जामुड़िया में एनएच-19 के जेके नगर मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना


पब्लिक न्यूज भरत पासवान जामुड़िया:
19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-19) के जामुड़िया थाना अंतर्गत जेके नगर मोड़ के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना की घटना सामने आई है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना के बाद घायल युवक सड़क पर छिटक कर गिर पड़ा। घटना को देख आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे উদ্ধার कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बोगड़ा से जेके नगर मोड़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है। सड़क संकरी होने और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं।
लगातार दुर्घटनाओं के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और प्रशासन की ओर से ठोस पहल नहीं किए जाने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क विस्तार का काम पूरा किया जाए।
घटना की जांच जामुड़िया थाना पुलिस ने शुरू कर दी है। फरार चारपहिया वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *