Author: NewsEditor

  • দিলীপ কিস্কু,কাঁকসার বনকাটি গ্রাম পঞ্চায়েতের অন্তর্গত খেরোবাড়ি এলাকার একটি পিএইচই দপ্তরের পাম্প হাউসে গত ২০২২ সাল থেকে কর্মরত ছিলেন তিনি।

    দিলীপ কিস্কু,কাঁকসার বনকাটি গ্রাম পঞ্চায়েতের অন্তর্গত খেরোবাড়ি এলাকার একটি পিএইচই দপ্তরের পাম্প হাউসে গত ২০২২ সাল থেকে কর্মরত ছিলেন তিনি।

    পাবলিক নিউজঃ ডেস্ক কাঁকসা:-গত পাঁচই জুন থেকে কর্মহীন কাঁকসার বনকাটি পঞ্চায়েতের খেরোবাড়ি এলাকার বাসিন্দা দিলীপ কিস্কু।কাঁকসার বনকাটি গ্রাম পঞ্চায়েতের অন্তর্গত খেরোবাড়ি এলাকার একটি পিএইচই দপ্তরের পাম্প হাউসে গত ২০২২ সাল থেকে কর্মরত ছিলেন তিনি। দিলীপ কিস্কুর অভিযোগ, গত জুন মাসের পাঁচ তারিখে তাকে বনকাটি গ্রাম পঞ্চায়েতের প্রধানের নির্দেশে স্থানীয় পঞ্চায়েত সদস্যরা তাকে কাজে যোগ দিতে বারণ করে। কি কারনে তাকে কাজ থেকে বার করে দেওয়া হয়। তার উত্তর তিনি পাননি। এই বিষয়ে জেলাশাসক থেকে শুরু করে প্রশাসনের বিভিন্ন দপ্তরে তিনি অভিযোগ জানিয়েছেন। কিন্তু সেই অভিযোগ জানানোর পরেও প্রশাসনিকভাবে কোন সুরাহা তিনি পাননি বলে তার অভিযোগ। তার অনুমান তাকে চক্রান্ত করে কাজ থেকে বার করে দেওয়া হয়েছে।যদিও কাঁকসা পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি ভবানী ভট্টাচার্য এই বিষয়ে জানিয়েছেন, দিলীপ কিস্কু যে সময়ে কাজে যোগ দিয়েছিল সেই সময় তাকে কোনো নিয়োগপত্র দেওয়া হয়নি বলেই যতটুকু তিনি জেনেছেন। কিভাবে ও কে তাকে কাজে যোগ দেওয়া করিয়েছিল সেটাও তার জানা নেই। তার কাছে যদি কোনো নিয়োগপত্র থাকে তাহলে তিনি সেই নিয়োগপত্র নিয়ে আবেদন করতে পারেন।তার পর বিষয়টি বিবেচনা করা যাবে। সম্ভবত তাকে কোনরকম নিয়োগপত্র না দিয়েই নিয়োগ করা হয়েছিল যার কারণে প্রশাসনিক নিয়ম মেনে ওই জায়গায় স্থানীয় বেকার যুবকদের কাজে যোগদান করানো হয়েছে পি এইচ ই দফতর থেকে।

  • अंडाल पुलिस का उखड़ा आदर्श हिंदी हाई स्कूल और काजोड़ा बीएड काॅलेज में महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम।

    अंडाल पुलिस का उखड़ा आदर्श हिंदी हाई स्कूल और काजोड़ा बीएड काॅलेज में महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम।

    मंथन पासवान अंडाल–: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमीस्नेरेट के 13वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर अंडाल थाना और उखड़ा आउट पोस्ट की और से अंडाल थाना के बी.एड कॉलेज और उखड़ा आदर्श स्कूल में महिला सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजीत किया गया,इस दौरान ए.सी.पी पिंटू साहा,सर्किल इंस्पेक्टर पिंटू मुखर्जी, अंडाल थाना प्रभारी तन्मय रॉय,उखड़ा आउट पोस्ट के आई.सी मइनूल हक़.ए,एस आई प्राण कृष्ण प्रमानिक, उखड़ा आदर्श हिंदी हाई स्कुल के प्रधानाध्यापक पी.के सिंह तथा समस्त स्कूली छात्र छात्रऐं मौजूद रही,
    इस अवसर पर ए.सी.पी पिंटू साहा ने कहा की आज के समय हमारे लिये महिलाओं की सुरक्षा खासकर स्कूली छात्राओं के लिए सुरक्षा बहुत जरूरी है उन्होंने उखड़ा आदर्श स्कूल के सभी बच्चियों को कभी ना डरने की सलाह दी,साथ हीं कहा आप को कभी भी कितनी भी बड़ी मुसीबत आने पर बिना डरे अपने माता पिता को जानकरी दें कभी भी किसी अनजान लोगों सें बिना कोई मतलब के बात नहीं करना है,जरुरत पडने पर अपने आसपास जो भी पुलिस स्टेशन हो वहां जाकर जानकारी दे सकतें हैं.

