष से ज्यादा उम्र के प्रतिभागी जैसे हैं ठीक वैसे ही 70 साल के प्रतिभागी भी है इसी से यह दिखाता है कि किस फैशन शो और ब्यूटी कॉन्टेस्ट को लेकर लोगों में कितना उत्साह है उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को इस फैशन शो का फाइनल राउंड होगा और उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह इस शो का आनंद उठाने आए। उन्होंने कहा कि फाइनल राउंड के प्रतियोगिता के लिए टिकट उपलब्ध हो चुके हैं उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है आसनसोल में फैशन इंडस्ट्री को एक मंच प्रदान किया जाए जिससे यहां पर जो प्रतिभाशाली युवा है उनको एक मौका मिल सके

  • পিসের উদ্যোগে তিন দিনব্যাপী রূপনারায়নপুর উৎসব শুরু/ উদ্বোধনে বারাবনির বিধায়ক

    পিসের উদ্যোগে তিন দিনব্যাপী রূপনারায়নপুর উৎসব শুরু/ উদ্বোধনে বারাবনির বিধায়ক

    পাবলিক নিউজঃ অলোক চক্রবর্তী আসানসোল:– পিস ওয়েলফেয়ার অর্গানাইজেশনের উদ্যোগে শনিবার থেকে শুরু হলো তিন দিনব্যাপী রুপনারায়নপুর উৎসবে। এদিন সন্ধ্যায় এক অনুষ্ঠানে এই উৎসবের উদ্বোধন করেন বারাবনির বিধায়ক তথা আসানসোল পুরনিগমের মেয়র বিধান উপাধ্যায়। ছিলেন পশ্চিম বর্ধমান জেলা পরিষদের কর্মাধ্যক্ষ মহঃ আরমান ,পঞ্চায়েত সমিতির সহ-সভাপতি বিদ্যুৎ মিশ্র, সমাজকর্মী এবং সাংবাদিক বিশ্বদেব ভট্টাচার্য, সমাজকর্মী জয়দীপ মুখোপাধ্যায় এবং বিজয় সিং ।
    এই উপলক্ষে প্রথম দিন প্রায় ৩০০ জন আর্থিকভাবে পিছিয়ে পড়া ছাত্রছাত্রীদের হাতে সারা বছরের খাতা, পেন্সিল ও পেন সহ পড়াশোনা সামগ্রী তুলে দেওয়া হয় পিসের পক্ষ থেকে। বিধান উপাধ্যায় তার বক্তব্যে এই সংস্থা যেভাবে দুঃস্থ ছাত্রছাত্রীদের গত ১৪ বছর ধরে পড়াশুনা এবং সাংস্কৃতিক জগতে নিয়ে কাজকর্ম করছে তার উচ্ছশিত প্রশংসা করেন। বিশ্বদেব ভট্টাচার্য বলেন, পিসে বাচ্চাদের পড়াশোনার সাথে সাথে তাদের ইভিনিং মিল বা সান্ধ্যকালীন খাবার দিয়ে নাচ, গান, আবৃত্তি ও ছবি আঁকা শেখানো হয়। শুধু রূপনারায়নপুর বা আসানসোল নয় এই রাজ্যের অন্য জায়গায় এমনকি বাংলাদেশে নানান ভাবে অনুষ্ঠান করে এসেছে এই সংস্থা। অনুষ্ঠানের স্বাগত ভাষণ দেন পিস ওয়েলফেয়ার অর্গানাইজেশনের কর্ণধার শুভদীপ সেন। তিনি বলেন, রূপনারায়নপুর চিত্তরঞ্জন সংলগ্ন এলাকার মানুষ ছাড়াও বাইরের মানুষের সহযোগিতা ছাড়া এত বড় কর্মযজ্ঞ করা সম্ভব নয় । এই সংগঠন চালিয়ে যাওয়ার জন্য সকলের সাহায্য চেয়ে আবেদন করেন। প্রথম দিন পিসের বাচ্চাদের সমবেত আবৃত্তি এবং অন্যান্য সংগীত ও নৃত্য অবশ্যই উল্লেখ করার মতো ছিল। শিক্ষা সহ একাধিক বিষয় এখানে আলোচনা চক্র, কবিতা পাঠের আসর সহ এবং প্রতিদিন সাংস্কৃতিক অনুষ্ঠান আছে। এছাড়াও এই উৎসবে সাথে খাদ্য মেলারও ব্যবস্থা করা হয়েছে উদ্যোক্তাদের তরফে ।

