पब्लिक न्यूज़ आसनसोल चतुर्थ दिवस की कथा के प्रारंभ होने पर समाजसेवी श्री बाबूलाल जी अग्रवाल,प्रमोद चौधरी, विश्वनाथ दुकनिया,घनश्याम जालान एवं सुनील मुकीम आदि ने नारियल फोड़कर आज की कथा का शुभारंभ किया।वही गुरुदेव यशोदा नंदन जी महाराज ने इन सभी को दुपट्टा उड़ा कर उनको आशीर्वाद प्रदान किया।तत्पश्चात मुख्य यजमान आनंद सुष्मिता पारीक, शंकर सुमन शर्मा नरेश अग्रवाल गुप्ता सिंपल सुजीत गुप्ता आनंद अग्रवाल एवं कमल शर्मा आदि ने साथ आरती की उसके बाद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की कथा का प्रारंभ हुआ।आसनसोल, पश्चिम बंगाल में दिनांक 14 जनवरी से श्री मद्भागवत अमृत महोत्सवमें आज श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।दूर दूर से पधारे सभी हिन्दू भाई बहनों ने अपने जीवन में बहुत आंनद प्राप्त किया ।वृंदावन से पधारे श्री यशोदा नंदन महाराज जी द्वारा कथा के प्रसंग मे श्री कृष्ण जी के अवतार की कथा सुनाई । जब पृथ्वी पर कंस कादुराचार हुआ, संत का अपमान, यज्ञों का अपमान, धर्म का अपमान व बाल हत्याएं होने लगी तब पृथ्वी पर त्राहिमाम त्राहिमाम करने लगे।देवता भगवान से प्रार्थना करने लगे तब भगवान विष्णु जी ने कहा कि हम अवतार लेकर प्रकट होंगे। आप सब मिलकर हमारे साथ वृंदावन चलो हम धर्म की रक्षा करेंगे और पापियों का नाश करेंगे। कंश वो है जो आज भी कुछ मनुष्य के भीतर हे। ये मायावी है जो कभी-कभी अपने रूप बदल कर आता है धर्म के कार्य में बाधा डालता है।आज जहाँ दहेज प्रथा के कारण हमारी बहन बेटियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। जिस कारण हमारी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। दहेज के कारण बेटियां फाँसी लगाकर जान देने पर मजबूर हैं जबतक ये दहेज के लालची रूपी कंस हमारे समाज में पैदा होते रहेंगे तब तक देवकी माँ की तरह माँ के आंसू बहते रहेंगे। Post navigation सामाजिक संस्था अनमोल की तरफ से आज आसनसोल नगर निगम के 30 नंबर वार्ड अंतर्गत डिपो पड़ा इलाके में स्थित राज्य सरकार द्वारा बनाए गए बेघर लोगों के आशियाने में कंबल वितरण किया गया গরীব রোগীদের পাশে দাঁড়াতে এগিয়ে এলো রোটারি ক্লাব অফ আসানসোল / আশ্রমকে এ্যাম্বুলেন্স