  • तृणमूल नेता गौतम मजूमदार के याद में रक्तदान शिविर।

    तृणमूल नेता गौतम मजूमदार के याद में रक्तदान शिविर।

    मंथन पासवान अंडाल –: अंडाल ब्लॉक के काजोरा मोड़ में तृणमूल कांग्रेस नेता स्वर्गीय गौतम मजूमदार की दूसरा पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,इस दौरान कुल 100 लोगों नें अपना रक्तदान किया इस शिविर में दुर्गापुर उप जिला हस्पताल से डॉ अटोरिया बनर्जी और उनकी टीम ने रक्त संग्रह किया ,कार्यक्रम के दौरान अंडाल ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष कालू बरन मंडल,मदनपुर ग्राम पंचायत प्रधान पार्थो देवासी,पश्चिम बर्धवान युवा तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव कौशिक मंडल,कंचन मित्रा,जिला परिषद के सह-कारी सभाधिपती विष्णु देव नोनिया,मदनपुर अंचल सभापति अजय पात्रा,महिला नेत्री सुजाता बसु, मिनती हाजरा,काजोरा ग्राम पंचायत सदस्य चंदन सिंह तथा समस्त सदस्य गण उपस्थित रहे.

  • पहले की पत्नी की हत्या फिर खुद लगाया गले मे फांसी का फंदा।

    पहले की पत्नी की हत्या फिर खुद लगाया गले मे फांसी का फंदा।

    मंथन पासवान अंडाल –: अंडाल थाना अंतगर्त पालसबांध बाबुई सोल के एक घर में पति-पत्नी का शव मिलने सें लोगों में सनसनी फेल गई, घटना के संबंध में मृतक के भाई दयाराम दलाल ने कहा की मेरी दीदी(बासंती चांद 43 का उसके पति धनंजय चांद ने पहले रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दिया उसके बाद फिर खुद आत्मा हत्या कर ली,
    उन्होंने कहा की मेरी दीदी बासंती चांद की पति धनंजय चांद हमेशा मेरी दीदी को परेशान करता था और मेरे मेरी दीदी से झगड़ा भी करता रहता था,धनंजय चांद झांझरा मैन इंकलाइन कोलिएरी में कार्यरत थे,वह ड्यूटी भी नहीं जाते थे और मेरे दीदी की जितनी भी सोना जेवर था सब बेच दिया था ,
    उन्होंने कहा की मुझे यहां से कॉल आया था की आप जल्दी अपनी दीदी के घर आ जाये,में आकर देख रहा हूं तो मेरी दीदी का शव बिस्तर पर पड़ी हुई थी और मेरे जीजाजी का शव हॉल में पड़ा हुआ था,
    पुलिस इंस्पेक्टर पिंटू मुखर्जी ने बताया की पति ने पहले पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी और फिर खुद आत्मा कर लिया,उन्होंने कहा की घटना की जानकरी हमे पता कर रहें हैं अभी पोस्टमार्टम के लिए दोनों को शव को आसनसोल जिला हस्पताल भेज दिया है.

  • साईबर पुलिस ने 6 को रिमांड में लेकर सुरू की छानबीन, बड़ी संख्या में लैपटॉप और मोबाइल जब्त की

    साईबर पुलिस ने 6 को रिमांड में लेकर सुरू की छानबीन, बड़ी संख्या में लैपटॉप और मोबाइल जब्त की