  • আসানসোলে বিবেকানন্দ সমিতির উদ্যোগে বার্ষিক ক্রীড়া প্রতিযোগিতা

    আসানসোলে বিবেকানন্দ সমিতির উদ্যোগে বার্ষিক ক্রীড়া প্রতিযোগিতা

    পাবলিক নিউজঃ আসানসোল অলোক চক্রবর্তী:– আসানসোলের এসবি গরাই রোডের রামসায়ের ময়দানে বিবেকানন্দ সমিতির তরফে রবিবার বার্ষিক ক্রীড়া প্রতিযোগিতার আয়োজন করা হয়। এই প্রতিযোগিতায় শিশুরা বিভিন্ন ইভেন্টে অংশ নেয়। এদিনের এই প্রতিযোগিতা উপলক্ষে হওয়া এক অনুষ্ঠানে উপস্থিত ছিলেন আসানসোল পুরনিগমের মেয়র বিধান উপাধ্যায়, রানিগঞ্জের বিধায়ক তাপস বন্দ্যোপাধ্যায়, আসানসোল পুরনিগমের চেয়ারম্যান অমরনাথ চট্টোপাধ্যায় , ডেপুটি মেয়র ওয়াসিমুল হক, মেয়র পারিষদ গুরুদাস ওরফে রকেট চট্টোপাধ্যায় ও ৪৫ নম্বর ওয়ার্ডের কাউন্সিলর উৎপল রায়।

    প্রতিযোগিতায় অংশ নেওয়া বিজয়ীদের হাতে পুরস্কার তুলে দেন বিশেষ অতিথিরা। জাতীয় সংগীতের মাধ্যমে অনুষ্ঠান শুরু হয়। এরপর বিবেকানন্দ কমিটির পক্ষ থেকে সকল অতিথিকে সম্মানিত করা হয়। তাপস বন্দ্যোপাধ্যায়, অমরনাথ চট্টোপাধ্যায় ও কাউন্সিলর উৎপল রায় সমস্ত ক্লাব সদস্যদের উপস্থিতিতে ক্লাবের পতাকা উত্তোলন করেন। বিভিন্ন প্রতিযোগিতায় ছোট শিশুরা যেভাবে পারফরম্যান্স করেছে তা দেখে আমন্ত্রিত অতিথিরা সবাই তাদের প্রশংসা করেন। বিধান উপাধ্যায়, অমরনাথ চট্টোপাধ্যায় ও তাপস বন্দোপাধ্যায় প্রতিযোগীদের প্রতিভার প্রশংসা করে বলেন, সঠিক দিশা পেলে আগামী দিনে এরা অ্যাথলেটিক্সে দেশের গৌরব বয়ে আনতে পারবে।
    বিবেকানন্দ সমিতির সভাপতি অশোক রায়, সেক্রেটারি গৌতম রায়, সদস্য রাজীব রায়, রাজু রায়, পল্লভ রায়, সোমেশ্বর রায়, অর্ণব রায় সহ সকল সদস্যরা এই ক্রীড়া প্রতিযোগিতাকে সফল করতে গুরুত্বপূর্ণ ভূমিকা পালন করেন।