    पब्लिक न्यूज ब्यूरो दुर्गापुर:- दुर्गापुर के सिटी सेंटर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया है साईबर पुलिस। आसनसोल साइबर थाना की पुलिस और दुर्गापुर सिटी सेंटर पुलिस ने यहां से 13 लोगों को गिरफ्तार कि है। आसनसोल में डीसी हेडक्वार्टर अरविंद आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि इस गिरोह के सदस्य एंटीवायरस के नाम पर लोगों से ठगी करते थे आरहा है जिस किं जनकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने वहां से बड़ी संख्या में लैपटॉप एवं अन्य एलोट्रोनिक उपकरण जब्त किए हैं । 13 में से 6 लोगों को रिमांड पर लिया गया है और पूछ – तछ कर रही है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    दुर्गापुर में किराए के एक मकान को लेकर यह कॉल सेंटर चल रहा था । पुलिस को जब ख़बर मिलने के बाद जाल बिछाकर छापेमारी की । पुलिस ने वहां से कुछ लोग को गिरफतार किया है जिनके नाम हैं (1) एसके सोहैब अली।
    (2) आनन अफजल, (3) अयान अली, (4) आनंद शॉ, (5) मोहम्मद कैफ, (6) एसके साद, (7) अंकित शॉ, (8) राहुल बाहेती, (9) नफीस इस्लाम, ( 10) अब्दुल हसन, (11) मोहम्मद अज़हरुद्दीन, (12) यासिर अयूब (13) गौरव बिस्वाल ।
    आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी हैडक्वाटर अरविंद आनंद ने गिरोह मुख्यतः अमेरिका के नागरिकों को अपने चपेट में ले रहा था और चुना लगा राहा था। उनसे संपर्क किया जाता था और उनसे कहा जाता था कि उनके लैपटॉप में एंटीवायरस की मियाद खत्म हो चुकी है और वह एंटीवायरस कंपनी के प्रतिनिधि के तौर पर उनसे संपर्क करके उनको कहते थे कि वह उनके लैपटॉप पर एंटीवायरस डाल सकते हैं जब ग्राहक उनको पैसे भेज देता था तो यह
    लोग इंटरनेट से फ्री एंटीवायरस डाउनलोड करके उन ग्राहकों को भेज दिया करते थे यह एक तरह का फर्जीवाड़ा है जो 13 लोगों का गृह किया करता था जब इसकी जानकारी साइबर डिपार्टमेंट को मिली तो उन्होंने यह अभियान चलाया और दुर्गापुर के सिटी सेंटर में एक किराए के मकान से 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया उनके पास से 12 लैपटॉप 13 मोबाइल और 5 हेडफोन जब तक किया गया है गिरफ्तार किए गए 13 व्यक्ति कोलकाता के रहने वाले हैं उनको आज अदालत में पेश किया गया जिनमें से जो व्यक्तियों के पुलिस रिमांड मंजूर की गई है
    डीसी हेड क्वार्टर अरविंद आनंद ने बताया के इन सभी 6 व्यक्तियों से पूछताछ की जाएगी और यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इस फर्जीवाड़ा में सिर्फ यही 13 लोग शामिल हैं या इनका कोई मास्टरमाइंड भी है जो इन्हें संचालित कर रहा था उन्होंने कहा कि इसके बाद इन लोगों के पास से जो भी लैपटॉप मोबाइल फोन आदि बरामद हुए हैं उनकी भी जांच की जाएगी और यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि इन्होंने कितने लोगों को चूना लगाया है और कितने रकम पर इन्होंने हाथ साफ किया है उन्होंने कहा कि अभी जांच बेहद प्राथमिक स्तर पर है लेकिन उनका पूरा भरोसा है कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की साइबर डिपार्मेंट इस फर्जीवाड़े के तह तक जरूर पहुंचेगा