  • भारतीय ह्यूमन राइट्स मानव सेवा के लिए हमेशा आगे रहती है–: सोना।

    भारतीय ह्यूमन राइट्स मानव सेवा के लिए हमेशा आगे रहती है–: सोना।

    पब्लिक न्यूज़ मंथन पसवान पांडवेश्श्वर–: पांडवेश्श्वर ब्लॉक के हरिपुर कोलियरी में भारतीय ह्यूमन राइट्स नामक संस्था की ओर से एक सवांददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें ह्यूमन राइट्स के संस्थापक चैयरमैन सोना सिंह और उप चैयरमैन बाप्पी मोदी ने कहा हमारी संस्था इन क्षेत्रों में अब तक क्या क्या समाज के लिए किया है,और आगे भी समाज के लिए करना है,
    उन्होने कहा हमारा यह संस्था कोरोना काल में जरुरतमंदों के लिए पुरा कोरोना तक मुफ्त रासन जगह जगह बांटे, कहीं कहीं तो पुरी माह का भी रासन दिया,

    इसके अलावे मुफ्त चिकित्सा सेवा भी चलाई जाती है, गरीब परिवार जिन्हे किसी तरह की कोई परेशानी या समस्या हुआ तो भारतीय ह्यूमन राइट्स उनके साथ खड़ा रहा, आगे भी हमारी संस्था जल्द सेव लाइफ सेव ड्राइव कार्यक्रम पुलिस और ट्राफिक गार्ड पुलिस से मिलकर शुरु करने जा रहे हैं,जीम के माध्यम से नसा करने वाले बच्चों को ट्रेनिंग कराई जाती है ताकी नसा से दुर रहे, साथ हीं मोबाइल के लत से भी दुर करने के लिए जीम का सहार लिया जाता है, इस संवाददाता सम्मेलन मे गुरदीप सिंह, रिजवान अंसारी,महेंद्र राजभर, अभिजित पाल,पूलक कर्मकार आदि मौजूद रहे.।

  • शराबी हिंसा बढ़ रही है / शराब की दुकानें बंद करने की मांग को लेकर कुल्टी में निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया

    शराबी हिंसा बढ़ रही है / शराब की दुकानें बंद करने की मांग को लेकर कुल्टी में निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल/कुल्टी : – शराब की दुकानों के कारण क्षेत्र में शराबी हिंसा बढ़ रही है। अपने चरम पर पहुंच गया है. इस शिकायत को उठाते हुए स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया और शराब की दुकानों को बंद कर अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की. रविवार की सुबह आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र के सांकटोरिया चौकी के डायमंड क्लब से सटे एक शराब दुकान के सामने इलाके के महिला-पुरुषों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस घटना के आसपास पूरे इलाके में तनाव फैल गया.
    विरोध कर रहे क्षेत्र के निवासियों ने शिकायत की कि यह दुकान पहले से ही क्षेत्र में थी। पुरानी दुकान होने के बावजूद उस इलाके में शराबियों की समस्या बढ़ती जा रही है. शराबी सिर्फ रात में ही नहीं बल्कि दिन में भी शराब पीते हैं। वे हमेशा अपमानजनक होते हैं. इलाके के पर्यावरण को नुकसान हो रहा है.।

    सब कुछ असहनीय हो गया है. नीलिमा महतो, बदली बाउरी सहित क्षेत्र के निवासियों ने शिकायत की कि इससे क्षेत्र के स्कूल और कॉलेज के छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने इस क्षेत्र से शराब की दुकान को तत्काल बंद कर दूसरी जगह स्थानांतरित करने की भी मांग की. सूचना पाकर कुल्टी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची.
    पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद स्थानीय निवासियों ने आज की तरह धरना हटा लिया. हालांकि उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा.।