  • आसनसोल सेंट मेरी गोरेटी स्कूल की लापता छात्र दिव्या का सुराग मिला रांची से

    आसनसोल सेंट मेरी गोरेटी स्कूल की लापता छात्र दिव्या का सुराग मिला रांची से

    पब्लिक न्यूज ब्यूरो :-पश्चिम बर्दवान के आसनसोल के नाम चिन स्कूल संत मेरी गोरेटी लड़कियों की नवम क्लास की छात्रा दिव्या लगभग 36 घंटा से लापता थी । पुलिस के पास उनके पिता एवं परिजनों और स्थानीय लोग की शिकायत के दबाव पर आने के बाद उन्होंने जांच शुरू की और 36 घंटे के बाद पता चला है ।कि दिव्या आसनसोल से रांची पहुंच गई या चली गई ।तभी पुलिस इसकी खबर प्राप्त करते ही तुरंत रांची के पुलिस अधिकारी से बातचीत की पूरे जानकारी प्राप्त होने के बाद तुरंत साउथ थाना के अधिकारी के नेतृत्व में संजीव दे की नेतृत्व में रांची के लिए टीम रवाना हो गई है । वहीं पुलिस अधिकारी रांची के पुलिस अधिकारी से बात कर उसे युवक के विषय में जानकारी भी जुटा है ।और साथ ही साथ उसे ट्रांजिट डिमांड पर आसनसोल अदालत में पेश कर सकती है या ला सकती है । गौरतलब है कि दिव्या प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी स्कूल गई परंतु वापस घर नहीं लौटी वही हाउसिंग के रहने वाली दिव्या जब अपने घर नहीं पहुंची। तो परिवार वाले काफी परेशान हो गए । सोमवार को जब स्कूल से उसे छुट्टी मिली लगभग दोपहर के 1:40 में और तभी वह अपने स्कूल से निकली है । उसके बाद कहां गई किसी को कुछ नहीं पता परिजन जब यह खबर सूनी ।  उसके बाद वे लोग तलाश में जुड़ जाते हैं । कई जगहों पर अपने रिश्तेदारों को भी इसकी खबर देता है पर कोई सुराग नहीं मिलता है ।अंततः हर कर दक्षिण थाना पुलिस एवं उत्तर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज की गई । शाम को इलाके के लोग बाध्य होकर दक्षिण थाना प्रभारी के पास पहुंचे और सीसीटीवी कंगाल ने की मांग की पुलिस जब इस सीसीटीवी की जांच की जांच में कुछ उन्हें प्राप्त हुई उसी के मदद से आज दिव्या अपनी घर वापस आएगी अब पुलिस यह जानकारी जुटाना में लगी हुई है जिस लड़के के साथ वह रांची गई है उसके साथ क्या रिश्ता है किस कारण से गई यह किस तरीका से वह लड़का उसे यहां से लेकर गया  क्या किडनैपिंग का मकसद था या फिर कुछ और इरादा था

  • आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के कार्यालय में आज डीसी सेंट्रल ध्रुव दास की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

    आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के कार्यालय में आज डीसी सेंट्रल ध्रुव दास की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

    अमित कुमार गुप्ता आसनसोल :- आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के कार्यालय में आज डीसी सेंट्रल ध्रुव दास की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां और भी कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे इस मौके पर ध्रुव दास ने नयन सिंह नामक एक व्यक्ति को पटना से गिरफ्तार करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने कहा कि पिछले 21 अगस्त को कन्यापुर चौकी अंतर्गत गोविंदपुर गांव के रहने वाले अजय देवनाथ ने एक शिकायत दर्ज कराई इसमें उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले नयन सिंह नामक एक व्यक्ति उनके घर में किराएदार के तौर पर रहने के लिए आया था अजय देवनाथ ने उनसे उनका परिचय पत्र मांगा था लेकिन इस व्यक्ति ने बताया था कि वह एक-दो दिन में अपना परिचय पत्र उन्हें दे देगा जब नयन सिंह ने अपना परिचय पत्र नहीं दिया तब अजय देवनाथ ने नयन सिंह को घर खाली करने के लिए कहा और घर खाली करवा लिया। आरोप है कि इसके बाद पिछले 21 अगस्त को नयन सिंह अपने दो साथियों के साथ जबरदस्ती अजय देवनाथ के घर में घुस गया जब अजय देवनाथ और उनके माता-पिता ने इसका विरोध किया तो उनके साथ हाथापाई हुई अजय देवनाथ ने अपनी शिकायत में लिखा था कि जाते-जाते नयन सिंह द्वारा उनकी मां के गले से सोने का चेन छिना गया इतना ही नहीं जब अजय देवनाथ और उनके परिवार के की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पर आए तो नयन सिंह के साथियों ने बंदूक दिखाकर उन्हें डराया इसके बाद वह तीनों वहां से फरार हो गए पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस हरकत में आई और पटना से नयन सिंह को गिरफ्तार किया गया बाकी दो साथियों की तलाश जारी है ध्रुव दास ने बताया कि अभी तक घटना में इस्तेमाल बंदूक की बरामगी नहीं हुई है। ध्रुव दास ने कहा कि जांच में यह पता चला है कि यह तीनों बांकुड़ा में किसी दुकान की रेकी कर रहे थे इस बात की आशंका है कि यह तीनों वहां पर लूटपाट का प्लान बना रहे थे इससे पहले ही नयन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया अब आगे की जांच की जा रही है उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि पुलिस द्वारा लोगों के बीच जो जागरूकता फैलाई जा रही है कि किराएदार रखने से पहले उसका परिचय पत्र स्थानीय थाने में जमा करें इसका असर हो रहा है और यही वजह है कि अजय देवनाथ और उनके परिवार ने नयन सिंह से परिचय पत्र मांगा और नहीं देने पर उसे घर से निकाल दिया। डीसी सेंट्रल ध्रुव दास ने बताया कि पटना में जहां से नयन सिंह को गिरफ्तार किया गया है वहां के स्थानीय थाने से इसके बारे में और जानकारी हासिल की जा रही है और यह भी जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या इसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया था और अदालत से उसकी पुलिस रिमांड मिल चुकी है