  • स्वामी विवेकानन्द की 162वीं जयंती के अवसर पर आसनसोल के रामसे मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    स्वामी विवेकानन्द की 162वीं जयंती के अवसर पर आसनसोल के रामसे मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल:– स्वामी विवेकानन्द की 162वीं जयंती के अवसर पर आसनसोल के रामसे मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मेयर बिधान उपाध्याय, विधायक तापस बनर्जी, डिप्टी मेयर बसीमुल हक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी व अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित थे. वे आयोजकों को प्रोत्साहित करते हैं.। इस अवसर पर राज्य मंत्री मलय घटक और पश्चिम बर्दवान तृणमूल जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती भी उपस्थित रहेंगे.।मेयर बिधान उपाध्याय विवेकानन्द ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, ”इस तरह के कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सहायक होते हैं.”।

    विधायक तापस बनर्जी ने कहा, ”खेल के प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए. इससे कई बीमारियाँ ठीक होंगी और समाज को लाभ होगा।”चेयरमेन अमरनाथ चटर्जी ने कहा, “बुंबा, उदय, प्रदीप और अन्य कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।”डिप्टी मेयर बसीमुल हक ने कहा, “खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है बल्कि बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखने में भी मदद करता है।”विवेकानन्द समिति के अध्यक्ष अशोक राय ने कहा, ”इस तरह का सांस्कृतिक एवं खेल कार्यक्रम पिछले 45 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है. 200 साल पहले स्थापित यह क्लब आज भी पूरी निष्ठा के साथ चलाया जा रहा है।”यह आयोजन स्थानीय समुदाय में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा फैलाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं सांस्कृतिक विकास करना है।

  • आसनसोल के पोलो मैदान के पास एनसीसी मैदान में आठवें पश्चिम बर्धमान जिला पुस्तक मेले की शुरुआत हुई

    आसनसोल के पोलो मैदान के पास एनसीसी मैदान में आठवें पश्चिम बर्धमान जिला पुस्तक मेले की शुरुआत हुई

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :– आसनसोल के पोलो मैदान के पास एनसीसी मैदान में आठवें पश्चिम बर्धमान जिला पुस्तक मेले की शुरुआत हुई जन शिक्षा प्रसार और पुस्तकालय मंत्री सिद्धिक्कुल्ला चौधरी द्वारा पुस्तक मेले का उद्घाटन किया गया इस मौके पर मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे इनके अलावा पश्चिम वर्तमान जिला शासक एस पोन्नाबलम पश्चिम बर्दवान जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बावड़ी सहित तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे इससे पहले स्कूली बच्चों द्वारा एक रैली भी निकाली गई जिसका मकसद समाज को पुस्तकों के प्रति जागरूक करना था इसके उपरांत पुस्तक मेला प्रांगण में सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया और इस पुस्तक मेले की आधिकारिक शुरुआत हुई यहां अपना वक्तव्य रखते हुए सिद्धकुल्ला चौधरी ने कहा जब से मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी ने इस राज्य की जिम्मेदारी संभाली है तब से पुस्तकालय के विकास पर काफी जोर दिया गया है उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बजट को 8 से 10 गुना बढ़ाया गया है सिद्दीकुल्ला चौधरी ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दो करोड़ 80 लाख किताबें हैं यह किताब की दुकानों में जो किताबें हैं उसके अलावा इतनी सारी सरकारी किताबें हैं जो देश के और कहीं पर नहीं है उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पुस्तकालय में लोगों को लाने की कोशिश की जा रही है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में किताबें पढ़ें और इस तरह के मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

  • शकुंतला देवी मेमोरियल ट्रस्टी फंड के सहयोग से इस फिजिकल एजुकेशन कैंप की शुरुआत है यहां पर हर साल इस कैंप का आयोजन

    शकुंतला देवी मेमोरियल ट्रस्टी फंड के सहयोग से इस फिजिकल एजुकेशन कैंप की शुरुआत है यहां पर हर साल इस कैंप का आयोजन

    पब्लिक न्यूज़ आसनसोल :– बर्नपुर कल्पतरु सब पेयेछिर आसर द्वारा हर साल की तरह इस साल भी बर्नपुर के संप्रति हाल के निकट मैदान में लेट मोहिनी देवी शर्मा मेमोरियल फिजिकल एजुकेशन कैंप की शुरुआत हुई शकुंतला देवी मेमोरियल ट्रस्टी फंड के सहयोग से इस फिजिकल एजुकेशन कैंप की शुरुआत है यहां पर हर साल इस कैंप का आयोजन किया जाता है जहां पर युवाओं को योग सहित अन्य फिजिकल एजुकेशन की जानकारी दी जाती है आज इस उद्घाटन समारोह के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे यहां पर विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थी भी उपस्थित थे। इन विद्यार्थियों को योगा सहित विभिन्न फिजिकल एजुकेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा आपको बता दें कि यहां पर पिछले कई वर्षों से लेट मोहिनी देवी शर्मा मेमोरियल फिजिकल एजुकेशन ट्रेनिंग सेंटर की तरफ से इस तरह की शिविर का आयोजन किया जाता है इस साल भी शिविर का आयोजन किया गया है

  • आस्था के तत्वाधान में आस्था के संयोजक श्री नवीन चंद्र सिंह के ७९ वें जन्मदिन पर भव्य साहित्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    आस्था के तत्वाधान में आस्था के संयोजक श्री नवीन चंद्र सिंह के ७९ वें जन्मदिन पर भव्य साहित्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    Public news Asansol :– आस्था के तत्वाधान में आस्था के संयोजक श्री नवीन चंद्र सिंह के ७९ वें जन्मदिन पर भव्य साहित्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई ।इस कार्यक्रम में गंगा, दामोदर एवं हुगली का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस मौके पर प्रथम सत्र में संयोजक नवीन चंद्र सिंह को शॉल एवं पुष्प गुच्छ देकर आस्था के संरक्षक द्वय श्री अरुण अग्रवाल एवं श्री अशोक अग्रवाल ने सम्मानित किया। नवीन सर की पंक्तियों और कविताओं को संग्रहित कर ‘बिखरे मोती काव्य संग्रह’ का लोकार्पण उपस्थित हावड़ा हिंदी यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ दामोदर मिश्र, डॉक्टर विजय नारायण, डॉ अरुण कुमार पाण्डेय ,कथाकार महावीर राजी, सत्यनारायण दारूका, श्री नरेश अग्रवाल ने समवेत रूप में किया इस काव्य संग्रह का संपादन कविता शर्मा ने किया। इसके पश्चात दूसरे सत्र में पटना से दयाशंकर बेधड़क, कोलकाता से रवि प्रताप सिंह एवं मंजू कुमारी तथा धनबाद से बसंत जोशी, कुल्टी से परवेज आलम कासमी,आसनसोल से यासीन साकिब और वकी मंजर ने अपनी काव्य प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं को आत्मविभोर कर दिया। काव्य मंच का संचालन राष्ट्रीय स्तर के हास्य कवि पवन बांके बिहारी ने किया। नरेश अग्रवाल ने अपने अध्यक्ष भाषण में सबों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम की सफलता एवं कविता के लिए सबों के प्रति आभार व्यक्त किया ।अंत में केक काटकर नवीन सर के जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। मौके पर आस्था के प्राय सभी सदस्य दिनेश गुप्त गर्ग, अवधेश कुमार अवधेश, आनंद कुमार आनंद, बैद्यनाथ बरनवाल, सिल्विया डिक्रूज, श्वेता सिंह, मृदुला कुमारी, दीपा श्रीवास्तव, नीता श्रीवास्तव, डॉ मीनाक्षी कार्ण , सुजाता सिंह रूपल, राखी शर्मा, संतोष कुमार बरनवाल, भोले शंकर सिंह, कृपा शंकर सिंह, आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष ओमप्रकाश बगड़िया एवं सचिव शंभू नाथ झा उपस्थित थे। कोलकाता से आई कविता शर्मा ने कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन किया।