  • सालानपुर थाना अंतर्गत डाबर कॉलोनी में सातवीं कक्षा की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में डाबर कॉलोनी के तपन कर्मकार (65) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

    सालानपुर थाना अंतर्गत डाबर कॉलोनी में सातवीं कक्षा की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में डाबर कॉलोनी के तपन कर्मकार (65) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

    अमित कुमार गुप्ता आसनसोल :- सालानपुर थाना अंतर्गत डाबर कॉलोनी में सातवीं कक्षा की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में डाबर कॉलोनी के तपन कर्मकार (65) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार वृद्ध तपन कर्मकार इस बच्ची के साथ बार-बार छेड़छाड़ करता था। लड़की की मां और पिता का आरोप है कि कई दिनों तपन कर्मकार उनकी बेटी को पैसे का लालच देता रहा है. सलानपुर थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया। सालानपुर थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है.

  • आसनसोल दक्षिण थाना के दोमोहानी रेलवे कालोनी नीचे पाडा स्लीपिग मैदान के पास रेल कर्मी के घर मेमगलवार रात दो लूटेरो ने बन्दूक दिखाकर आभुषण समेत 10 लाख के सामान लूट लिया।

    आसनसोल दक्षिण थाना के दोमोहानी रेलवे कालोनी नीचे पाडा स्लीपिग मैदान के पास रेल कर्मी के घर मेमगलवार रात दो लूटेरो ने बन्दूक दिखाकर आभुषण समेत 10 लाख के सामान लूट लिया।

    अमित कुमार गुप्ता :- आसनसोल दक्षिण थाना के दोमोहानी रेलवे कालोनी नीचे पाडा स्लीपिग मैदान के पास रेल कर्मी के घर मेमगलवार रात दो लूटेरो ने बन्दूक दिखाकर आभुषण समेत 10 लाख के सामान लूट लिया।जानकारी के मुताबिक रेल कर्मी भूपेन्द्र सिह अपने गाव बिहार गये थे।घर पर उनकी पत्नीसुष्मिता सिह दो बच्चो के साथ घर अकेली थी।लुटेरो ने घर की तीन आलमारी से आभुषण,कीमती सामान और नकदी लेकर भाग गये।आसनसोल दक्षिण थाने मे शिकायत करने के बाद पुलिस मौके पर पहुच कर चोरी का जायजा लेकर चली ग ई।पुलिस जाच मे जुट ग ई है।स्थानीय लोगो का कहना है कि इस लूट कान्ड मे स्थानीय कोई युवक का हाथ है जिसे जानकारी थी कि उक्त क्वार्टर मे कोई पुरुष नही है ।घर मे केवल दो बच्चो के साथ एक महिला है।इसी का लाभ उठाते हुए लूटेरो ने लूट को अन्जाम दिया।

  • आरजी कर सहित कुल आठ सूत्री मागो को लेकर बुधवार ईसीएल ठेका श्रमिक अधिकार यूनियन की ओर से डीएम कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन

    आरजी कर सहित कुल आठ सूत्री मागो को लेकर बुधवार ईसीएल ठेका श्रमिक अधिकार यूनियन की ओर से डीएम कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन

    अमित कुमार गुप्ता:- आरजी कर सहित कुल आठ सूत्री मागो को लेकर बुधवार ईसीएल ठेका श्रमिक अधिकार यूनियन की ओर से डीएम कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर डीएम एस पन्नमबलम को ज्ञापन सौपा गया। यूनियन के सदस्य एच के पाल ने कहा कि आरजी कर जैसी घटना का पुनरावृति नही हो इसके लिए बेहतर व्यवस्था करने तथा दोषियो को सख्त सजा देने की माग की है।उन्होने कहा कि महिलाओ को रात मे काम करवाने पर रोक लगाने तथा राज्य मे शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को
    बेहतर करने की माग की गई। मौके पर दुबाई मुर्मू , सुदिप्त पाल सहित क ई सदस्य उपस्थित थे।